Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

ज्यादा पसीना निकलने से सिर्फ सोडियम नहीं, बल्कि इन जरूरी मिनरल्स की भी होती है कमी

पसीना आने से शरीर में सिर्फ सोडियम ही नहीं, बल्कि पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्सियम जैसे कई जरूरी मिनरल्स भी बाहर निकल जाते हैं। इनकी कमी से कमजोरी, थकान और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

पसीना आना हमारे शरीर की एक नेचुरल प्रक्रिया है, जो शरीर ते तापमान को कंट्रोल रखने में मदद करती है। गर्म मौसम, शारीरिक गतिविधियां करना, एक्सरसाइज या तनाव बहुत ज्यादा लेना के दौरान शरीर से पसीना निकलना आम बात है। इस समय शरीर से पसीना निकलने के कारण बॉडी का तापमान कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि पसीना निकलने के कारण शरीर में सोडियम की कमी होती है। हालांकि, ज्यादा पसीना निकलने पर शरीर में सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि कई जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि पसीना निकलने के कारण शरीर में किन-किन मिनरल्स की कमी होती है?

पसीना निकलने से सोडियम के अलावा किन मिनरल्स की कमी होती है?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि अक्सर लोगों को लगता है कि पसीने के साथ सिर्फ सोडियम की कमी होती है, लेकिन वास्तव में कई अन्य जरूरी मिनरल्स भी शरीर से निकल जाते हैं। अगर इनकी कमी समय पर न की जाए तो कमजोरी, थकान, मांसपेशियों में ऐंठन और अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

1. पोटैशियम की कमी

पोटैशियम शरीर में लिक्विड के संतुलन को बनाए रखने और मांसपेशियों के काम को कंट्रोल करने में मदद करता है। ज्यादा पसीना आने से पोटैशियम का लेवल कम हो सकता है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी, थकान और दिल की धड़कन अनियमित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: हाथ कांपने की वजह सिर्फ स्ट्रेस नहीं, हो सकती है इन विटामिन-मिनरल्स की कमी

2. मैग्नीशियम की कमी

मैग्नीशियम हमारे शरीर में एनर्जी प्रोड्यूस करने, नसों और मांसपेशियों को सही तरह से काम करने के लिए जरूरी होता है। ज्यादा पसीना निकलने के कारण इसकी कमी होने पर मांसपेशियों में खिंचाव, बेचैनी और थकावट महसूस हो सकती है। इसलिए, आप ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।

01 - 2026-05-30T120146.186

3. कैल्शियम की कमी

पसीने के जरिए शरीर से कैल्शियम बहुत कम निकलता है, लेकिन लंबे समय तक ज्यादा पसीना निकलने के कारण शरीर में इसकी कमी का असर भी नजर आ सकता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखने और मांसपेशियों के लिए जरूरी होता है। इसलिए, आप कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दूध, दही और पनीर जैसे डेयर प्रोडक्ट्स का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: टीबी से जल्दी रिकवरी में मदद करते हैं ये विटामिन्स और मिनरल्स, ऐसे करें डाइट में शामिल

शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन कैसे बनाएं?

ज्यादा पसीना आने के बाद सिर्फ पानी पीना आपकी सेहत के लिए काफी नहीं होता है। पसीने के जरिए शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स की कमी हो जाती है, जिसकी भरपाई करना जरूरी है। इसलिए, आप नारियल पानी, नींबू पानी, ताजे फलों का सेवन करें, ताकि इनकी कमी को पूरा किया जा सके।

निष्कर्ष

ज्यादा पसीना निकलने के कारण शरीर में सिर्फ सोडियम ही नहीं, बल्कि पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स की कमी भी हो सकती है। इसलिए, गर्मियों में या ज्यादा शारीरिक गतिविधियां करने के दौरान पर्याप्त पानी पीना और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स लेना जरूरी है।

Image Credit: Freepik 

FAQ

  • किस विटामिन की कमी से पसीना ज्यादा आता है?

    विटामिन डी और विटामिन बी12 की कमी के कारण ज्यादा पसीना आने की समस्या होती है।
  • ज्यादा पसीना आना कौन सी बीमारी का लक्षण है?

    हद से ज्यादा पसीना आना हाइपरहाइड्रोसिस नामक बीमारी का मुख्य लक्षण होता है। इसके अलावा यह कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे थायराइड, डायबिटीज, मोटापा और हार्मोनल बदलाव का संकेत हो सकता है।

Read Next

कीमोथेरेपी के दौरान हल्के बुखार को भी नजरअंदाज क्यों नहीं करना चाहिए? डॉक्टर ने बताई वजह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 30, 2026 12:12 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 30, 2026 12:12 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content