गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। तेज धूप, ज्यादा पसीना और गलत खानपान की आदतें शरीर के फ्लूइड बैलेंस को बिगाड़ सकती हैं। यही वजह है कि इस मौसम में सिर्फ प्यास बुझाना ही नहीं, बल्कि पूरे दिन शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है। सही हाइड्रेशन न केवल शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है, बल्कि पाचन, स्किन, एनर्जी लेवल और मेंटल फोकस को भी बेहतर बनाए रखता है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, तपती गर्मी में दिनभर हाइड्रेटेड रहने के असरदार तरीके क्या हैं?
गर्मी में हाइड्रेट रहने के तरीके क्या हैं?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, ज्यादातर लोग तब पानी पीते हैं जब उन्हें प्यास लगती है, जबकि यह डिहाइड्रेशन का संकेत होता है। इसलिए जरूरी है कि हम समय-समय पर पानी और हाइड्रेटिंग फूड्स का सेवन करते रहें। इसके अलावा, गर्मियों में शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकल जाते हैं, जिन्हें बैलेंस रखना बेहद जरूरी होता है।
1. पानी को फ्लेवर दें
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि अगर आपको सादा पानी पीना पसंद नहीं है, तो आप इसमें नींबू, पुदीना या मौसमी फलों के टुकड़े डालकर इसे फ्लेवर्ड बना सकते हैं। इससे पानी पीना न सिर्फ आसान हो जाता है बल्कि आपको एक स्वाद भी मिलता है। यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम पानी पीते हैं।
इसे भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में पिएं ये स्पेशल आइस टी, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
2. नारियल पानी और छाछ लें
गर्मियों में शरीर से पसीने के जरिए इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं, जिसकी भरपाई करना जरूरी होता है। ऐसे में नारियल पानी और छाछ जैसे नेचुरल ड्रिंक्स बेहद फायदेमंद होते हैं। ये न सिर्फ शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि एनर्जी भी बनाए रखते हैं।
3. प्यास का इंतजार न करें
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि अक्सर लोग तब पानी पीते हैं जब उन्हें प्यास लगती है, लेकिन यह सही तरीका नहीं है। प्यास लगना डिहाइड्रेशन का लक्षण हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। इससे शरीर में पानी का लेवल बैलेंस रहता है और कमजोरी, चक्कर या थकान जैसी समस्याएं नहीं होतीं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों को पिलाएं ये नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स, नहीं होगा डिहाइड्रेशन
4. पानी की बोतल साथ रखें
हाइड्रेशन को आसान बनाने के लिए जरूरी है कि आप जहां भी जाएं अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। इससे आपको बार-बार पानी पीने की याद रहती है और आप दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पी पाते हैं।
5. कैफीन से रखें दूरी
गर्मियों में चाय, कॉफी और शुगर ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन शरीर में पानी की कमी को बढ़ा सकता है। ये ड्रिंक्स शरीर से पानी को बाहर निकालते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें और ज्यादा से ज्यादा नेचुरल ड्रिंक्स को अपनाएं।
निष्कर्ष
गर्मियों में हाइड्रेटेड रहना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस जरूरत है सही आदतें अपनाने की। हाइड्रेशन को एक आदत बनाएं, अगर जरूरत हो तो अपने फोन में रिमाइंडर सेट करें और रोजाना नियमित रूप से पानी पीने की कोशिश करें। जब आप इसे अपने रूटीन का हिस्सा बना लेंगे, तो शरीर एक्टिव महसूस करेगा।
All Image Credit- magnific
FAQ
गर्मियों में रोज कितना पानी पीना चाहिए?
आमतौर पर 8-10 गिलास पानी जरूरी होता है, लेकिन जरूरतों के अनुसार यह मात्रा बढ़ और घट सकती है।डिहाइड्रेशन के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
थकान, होंठ सूखना, चक्कर आना और डार्क यूरिन इसके संकेत हो सकते हैं।क्या नारियल पानी रोज पी सकते हैं?
नारियल पानी एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है जिसे रोजाना लिया जा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 01, 2026 14:37 IST
Modified By : Akanksha Tiwari May 01, 2026 14:37 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Archana Jain