Mon Oct 12, 2026 | 12:44 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या एक्सरसाइज के बाद बहुत ज्यादा पसीना आता है? जानें कब लें इलेक्ट्रोलाइट्स

एक्सरसाइज करने के बाद शरीर से काफी पसीना बह जाता है। कुछ लोगों को अधिक मात्रा में पसीना आता है। ऐसे में शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकल जाता है। इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होना सही नहीं है। जानें, वर्कआउट के कितनी देर बाद इलेक्ट्रोलाइट्स ले लेना चाहिए?
क्या एक्सरसाइज के बाद बहुत ज्यादा पसीना आता है? जानें कब लें इलेक्ट्रोलाइट्सक्या एक्सरसाइज के बाद बहुत ज्यादा पसीना आता है? जानें कब लें इलेक्ट्रोलाइट्स

कई बार आपने देखा होगा कि वर्कआउट के दौरान शरीर से काफी ज्यादा पसीना आने लगता है। खासकर, जब मौसम में अचानक बदलाव होता है, तो इस बात पर गौर किए जाने की अधिक जरूरत होती है। असल में, जब एक्सरसाइज के बाद शरीर से काफी ज्यादा पसीना बहता है, तो शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर भी धीरे-धीरे कम होने लगता है। ऐसे में चक्कर आना, थकान और कमजोरी बढ़ जाती है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए यह जानकारी होना जरूरी है कि एक्सरसाइज के बाद इलेक्ट्रोलाइट्स लेने का सही समय क्या है? आइए, इस बारे में Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की राय जानते हैं।

एक्सरसाइज के बाद पसीना आने के कारण- Causes Of Excessive Sweating After Workout

After Exercise When Do You Need ElectrolytesAfter Exercise When Do You Need Electrolytes

वैसे तो एक्सरसाइज के बाद पसीना आना सामान्य होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वर्कआउट के दौरान आपका शरीर गर्मी बनाता रहता है और बाॅडी टेंप्रेचर को सामान्य बनाए रखने के लिए उसे यह अतिरिक्त गर्मी बाहर निकालनी होती है। वहीं, अगर कोई  एक्सरसाइज के बाद सही तरह से खुद को कूल डाउन नहीं करता है, तो भी अतिरिक्त पसीना आता है। ऐसे में शरीर से काफी मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं। यही नहीं, विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि अगर कोई वर्कआउट के बाद गर्म चीजों का सेवन करता है, तो भी पसीना अधिक बहने का जोखिम बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या एक्सरसाइज के दौरान ज्यादा पसीने का मतलब ज्यादा फैट बर्न होना है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

इलेक्ट्रोलाइट्स क्या हैं और शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं?

जैसा कि हम बार-बार जिक्र कर रहे हैं कि वर्कआउट के बाद पसीने के जरिए शरीर से काफी ज्यादा मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स बह जाता है। यहां यह जान लेना जरूर है कि आखिर इलेक्ट्रोलाइट्स हैं क्या और यह हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है?

Cleveland Clinic के अनुसार, "इलेक्ट्रोलाइट्स उन मिनरल्स को कहते हैं, जिनमें पानी में घुलने पर स्वाभाविक रूप से पॉजिटिव या नेगेटिव इलेक्ट्रिक चार्ज होता है। इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में केमिकल रिएक्शन को नियंत्रित करने और सेल्स के अंदर और बाहर तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। यही नहीं, इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलन का टेस्ट कई बीमारियों के निदान (Diagnosis) में मदद करता है।" कुछ सामान्य इलेक्ट्रोलाइट्स में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, क्लोराइड आदि शामिल होते हैं।"

इलेक्ट्रोलाइट्स का मुख्य काम हमारे शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बनाए रखना, नर्व सिग्नल को सपोर्ट करना, मसल कॉन्ट्रैक्शन को नियंत्रित करना, ब्लड में pH के स्तर का संतुलन बनाए रखना और ब्लड प्रेशर के नियंत्रण में मदद करना है। इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन शरीर के लिए सही नहीं है इसकी वजह से न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, थकान, कमजोरी, सिरदर्द, सिर का भारीपन आदि लक्षण भी नजर आ सकते हैं।

Clinics in Sports Medicine जर्नल में प्रकाशित एक वैज्ञानिक समीक्षा पत्र के अनुसार, एक्सरसाइज के दौरान पसीने के जरिए शरीर से पानी और सोडियम की मात्रा कम हो जाती है। यदि शरीर के वजन का केवल 2% हिस्सा भी पानी के रूप में कम (Dehydration) हो जाता है, तो शारीरिक प्रदर्शन घट जाता है। वहीं, अगर कोई सिर्फ पानी पीता है, लेकिन सोडियम का सेवन नहीं करता, तो रक्त में सोडियम का स्तर खतरनाक रूप से कम हो सकता है। यह भी हेल्थ के लिए सही नहीं है। इलेक्ट्रोलाइट्स की वजह से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है, मांसपेशियों में ऐंठन (Cramps) से बचाव होता है और थकावट कम होती है।

इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के शुरुआती संकेत

जैसा कि पहले ही जिक्र किया है कि इलेक्ट्रोलाइट्स हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं और इसकी कमी की वजह से कमजोरी या सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। इसके शुरुआती लक्षण इस प्रकार हैं-

  1. नर्व से संबंधित समस्याः इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के कारण नर्व से संबंधित समस्या हो सकती है और मसल क्रैंप होने लगता है। नर्व से जुड़ी समस्या के कारण उंगलियों और पैरों में सुन्नपन भी महसूस हो सकता है।
  2. न्यूरोलॉजिकल समस्याः एक्सरसाइज के बाद पसीने के जरिए इलेक्ट्रोलाइट्स बह जाए, तो इसे हल्के में न लें। कई बार शरीर में भारी मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने पर न्यूरोलॉजिकल समस्या भी हो सकती है। ऐसे में सिर में भारीपन महसूस होना, कंफ्यूजन, चक्कर आना आदि समस्याएं हो सकती हैं।
  3. लगातार थकानः इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के कारण थकान भी बनी रहती है। हैरानी की बात है कि इस तरह की थकान आराम करने के बावजूद ठीक नहीं होती है।
  4. कमजोर पाचनः इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी की वजह से पाचन क्षमता भी कमजोर हो सकती है। ऐसे में न सिर्फ कब्ज की समस्या देखने को मिलती है, बल्कि दस्त, उल्टी आदि समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पसीना निकलने से कम हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को रीस्टोर कैसे करें? डॉक्टर से जानें

एक्सरसाइज के बाद इलेक्ट्रोलाइट्स लेने का सही समय

विशेषज्ञ बताते हैं कि वर्कआउट के बाद 30 मिनट के अंदर इलेक्ट्रोलाइट्स ले लेना चाहिए। यह उन लोगों के लिए अधिक जरूरी है, जो लगातार 60 से 90 मिनट तक हाई इंटेंसिटी वाले वर्कआउट करते हैं। ऐसे लोगों को अधिक पसीना आता है। वैसे भी उमस वाले वातावरण में शरीर से अधिक मात्रा में पसीना बहता है।

इलेक्ट्रोलाइट्स के स्रोत

वर्कआउट के बाद इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए उपयुक्त चीजों का सेवन किया जाना जरूरी है। इसके लिए पालक, एवोकाडो, ब्रोकली, आलू, बीन्स, बादाम, पीनट, सोयाबीन, स्ट्रॉबेरी, संतरा, केला, टमाटर, दूध, दही, काबुली चना (Chickpea), किशमिश आदि को अपने बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाएं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि वर्कआउट के बाद शरीर को कितनी मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स लेने हैं, यह कई तरह के कारकों पर निर्भर करता है, जैसे आपकी उम्र, वजन, शारीरिक सक्रियता और वातावरण।

निष्कर्ष

वर्कआउट के बाद पसीने के जरिए शरीर से काफी मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स बह जाता है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं, जैसे थकान, कमजोरी आदि हो सकती है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए इलेक्ट्रोलाइट्स के प्राकृतिक स्रोतों को अपने संतुलित आहार का हिस्सा बनाएं। हां, इस बात का भी ध्यान रखें कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की अधिकता नहीं होनी चाहिए। यह भी सेहत के लिए नुकसानदायक है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • वर्कआउट के दौरान सादे पानी की जगह अधिक मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

    इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन जरूरी है। अगर आप इसे अतिरिक्त मात्रा में लेते हैं, तो इसकी वजह से शरीर में सोडियम या पोटैशियम का स्तर आवश्यकता से अधिक बढ़ सकता है। इस स्थिति को हाइपरनेट्रेमिया (Hypernatremia) या हाइपरकेलेमिया (Hyperkalemia) कहते हैं। ऐसे में मतली, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन, अनियमित दिल की धड़कन जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
  • घर पर ही प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक कैसे बनाएं?

    एक गिलास ताजा नारियल पानी में एक चुटकी सेंधा नमक और आधा नींबू का रस मिलाकर बेहतरीन प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक बनाई जा सकती है।

Read Next

→ रोज घी में भूनकर खाएं मखाने, मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 12, 2026 11:04 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi