आज के समय में ज्यादातर लोग अधिक वजन होने की समस्या से परेशान रहते हैं। इससे राहत के लिए बहुत से लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा लेते हैं। इस दौरान व्यक्ति को 16 घंटे की फास्टिंग करनी होती है और 8 घंटे में हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स का सेवन किया जा सकता है। लेकिन क्या इसको गर्मियों के मौसम में करना सही है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें क्या गर्मियों में इंटरमिटेंट फास्टिंग को करना सही है या नहीं?
गर्मियों में इंटरमिटेंट फास्टिंग की जा सकती है?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, गर्मियों में इंटरमिटेंट फास्टिंग करना सेफ माना जाता है, लेकिन मौसम में बदलाव के साथ जरूरत के अनुसार इसमें कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। ध्यान रहे, इस दौरान शरीर को हाइड्रेट रखें और शरीर में पोषक तत्वों की कमी न होने दें। इससे गर्मी के होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: इंटरमिटेंट फास्टिंग के बावजूद वजन बढ़ रहा है? क्या कारण हो सकते हैं
गर्मियों में इंटरमिटेंट फास्टिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, गर्मियों में तापमान के बढ़ने और पर्याप्त पानी न पीने के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने और डिहाइड्रेशन होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
पर्याप्त पानी पिएं
गर्मियों में अधिक पसीना आने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। जिससे शरीर की पानी की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान पर्याप्त पानी पिएं या हर्बल टी या नींबू पानी का सेवन भी किया जा सकता है। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
-1777700230730.jpg)
हाइड्रेटिंग फूड्स खाएं
इंटरमिटेंट फास्टिंग के खाने के 8 घंटे में शरीर को हाइड्रेट रखने मौसमी फलों के लिए डाइट में तरबूज, खरबूजा और बैरीज जैसे फलों और सब्जियों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इन फलों में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी, फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व होता है, जिससे शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान सिरदर्द क्यों होता है? डॉक्टर से दानें इसे मैनेज करने के टिप्स
वर्कआउट का टाइम बदलें
वजन कम करने के लिए अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग के साथ-साथ एक्सरसाइज करते हैं, तो गर्मियों में एक्सरसाइज के समय में बदलाव करें। इसके लिए सुबह या शाम के समय का चुनाव करें।
डिहाइड्रेशन के लक्षणों को नजरअंदाज न करें
इस दौरान शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। अगर इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान व्यक्ति को चक्कर आने, सिर दर्द होने, कमजोरी होने, मुंह में ड्राइनेस होने और थकान होने जैसी समस्याएं होती हैं, तो शरीर की हाइड्रेशन पर ध्यान दें और अधिक परेशानी होने पर इंटरमिटेंट फास्टिंग न करते हुए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
गर्मियों में इंटरमिटेंट फास्टिंग करते समय में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने और शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, हाइड्रेटिंग फूड्स खाएं और वर्कआउट का टाइम बदलें। इसके अलावा, इस दौरान अगर किसी व्यक्ति को डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखते हैं, तो इनको नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
डिहाइड्रेशन की पहचान कैसे करें?
डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर व्यक्ति को अधिक प्यास लगने, मुंह में ड्राइनेस होने, सिरदर्द होने, चक्कर आने, थकान होने, यूरिन का रंग गहरा होने और गंभीर स्थिति में बेहोशी आने की समस्या होने सकती है।इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान क्या खा सकते हैं?
इंटरमिटेंट फास्टिंग में अंडे, एवोकाडो, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, ग्रीक योगर्ट, हरी सब्जियों और फलों को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 02, 2026 11:09 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 02, 2026 11:09 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain