Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान फैट के साथ मसल्स को घटने से कैसे रोकें? जानें एक्सपर्ट से

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान लोगों को सही डाइट लेने और इसको सही तरीके से करने की सलाह दी जाती है, लेकिन इस दौरान मसल्स को कम होने से कैसे रोकें?

इस पेज पर:-


आज के समय में बहुत से लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए कई लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा भी लेते हैं, लेकिन इससे फैट के साथ-साथ मांसपेशियों के कम होने की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग में मांसपेशियों को कम होने से रोकने के लिए क्या करें? आइए Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से जानें।

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान मांसपेशियों को कम होने से कैसे बचाएं?

Ms. Edwina Raj के अनुसार, "इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम करने में मदद कर सकती है, लेकिन अगर इसे ठीक से न किया जाए, तो शरीर फैट के साथ-साथ मांसपेशियां भी खो सकता है। मांसपेशियों को बचाना जरूरी है, क्योंकि मांसपेशियां ताकत, मेटाबॉलिज्म, एनर्जी और पूरे स्वास्थ्य को सहारा देती हैं। सही पोषण और एक्सरसाइज की आदतें इंटरमिटेंट फास्टिंग करते समय मांसपेशियों के नुकसान को कम करने में मदद कर सकती हैं।"

यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का सही तरीका: यह पीरियड्स को कैसे प्रभावित करता है?

इंटरमिटेंट फास्टिंग में मांसपेशियों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

Ms. Edwina Raj के अनुसार, इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान मांसपेशियों को कम होने से रोकने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

पर्याप्त प्रोटीन खाएं

Ms. Edwina Raj के अनुसार, "सबसे जरूरी कदमों में से एक है रोजाना पर्याप्त प्रोटीन खाना। प्रोटीन मांसपेशियों के टिश्यूज को रिपेयर और उन्हें बनाए रखने में मदद करता है। अंडे, दूध, दही, पनीर, टोफू, दाल, चिकन, मछली, अंकुरित अनाज, मेवे और बीन्स प्रोटीन के अच्छे सोर्स में से एक हैं। पूरे दिन का प्रोटीन एक ही बार में खाने के बजाय, उसे अपने से खाने के समय (eating window) के हर मील में थोड़ा-थोड़ा करके शामिल करना चाहिए।"

how to prevent muscle loss along with fat during intermittent fasting 1 (3)

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या रेजिस्टेंस एक्सरसाइज करें

Ms. Edwina Raj के अनुसार, "मांसपेशियों को कम होने से रोकने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या रेजिस्टेंस एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है। वेट ट्रेनिंग (weight training), बॉडीवेट एक्सरसाइज, रेजिस्टेंस बैंड या योग जैसी एक्टिविटीज शरीर को फैट बर्न करते समय मांसपेशियों को बचाने का संकेत दे सकती हैं। बिना एक्सरसाइज के सिर्फ फास्टिंग पर निर्भर रहने से मांसपेशियों के नुकसान का खतरा बढ़ सकता है।"

ज्यादा फास्टिंग से बचें

Ms. Edwina Raj आगे बताती हैं, "बहुत ज्यादा फास्टिंग या बहुत कम कैलोरी वाली डाइट से बचना चाहिए। लंबे समय तक फास्टिंग और खराब पोषण शरीर को एनर्जी के लिए मांसपेशियों को तोड़ने पर मजबूर कर सकते हैं। मध्यम फास्टिंग तरीकों (moderate fasting methods), जैसे 12:12 या 14:10 फास्टिंग से शुरुआत करना आमतौरे पर ज्यादा सेफ होता है और इसे बनाए रखना भी आसान होता है।"

खाने का टाइम फिक्स रखें

Ms. Edwina Raj के अनुसार, "मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए खाने का सही टाइम भी मायने रखता है। एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट वाला बैलेंस खाना मांसपेशियों की रिकवरी में मदद कर सकता है। साथ ही, साबुत अनाज, फल, सब्जियां, हेल्दी फैट्स और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी एनर्जी और मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी है।"

इसे भी पढ़ें: क्या वजन घटाने से खराब कोलेस्ट्रॉल LDL कम होता है? क्या कहते हैं डॉक्टर और रिसर्च

नींद और स्ट्रेस को मैनेज करें

Ms. Edwina Raj के अनुसार, "नींद और स्ट्रेस को मैनेज करने से भी मांसपेशियों को बचाने में मदद मिल सकती है। खराब नींद और ज्यादा स्ट्रेस कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ा सकते हैं, जिसका मांसपेशियों की रिकवरी और फैट के कम होने की प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए 7-8 घंटे की नींद लेना और नियमित फिजिकल एक्टिविटीज बनाए रखना जरूरी है।"

किन लोगों को रहना चाहिए सावधान?

Ms. Edwina Raj के अनुसार, "जो लोग ज्यादा उम्र के हैं, जिनका वजन कम है, जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं या जो किसी बीमारी से उबर रहे हैं, उन्हें फास्टिंग करते समय ज्यादा सावधान रहना चाहिए क्योंकि वे ज्यादा आसानी से मांसपेशियां खो सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को बहुत ज्यादा कमजोरी, चक्कर आना या तेजी से वजन कम होने का अनुभव होता है, तो उसे डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।"

हेल्दी तरीके से फैट कैसे कम करें?

Ms. Edwina Raj कहती हैं, "हेल्दी तरीके से फैट धीरे-धीरे कम होना चाहिए। इसके लिए लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतों को अपनाया जा सकता है।

  • बैलेंस डाइट
  • पर्याप्त प्रोटीन लें
  • नियमित एक्सरसाइज करें
  • थोड़ी फास्टिंग (moderate fasting) करें

इन सभी बातों का मेल मांसपेशियों को बचाते हुए फैट कम करने का सबसे सेफ तरीका है।"

निष्कर्ष

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान फैट के साथ मसल्स को कम होने से रोकने प्रोटीन रिच डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, ज्यादा फास्टिंग से बचें, खाने का टाइम फिक्स करें, स्ट्रेस और नींद को मैनेज करें। ऐसा करने से शरीर के फैट को हेल्दी तरीकों से कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने और वजन कम करने की कोशिश के बाद भी वजन कम न होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • इंटरमिटेंट फास्टिंग के क्या फायदे हैं?

    इंटरमिटेंट फास्टिंग को करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने, वजन कम करने, सेल्स को रिपेयर करने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग में क्या खाएं?

    इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान लोगों को डाइट में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर चिकन, टोफू, अंडे, मछली, साबुत अनाज, ओट्स, क्विनोआ, ऑलिव ऑयल, ब्रोकली, पालक और बेरीज को डाइट में शामिल करें। 

Read Next

क्या ज्यादा फिटनेस ऑब्सेशन भी बिगाड़ सकता है मानसिक स्वास्थ्य? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 25, 2026 18:38 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 25, 2026 18:38 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content