गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज गर्मी, पसीना और शरीर में पानी की कमी जैसी कई चुनौतियां लेकर आता है। इस मौसम में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता है, बल्कि शरीर को इलेक्ट्रोलाइस्टस की भी जरूरत होती है। इलेक्ट्रोलाइट्स ऐसे मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के अलग-अलग अंगों के काम को बेहतर तरीके से चलाने में मदद करते हैं। इलेक्ट्रोलाइट्स में मुख्य रूप से सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और क्लोराइड शामिल हैं। ये मिनरल्स शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने, मांसपेशियों के काम, तंत्रिका संकेतों और दिल की धड़कन को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों के शरीर में इसकी जरूरत बढ़ जाती है। आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है?
गर्मियों में इलेक्ट्रोलाइट्स ज्यादा जरूरत क्यों होती है?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा ने बताया कि गर्मियों के मौसम में शरीर का तापमान कंट्रोल रखने के लिए ज्यादा पसीना निकलता है। पसीने के साथ सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि सोडियम और पोटैशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं। अगर इनकी भरपाई समय पर न की जाए तो शरीर में असंतुलन हो सकता है। इसलिए, गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना होने के कारण इलेक्ट्रोलाइट्स की ज्यादा जरूरत होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या उल्टी-दस्त में ORS की जगह नमक-चीनी का घोल इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी कर सकता है? डॉक्टर से जानें
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के लक्षण
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के कारण व्यक्ति को थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सिर में दर्द होना, मांसपेशियों में ऐंठन, मतली और फोकस में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार गंभीर मामलों में दिल की धड़कन भी प्रभावित हो सकती है।

शरीर के लिए क्यों जरूरी है इलेक्ट्रोलाइट्स?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में तरल पदार्थों के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाते हैं। इलेक्ट्रोलाइट्स हमारी मांसपेशियों और नसों को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं। गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स लेने से शरीर ज्यादा एक्टिव और हेल्दी रहता है।
इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी कैसे पूरी करें?
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने के लिए आप इसके कुछ नेचुरल सोर्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिनमें नारियल पानी, छाछ, तरबूज, केला, संतरा और खीरा जैसे फूड्स शामिल हैं। इसके अलावा आप बहुत ज्यादा पसीना आने या लंबे समय तक बाहर रहने की स्थिति में इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ने पर शरीर देता है ये 6 संकेत, गर्मियों में न हो सकती है गंभीर समस्या
निष्कर्ष
गर्मियों में शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स की ज्यादा कमी होने लगती है। इसलिए, सिर्फ पानी पीना काफी नहीं हैं, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी पूरी करना बहुत जरूरी है। इसलिए, आप अपनी डाइठ में संतुलित आहार और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ नारियल पानी का सेवन करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से क्या होता है?
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से थकान, मांसपेशियों में ऐंठन, चक्कर आना और दिल की धड़कन अनियमित होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।इलेक्ट्रोलाइट्स लेने के क्या फायदे हैं?
इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम हमारे शरीर में तरल संतुलन को बनाए रखने, मांसपेशियों के सही काम करने, नसों के सिग्नलों के संचालन और एनर्जी के लेवल को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 23, 2026 21:06 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jun 23, 2026 21:06 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra