एक्सरसाइज करने से मसल्स मजबूत होती हैं और शरीर फिट रहता है, लेकिन गलत तरीके से एक्सरसाइज करने की वजह से घुटनों में तकलीफ हो सकती है। आजकल यह एक बहुत कॉमन प्रॉब्लम है जिसके कारण लोग एक्सरसाइज करना छोड़ देते हैं, जबकि गलती एक्सरसाइज में नहीं, बल्कि गलत ढंग से एक्सरसाइज करने में है। गलत तरीके से की गई एक्सरसाइज का खामियाजा घुटनों और मांसपेशियों को भुगतना पड़ता है। जानें एक्सरसाइज के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए? बेहतर जानकारी के लिए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

1. एक्सरसाइज से पहले वॉर्म अप न करना
अगर आप भी बिना वॉर्म अप किए एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं, तो इससे घुटनों पर जोर पड़ता है क्योंकि मांसपेशियां और लिगामेंट्स तैयार नहीं होते और अचानक से एक्सरसाइज शुरू कर देने से उन पर जोर पड़ता है और दर्द होने लगता है इसलिए एक्सरसाइज से 15-20 मिनट पहले हल्का वॉर्म अप कर लें।
यह भी पढ़ें- बिना सर्जरी दूर होगा अर्थराइटिस का दर्द, रिसर्च में मिली नई तकनीक जिससे मरीजों को मिलेगी राहत
2. जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना
अगर आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे, तो भी घुटने में दर्द हो सकता है। इससे पैर और घुटनों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। Mayo Clinic के मुताबिक, अगर महसूस हो कि घुटने पर वजन डालने में मुश्किल हो रही हो, घुटने में सूजन हो या घुटने मोड़ में तकलीफ हो, तो डॉक्टर से संपर्क करना न भूलें।
यह भी पढ़ें- चलते समय घुटना जाम हो जाता है? डॉक्टर ने बताए कारण और बचाव के उपाय
3. गलत तरीके से एक्सरसाइज करना
अगर एक्सरसाइज करने की पोजीशन सही नहीं है, तो घुटनों पर जोर पड़ सकता है। उदाहरण के लिए स्क्वाट करने के लिए गलत ढंग से झुकने के कारण घुटने में दर्द और कमर पर जोर पड़ता है, इसलिए एक्सपर्ट की निगरानी में ही ऐसी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- लंबे समय तक घुटनों के दर्द को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, डॉक्टर ने बताई ये 5 गंभीर समस्याएं
4. आरामदायक जूते न पहनना
आरामदायक जूते न पहनने के कारण भी घुटनों में दर्द हो सकता है। कुशन वाले जूतों से घुटने और पैरों को सपोर्ट मिलता है और एक्सरसाइज करने पर शरीर का भार पैरों पर नहीं पड़ता है। अगर जूतों से सपोर्ट नहीं मिलेगा, तो घुटने में दर्द, सूजन की शिकायत हो सकती है।
यह भी पढ़ें- चलना, दौड़ना या साइकिलिंग: घुटनों के लिए क्या है सबसे बेहतर? जानें एक्सपर्ट से सही जवाब
5. अचानक से एक्सरसाइज की स्पीड बढ़ाना
कुछ लोग अचानक से एक्सरसाइज करने की स्पीड या समय को बढ़ा देते हैं। इससे चोट लगने का खतरा भी होता है और घुटने में दर्द भी हो सकता है। अगर ज्यादा समय या ज्यादा स्पीड पर एक्सरसाइज करना है, तो शरीर को समय दें। अचानक स्पीड बढ़ जाने से मांसपेशियोंं को झटका लग सकता है और घुटनों में तेज दर्द हो सकता है।
निष्कर्ष:
एक्सरसाइज के दौरान की जाने वाली कुछ गलतियों के कारण घुटनों में दर्द हो सकता है। एक्सरसाइज से पहले वॉर्म अप न करना, जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना, गलत ढंग से एक्सरसाइज करना, आरामदायक जूते न पहनना और अचानक से एक्सरसाइज की स्पीड बढ़ाने से भी घुटने में दर्द हो सकता है। इन गलतियों से बचना चाहिए।
FAQ
घुटने के दर्द को दूर करने के लिए क्या करें?
घुटने के दर्द को दूर करने के लिए स्ट्रेचिंग करें, वजन कंट्रोल करें और तेल से मालिश करें और एक ही पोजीशन में रहने से बचें।घुटने के दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय क्या हैं?
घुटने के दर्द को दूर करने के लिए गर्म या ठंडी सिंकाई करें, इससे सूजन और दर्द को दूर करने में मदद मिलती है। दर्द को दूर करने के लिए हल्दी वाला दूध पिएं, सरसों के तेल से मालिश करें और आराम करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 19, 2026 13:28 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 19, 2026 13:28 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Payal Asthana