Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

ज्यादा पसीने से हो सकती हैं स्किन से जुड़ी ये 5 समस्याएं, गर्मियों में सावधानी है जरूरी

गर्मियों में ज्यादा पसीना आने के कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे घमौरियां, एक्ने, एक्जिमा और स्किन छिलना शामिल है। इनसे बचने के लिए स्किन को साफ और ड्राई रखना जरूरी है। 

गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना आना सिर्फ आपके लिए असुविधा का कारण नहीं बनता है, बल्कि कई तरह की स्किन से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। बार-बार और बहुत ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर से बदबू आना, खुजली आदि समस्याएं बढ़ जाती हैं। जब स्किन लंबे समय तक गीली और नम रहती है तो बैक्टीरिया और फंगस तेजी से बढ़ने लगते हैं। इससे स्किन में जलन, खुजली और इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, आइए इस लेख में Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD- Dermatologist & Aesthetic Physician Elantis Healthcare, New Delhi से जानते हैं कि ज्यादा पसीना स्किन से जुड़ी किन समस्याओं को बढ़ाता है?

पसीने के कारण होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता का कहना है कि गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना निकलने के कारण स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। साल 2024 में Journal of the Drugs and Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, पसीना त्वचा में जलन पैदा करने वाला एक कारक भी है, जिसके कारण त्वचा में सूजन की प्रक्रिया एक्टिव हो जाती है।

1. फंगल इंफेक्शन

ज्यादा पसीना आने पर स्किन की सिलवटों जैसे अंडरआर्म्स, गर्दन, जांघों और पैरों के बीच नमी जमा हो जाती है। यह वातावरण फंगस के बढ़ने का कारण बन सकती है, जिसकी वजह से स्किन पर दाद, खुजली, लाल रैशेज और जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो इंफेक्शन फैल भी सकता है।

इसे भी पढ़ें: उमस और पसीने के कारण चेहरे पर निकल रहे हैं मुंहासे? डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स आएंगे काम

2. घमौरियां

गर्मी और पसीने के कारण पसीने की ग्रंथियां ब्लॉक हो जाती हैं, जिससे हीट रैश या घमौरियां होने की समस्या बढ़ जाती है। इस स्किन प्रॉब्लम के होने पर पीड़ित व्यक्ति को छोटे लाल दाने, खुजली और चुभन महसूस होती है। यह समस्या खासकर गर्मियों और उमस वाले मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है।

3. एक्ने और पिंपल्स

ज्यादा पसीना स्किन ऑयल और धूल-मिट्टी के साथ मिलकर पोर्स को बंद कर देता है। इससे बैक्टीरिया पनपते हैं और चेहरे, पीठ या सीने पर एक्ने और पिंपल्स होने की समस्या बढ़ जाती है। खासतौर पर वर्कआउट के बाद स्किन साफ न करने से एक्ने ज्यादा होते हैं।

01 - 2026-05-22T112433.355

4. एक्जिमा बढ़ना

जिन लोगों को पहले से एक्जिमा की समस्या होती है, उनमें ज्यादा पसीना आना इसके लक्षणों को और खराब कर सकता है। पसीना स्किन में जलन और खुजली की समस्या को बढ़ाता है, जिससे स्किन लाल और ड्राई हो सकती है। कई बार लगातार प्रभावित स्किन को खुजलाने से त्वचा में सूजन भी हो सकती है।

5. स्किन का छिलना

ज्यादा पसीना निकलने के कारण स्किन आपस में रगड़ खाती हैं, जिससे स्किन छिलने की समस्या होती है। यह अक्सर जांघों, अंडरआर्म्स और गर्दन के आसपास होती है। इसमें स्किन लाल हो जाती है, जलन बढ़ जाती है और कभी-कभी स्किन छिल भी जाती है।

इसे भी पढ़ें: पसीने के कारण त्‍वचा में हो जाए इन्‍फेक्‍शन, तो राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय 

निष्कर्ष

गर्मियों में ज्यादा पसीना निकलने के कारण घमौरियां, एक्ने, पिंपल्स, एक्जिमा, स्किन का छिलना और स्किन इंफेक्शन की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए, आप इन समस्याओं से बचने के लिए स्किन को साफ और ड्राई रखें। ढीले और सूती कपड़े पहनें, रोजाना नहाएं और एंटीफंगल पाउडर का इस्तेमाल करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • गर्मी में त्वचा संक्रमण के क्या लक्षण होते हैं?

    गर्मी में स्किन इंफेक्शन पसीने, नमी और गंदगी के कारण होते हैं। इसके होने पर रैशेज, ज्यादा खुजली, जलन और फुंसियां होने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
  • गर्मियों में चेहरे पर पिंपल्स क्यों होते हैं?

    गर्मियों में पिंपल्स होने का मुख्य कारण पसीना, धूल-मिट्टी और उमस है।

Read Next

रागी या बाजरा: डायबिटीज को कंट्रोल करने में कौन सा आटा है बेस्ट?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 22, 2026 11:32 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 22, 2026 11:32 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 22, 2026 11:32 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 22, 2026 11:32 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content