Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

तेज गर्मी में 'हॉट योग' से क्यों बचना चाहिए? जानें इसके नुकसान

भीषण गर्मी में हॉट योग करने से शरीर का तापमान बढ़ने, डिहाइड्रेशन और दिल पर दबाव जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसकी जगह आप हल्के और शरीर को ठंडक देने वाले योग अभ्यास कर सकते हैं।

योग करने से शरीर और मन दोनों को हेल्दी और बेहतर रखने में मदद मिलती है। गर्मियों के मौसम में भी हेल्दी रहने के लिए लोग योग का अभ्यास करते हैं, लेकिन हर तरह का योग हर मौसम के लिए सही नहीं होता है। हॉट योग एक ऐसी योग शैली है, जिसमें लगभग 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले कमरे में अभ्यास कराया जाता है। इस योग का उद्देश्य शरीर को ज्यादा पसीना निकालने और लचीलापन बढ़ाने में मदद करना है। हालांकि, तेज गर्मी और लू के मौसम में हॉट योग करना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए, आइए Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar से जानते हैं कि भीषण गर्मी में हॉट योगा करने से क्यों बचना चाहिए?

भीषण गर्मी में हॉट योग करने से बचने के कारण

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, भीषण गर्मी में हॉट योग करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि-

1. शरीर का तापमान ज्यादा बढ़ना

गर्मियों में शरीर पहले से ही बाहरी तापमान से जूझ रहा होता है। ऐसे में हॉट योग करने से शरीर का आंतरिक तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है। इससे हीट स्ट्रेस, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में हीट एक्सॉशन या हीट स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में योग क्यों करना चाहिए? जानें इसके फायदे 

2. डिहाइड्रेशन का खतरा

हॉट योग करने के दौरान शरीर से काफी ज्यादा पसीना निकलने लगता है। गर्मी के कारण पहले ही शरीर ज्यादा पसीना बहा रहा होता है। अगर पर्याप्त मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी न हो तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

3. दिल पर ज्यादा प्रेशर पड़ना

ज्यादा तापमान में योग करने से दिल को शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे हार्ट रेट बढ़ सकती है और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आ सकता है। जिन लोगों को दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उनके लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक हो सकती है।

01 - 2026-06-20T152131.183

4. चक्कर और बेहोशी आना

गर्मी और ज्यादा पसीना शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी का कारण बन सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण चक्कर आना या बेहोशी जैसी समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में योगा करने के बाद पिएं ये ड्रिंक्स, रिस्टोर होगी शरीर की एनर्जी

गर्मियों में कौन-सा योग बेहतर है?

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम बताते हैं कि भीषण गर्मी में हॉट योग करने के स्थान पर आप हल्के और शरीर को ठंडा करने वाले योग अभ्यास कर सकते हैं। प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, शीतली और शीतकारी प्राणायाम शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। भीषण गर्मी में हमेशा सुबह जल्दी या शाम को ठंडे वातावरण में योग करना अच्छा माना जाता है।

निष्कर्ष

हॉट योग कई परिस्थितियों में फायदेमंद हो सकता है, लेकिन भीषण गर्मी में इसका अभ्यास शरीर पर ज्यादा दबाव डाल सकता है। भीषण गर्मी में हॉट योग करने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रेस और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, आप सही और हल्के योग करने की कोशिश करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • गर्मी में कौन सा योग करना चाहिए?

    गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और मानसिक शांति के लिए शीतली और शीतकारी प्राणायाम करना सबसे अच्छा माना जाता है।
  • 1 दिन में कितनी बार योग करना चाहिए?

    दिन में 1 बार लगभग 30 से 45 मिनट तक योग करना सबसे अच्छा और पर्याप्त माना जाता है। हालांकि, अगर आप हल्का अभ्यास कर रहे हैं तो दिन में दो बार भी योग कर सकते हैं।

Read Next

एक्सरसाइज से जुड़ी इन गलत‍ियों से घुटनों को पहुंच सकता है नुकसान, दर्द बढ़ने का रहता है खतरा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 20, 2026 15:43 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jun 20, 2026 15:43 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content