Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

नारियल पानी vs तरबूज का रस: गर्मियों में क्या पीने से ज्यादा हाइड्रेट रहेगी बॉडी?

गर्मियों में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। ऐसे में इससे राहत के लिए डाइट नारियल पानी और तरबूज के रस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन इन दोनों में हाइड्रेशन के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?

गर्मियों में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके कारण लोगों को थकान होने, कमजोरी होने, मुंह सुखने, सिरदर्द, चक्कर आने और अधिक प्यास लगने जैसी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अक्सर लोगों को नारियल पानी पीने, तरबूज का जूस पीने या पानी से भरपूर तरबूज फल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन इन दोनों ड्रिंक्स में शरीर को हाइड्रेट करने के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।

नारियल पानी या तरबूज का जूस क्या है ज्यादा फायदेमंद?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, नारियल पानी और तरबूज का जूस दोनों ही शरीर को हाइड्रेट करने और शरीर को ठंडक देकर गर्मी से बचाव करने में सहायक हैं। लेकिन नारियल पानी में अच्छी मात्रा में पोटैशियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, ऐसा में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने और शरीर को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं, तरबूज के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, शरीर का गर्मी से बचाव और शरीर को एनर्जी देने में करने में मदद करते हैं।

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन आगे बताती हैं कि, तरबूज के जूस के बजाए तरबूज फल को खाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: नारियल पानी या ORS: गर्मियों में क्या पीना है ज्यादा बेहतर? न्यूट्रिशनिस्ट की मानें सलाह

गर्मियों में नारियल पानी पीने के फायदे

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि, गर्मियों में नारियल पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, जिससे गर्मियों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

शरीर को हाइड्रेट करे

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को दूर करने और हाइड्रेटिड रखने या रिहाइड्रेट करने में मदद मिलती है, जिससे पानी की कमी के कारण चक्कर आने और कमजोरी जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में ऑरेंज जूस या तरबूज का जूस? एक्सपर्ट से जानें क्या है बेहतर

coconut water vs watermelon juice for hydration in summers in hindi 2 (1)

इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करे

गर्मियों में अधिक पसीना निकलने के कारण व्यक्ति के शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है। ऐसे में नारियल पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

निष्कर्ष

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटिड रखने, रिहाइड्रेट करने और पसीना निकलने के कारण इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर करने के लिए नारियल पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन अच्छे स्वास्थ्य के लिए गर्मियों में तरबूज के जूस का सेवन भी किया जा सकता है। इससे शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, शरीर को एनर्जी देने और शरीर का गर्मी से बचाव करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, डिहाइड्रेशन के कारण अधिक परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या तरबूज के जूस की जगह तरबूज फल खाना ज्यादा फायदेमंद है?

    हां, अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरा फल खाने से आपको जूस के साथ-साथ फाइबर भी मिलता है, जो पाचन में सुधार करता है और आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।
  • डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) के मुख्य संकेत क्या हैं?

    अगर व्यक्ति को अधिक प्यास लग रही है, मुंह सूख रहा है, पेशाब का रंग गहरा पीला है, सिरदर्द हो रहा है या चक्कर आ रहे हैं, तो ये शरीर में पानी की कमी के गंभीर संकेत हो सकते हैं। ऐसे में इनको नजरअंदाज न करें।
  • क्या इन दोनों ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा अलग-अलग होती है?

    नारियल पानी में नेचुरल शुगर बहुत कम होती है, जबकि तरबूज के जूस में नेचुरल फ्रुक्टोज (फल की चीनी) अधिक होती है। इसलिए, जो लोग कैलोरी का ध्यान रख रहे हैं या जिन्हें डायबिटीज है, उनके लिए नारियल पानी एक ज्यादा बैलेंस ऑप्शन हो सकता है।

Read Next

क्या गर्मियों में इंटरमिटेंट फास्टिंग करना सेफ है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 02, 2026 18:30 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 02, 2026 18:30 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content