Thu Oct 22, 2026 | 08:47 PM IST

Medically Reviewed by Dr Himani Mavi , Consultant – Dermatology - Metro Hospital & Heart Institute, Noida

त्वचा पर अचानक खुजली और चकत्ते? इन असरदार उपायों से पाएं तुरंत राहत

त्वचा पर अचानक होने वाली एलर्जी, जिसे एक्यूट एलर्जी या आर्टिकेरिया भी कहते हैं, से निपटने के लिए ठंडी सिंकाई, एलोवेरा जेल और ढीले कपड़े पहनना असरदार माना जाता है। इन उपायों को अपनाने से खुजली व सूजन में राहत मिल सकती है। 
त्वचा पर अचानक खुजली और चकत्ते? इन असरदार उपायों से पाएं तुरंत राहतत्वचा पर अचानक खुजली और चकत्ते? इन असरदार उपायों से पाएं तुरंत राहत

स्किन पर अचानक होने वाली एलर्जी के कारण अक्सर कई लोग परेशान हो जाते हैं। इस स्थिति में स्किन पर लाल चकत्ते, तेज खुजली, सूजन और जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं, जो किसी इंफेक्शन, धूल, खान-पान या कॉस्मेटिक रिएक्शन के कारण हो सकती हैं। यह स्थिति काफी असुविधा और परेशान करने वाली होती है। इसलिए, आइए इस लेख में Dr Himani Mavi, Consultant- Dermatology, Metro Hospital & Heart Institute, Noida का कहना है कि अचानक होने वाली स्किन एलर्जी को एक्यूट एलर्जी या आर्टिकेरिया के रूप में जाना जाता है। यह किसी नई खाने की चीज, दवा, धूल-मिट्टी, किसी कीड़े के काटने या मौसम में बदलाव के कारण हो सकता है। इस एलर्जी से राहत पाने के लिए आप कई तरह के उपाय अपना सकते हैं।

अचानक होने वाली स्किन एलर्जी से राहत पाने के उपाय

Dr Himani Mavi कहते हैं कि जब अचानक स्किन पर एलर्जी होती है तो घबराना नहीं चाहिए, बल्कि इसके बजाय सही कदम उठाना जरूरी होता है। इसलिए, इस स्थिति में आप इन उपायों को अपना सकते हैं, जिससे आपको राहत मिल सकती है-

1. ठंडी सिंकाई करें

स्किन एलर्जी के कारण जहां पर चकत्ते या तेज खुजली हो रही हो, वहां बर्फ के टुकड़े को किसी सूती कपड़े में लपेटकर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। ठंडक मिलने से न सिर्फ स्किन की सूजन कम होती है, बल्कि स्किन की नसों को आराम भी मिलता है और खुजली का एहसास कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर नींबू लगाना सही है या नुकसानदायक? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कौन सी गलती पड़ सकती है भारी

2. एलोवेरा जेल लगाएं

अगर शुद्ध ताजा एलोवेरा जेल आपके पास मौजूद है तो आप उसे भी एलर्जी से प्रभावित स्किन पर लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल में नेचुरल तरीके से एंटी-इंफ्लेमेटरी यानी सूजन कम करने वाले और ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं, जो स्किन एलर्जी के कारण होने वाली रेडनेस को शांत करते हैं।

3. ढीले और सूती कपड़े पहनें

स्किन एलर्जी होने पर टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे स्किन पर रगड़ लगती है, जिससे एलर्जी बढ़ सकती है। इसलिए हमेशा ढीले और मुलायम या सूती कपड़े ही पहनने की कोशिश करें।

4. प्रभावित जगह को खुजलाएं नहीं

स्किन एलर्जी के कारण चाहे कितनी ही ज्यादा खुजली क्यों न हो रही हो, लेकिन आप प्रभावित स्किन पर नाखून से बिल्कुल न खुजलाएं या खरोंचें। खरोंचने से स्किन बैरियर टूट सकता है और बैक्टीरिया स्किन के अंदर जाकर इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

5. क्रीम या लोशन का इस्तेमाल

अगर ,स्किन एलर्जी हल्की है तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह से कोई सुरक्षित दवा या लोशन या क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह शरीर पर होने वाली एलर्जी को शांत करने और चकत्ते को बढ़ने से रोक सकती है।

remedies-for-skin-itchingremedies-for-skin-itching

क्या कहती है स्टडी?

साल 2024 में Plants जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, स्किन की एलर्जी और खुजली से राहत पाने के लिए एलोवेरा, नारियल तेल और ठंडी सिकाई बहुत असरदार घरेलू उपाय हैं। प्रभावित हिस्से पर ताजा एलोवेरा जेल या शुद्ध नारियल का तेल लगाने से जलन और ड्राईनेस कम होती है, जबकि बर्फ या ठंडे पानी से सिंकाई करने से सूजन और रेडनेस में आराम मिलता है।

स्किन एलर्जी के ट्रिगर को पहचानें

अगर आपको कई बार अचानक स्किन एलर्जी हुई है तो जरूरी है कि आप इसके ट्रिगर को पहचानें ताकि इस समस्या को बढ़ने से रोका जा सके। इसलिए इन बातों पर ध्यान दें कि-

  • क्या आपने कोई नई दवा, पेनकिलर या एंटीबायोटिक ली है?
  • क्या आपने कोई ऐसा फूड जैसे मूंगफली, सी-फूड, अंडा या कोई नया फल खाया है?
  • क्या आप किसी धूल वाली जगह पर गए थे या किसी पालतू जानवर के संपर्क में आए थे?\

इसे भी पढ़ें: सेंसिटिव स्किन या स्किन एलर्जी, डर्मेटोलॉजिस्ट से समझें कैसे पहचानें अंतर

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

अचानक होने वाली स्किन एलर्जी कई बार जानलेवा एनाफिलेक्सिस का रूप ले सकती है। अगर आपको एलर्जी के साथ-साथ ये लक्षण नजर आएं तो घर पर अपने आप ठीक होने का इंतजार न करें, बल्कि तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

  • सांस लेने में मुश्किल या गले में जकड़न महसूस होना
  • होंठ, जीभ या गले में सूजन आना
  • चक्कर आना, बहुत ज्यादा कमजोरी या बेहोशी जैसा लगना
  • पूरे शरीर में अचानक तेजी से छाले या सूजन फैल जाना

निष्कर्ष

अचानक होने वाली स्किन एलर्जी के कारण घबराना नहीं चाहिए, बल्कि तुरंत राहत पाने के लिए ठंडी सिंकाई करें, एलोवेरा जेल लगाएं और इसके बाद भी आराम न मिले तो डॉक्टर से कंसल्ट करें और स्किन एलर्जी होने के सही कारण का पता लगाने की कोशिश करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • त्वचा एलर्जी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

    स्किन एलर्जी होने पर मूंगफली, अंडे, गाय का दूध, सोयाबीन, गेहूं, नट्स और मछली जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही, ज्यादा तला-भुना, प्रोसेस्ड फूड और मसालेदार भोजन भी नहीं करना चाहिए।
  • स्किन एलर्जी कितने दिन में ठीक हो जाती है?

    नॉर्मल स्किन एलर्जी जैसे हल्की खुजली या लाल चकत्ते आमतौर पर 2 से 7 दिन में अपने आप ठीक हो जाती है। अगर एलर्जी थोड़ी गंभीर है तो इसे पूरी तरह ठीक होने में 1 से 3 हफ्ते का भी समय लग सकता है।

Read Next

→ क्या चारकोल फेस वॉश त्वचा की गंदगी पूरी तरह साफ करता है? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 22, 2026 18:57 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Himani Mavi