गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज धूप, पसीना, उमस और स्किन से जुड़ी समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में घमौरिया और स्किन एलर्जी होना बहुत आम बात हो जाती है। ज्यादा गर्मी और नमी के कारण स्किन के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे लाल दाने, खुजली, जलन और रैशेज की समस्या हो सकती है। गर्मियों में होने वाली इन घमौरियों और स्किन एलर्जी से बचाव के लिए अक्सर लोग कई तरह की क्रीम और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए, अगर आप भी घमौरियों या स्किन एलर्जी के कारण परेशान रहते हैं तो मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के बताए इन टिप्स की मदद से इन समस्याओं से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।
गर्मियों में घमौरियों और स्किन एलर्जी से बचाव के टिप्स
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार घमौरिया तब होती है जब ज्यादा पसीने के कारण स्किन की स्वेग ग्रंथियां बंद हो जाती हैं। इससे पसीना स्किन के अंदर फंस जाता है और छोटे-छोटे लाल दाने निकल आते हैं। वहीं, गर्मी, धूल, प्रदूषण, पसीना और कुछ कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के कारण स्किन एलर्जी भी हो सकती है, जिससे बचने के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें-
1. त्वचा को साफ रखें
गर्मियों में दिन में कम से कम दो बार नहाएं। पसीना आने के बाद स्किन को साफ पानी से धोना घमौरियों से बचाव में मदद कर सकता है। स्किन को ड्राई रखने से बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खथरना भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या घमौरी होने पर बर्फ लगाना सुरक्षित होता है? जानें डॉक्टर से
2. हल्के और ढीले कपड़े पहनें
कॉटन जैसे सांस लेने वाले कपड़े गर्मियों के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। तंग और सिंथेटिक कपड़े पसीना बढ़ाते हैं और स्किन में जलन का कारण बन सकते हैं। इसलिए, ढीले कपड़े पहने जो हवा के फलो को बनाए रखने और स्किन को ठंडी रखने में मदद करेगा।
3. पर्याप्त पानी पिएं
शरीर को हाइड्रेट रखने से स्किन का तापमान कंट्रोल में रहता है। गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी, छाछ और ताजे फलों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर अंदर से ठंडा रहता है और पसीने के कारण होने वाली समस्याएं कम हो सकती हैं।

4. तेज धूप में जानें से बचें
दोपहर 11 बडे से लेकर 4 बजे के बीच तेज धूप में निकलने से बचें। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो छाता, टोपी और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। धूप से बचाव करने से स्किन की एलर्जी और जलन का जोखिम कम होता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में चुभती घमौरियों से परेशान हैं, तो लगाएं ये 5 DIY नैचुरल पाउडर
5. स्किन पर हैवी प्रोडक्ट इस्तेमाल न करें
गर्मियों में बहुत ज्यादा ऑयली क्रीम या हैवी मेकआप करने से पोर्स बंद हो सकते हैं। हल्के और नॉन-कॉमेडोजेनिक स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।
निष्कर्ष
गर्मियों में थोड़ी-सी सावधानी बरतने से आपकी स्किन को घमौरियों और एलर्जी से बचाया जा सकता है। इसलिए, गर्मियों में आप नियमित रूप से अपनी स्किन की सफाई करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ढीले कपड़े पहनें और धूप में जाने से बचें।
Image Credit: Freepik
FAQ
गर्मियों में दाने क्यों निकलते हैं?
गर्मियों में ज्यादा पसीना निकलने और धूल-मिट्टी के कारण स्किन को पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे पसीना अंदर ही रुक जाता है और घमौरियां या दाने निकल आते हैं।गर्मी से होने वाली एलर्जी के क्या लक्षण हैं?
गर्मी की एलर्जी में स्किन पर तेज खुजली, लाल रंग के छोटे-छोटे दाने या चकत्ते होना, स्किन का लाल पड़ना और प्रभावित हिस्से में जलन या चुभन महसूस होने जैसे लक्षण शामिल हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 19, 2026 10:26 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jun 19, 2026 10:26 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta