Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

गर्मी में पानी कम पीते हैं तो खाएं पानी से भरपूर ये 5 फूड्स, नहीं होगा डिहाइड्रेशन

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या के कारण कमजोरी, चक्कर आना और थकान की समस्या महसूस हो सकती है। ऐसे में आप हाइड्रेटेड रहने के लिए खीरा, तरबूज और नारियल पानी जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

गर्मियों के मौसम में पसीना बेहने के कारण हमारे शरीर में पानी की कमी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जो अक्सर डिहाइड्रेशन का कारण बनती है। गर्मियों में ज्यादा पसीना निकलने, कम पानी पीने या लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर काफी कमजोरी महसूस करने लगता है। ऐसे में सिर्फ पानी पीने से शरीर को हाइड्रेटेड रखना काफी नहीं होती है। ये फूड्स शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ शरीर में एनर्जी और पोषण पूरा करने में मदद करते हैं। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी से भरपूर फूड्स क्या हैं?

डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए पानी से भरपूर फूड्स

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में पानी से भरपूर इन फूड्स को शामिल करें-

1. खीरा

खीरे में 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। खीरे में फाइबर और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। गर्मियों में सलाद के रूप में खीरे का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में कम पानी पीना पड़ सकता है भारी, डॉक्टर से जानें मां और शिशु को होने वाले नुकसान

2. तरबूज

गर्मियों में पानी की कमी पूरी करने के लिए और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए तरबूज भी एक हेल्दी और पानी से भरपूर फूड होता है। इसमें लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। साथ ही, इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को ताजगी देने का काम करते हैं।

3. नारियल पानी

नारियल पानी नेचुरल रूप से इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक की तरह काम करता है। इसे पीने से हमारे शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। गर्मियों में नारियल पानी की नियमित सेवन कमजोरी, थकान और ज्यादा पसीना आने की समस्या में बहुत लाभकारी होता है।

1 - 2026-05-29T214600.987

4. संतरा और मौसंबी

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या होने से रोकने में साइट्रस फलों का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। संतरा और मौसंबी जैसे फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ विटामिन सी की कमी पूरी करने में मदद करते हैं। इनका जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

5. टमाटर

टमाटर में भी पानी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसमें लाइकोपीन और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो डिहाइड्रेशन होने से रोकने और सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। सलाद, जूस और सूप के रूप में आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी पीते हैं कम पानी? जानें डिहाइड्रेशन कैसे आपके दिल को थका रहा है

निष्कर्ष

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए आप पानी पीने के साथ नियमित रूप से पानी से भरपूर इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ संतुलित आहार और सही खानपान भी आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • डिहाइड्रेशन में कौन से फल खाने चाहिए?

    डिहाइड्रेशन से राहत पाने के लिए तरबूज, संतरा और खीरा जैसे ज्यादा पानी वाले फलों का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • सबसे अधिक पानी वाला फल कौन सा है?

    सबसे ज्यादा पानी वाला फल तरबूज होता है, जिसमें लगभग 92 प्रतिशत तक पानी होता है। यह फल गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने और ठंडा रखने में मदद करता है।

Read Next

स्तनपान कराती हैं तो जरूर खाएं कैल्शियम से भरपूर ये फूड्स, कमी से हो सकती हैं समस्याएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 29, 2026 21:55 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 29, 2026 21:55 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content