Sun Oct 11, 2026 | 11:21 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

कमर दर्द में झटपट आराम दिलाएंगी ये 5 एक्‍सरसाइज, बेड पर भी कर सकते हैं आसानी से

क्‍या आप भी कमर दर्द से परेशान हैं और उठने-बैठने में तेज दर्द होता है? च‍िंता छोड़ें और फटाफट कर लें ये 5 एक्‍सरसाइज जो कमर दर्द से जल्‍दी राहत देंगे ज‍िससे कमर का लचीलापन बढ़ेगा और तकलीफ से राहत म‍िलेगी।
कमर दर्द में झटपट आराम दिलाएंगी ये 5 एक्‍सरसाइज, बेड पर भी कर सकते हैं आसानी सेकमर दर्द में झटपट आराम दिलाएंगी ये 5 एक्‍सरसाइज, बेड पर भी कर सकते हैं आसानी से

पीठ दर्द (Back Pain) एक आम समस्या है जिससे बहुत से लोग हर द‍िन जूझते हैं। तकलीफ तब समझ आती है जब दर्द लगातार बना रहता है और समय के साथ बढ़ने लगता है। अक्सर एक्सरसाइज करने से पीठ दर्द में आराम मिलता है और आगे होने वाली तकलीफ से बचाव होता है। जो लोग देर तक बैठकर काम करते हैं खासकर ऑफ‍िस जाने वाले लोग, उनके ल‍िए कमर का दर्द रोज की समस्‍या है ज‍िसका कोई समाधान नहीं म‍िलता। दवाएं और पेनक‍िलर्स दर्द से केवल कुछ घंटों की राहत द‍िलाती हैं। जैसे ही दवा का असर खत्‍म, दर्द फ‍िर शुरू हो जाता है। इससे राहत के ल‍िए एक्‍सरसाइज ही स्‍थायी उपाय है। कैट-काउ पोज, बालासन जैसी 5 एक्‍सरसाइज के बारे में आगे जानेंगे ज‍िन्‍हें आसानी से बेड पर बैठे-बैठे भी क‍िया जा सकता है। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Payal Asthana, Certified Fitness Coach & Director Ozefit Fitness Club, Australia से बात की।

1. कैट-काउ पोज

cat-cow-exercise-for-back-paincat-cow-exercise-for-back-pain

कैट-काउ (Cat-Cow) पोज से स्‍पाइन की जकड़न को कम करने में मदद म‍िलती है। इस एक्‍सरसाइज को 8 से 10 बार धीमी गत‍ि के साथ कर सकते हैं।

कैसे करें?

  • सबसे पहले चारों हाथ-पैरों के बल आ जाएं।
  • हाथ कंधों के नीचे और घुटने कूल्‍हों के नीचे रखें।
  • सांस लेते हुए पेट को थोड़ा नीचे करें और गर्दन को आराम से ऊपर की ओर उठाएं।
  • अब सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की ओर गोल करें और सिर को हल्का नीचे करें।
  • दोनों स्थितियों के बीच धीरे-धीरे जाएं।

यह भी पढ़ें- क्या विटामिन D की कमी से कमर दर्द हो सकता है? जानिए ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की सलाह

2. बालासन

child-pose-exercise-for-back-painchild-pose-exercise-for-back-pain

कमर दर्द से राहत के ल‍िए बालासन (Child Pose) की पोजीशन में 20 से 30 सेकंड तक रहें और साथ में धीरे-धीरे सांस लेते रहें। इस पोज से कमर और पीठ की मांसपेशियों को हल्का स्ट्रेच देने में मदद म‍िलती है और कमर का तनाव या जकड़न कम होती है।

कैसे करें?

  • घुटनों के बल बैठ जाएं।
  • कूल्हों को एड़ियों की ओर ले जाएं।
  • शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
  • हाथों को सामने की ओर फैलाएं।
  • माथे को आराम से फर्श पर रखें।
  • 20 से 30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें और धीरे-धीरे सांस लेते रहें।

3. पेल्‍व‍िक ट‍िल्‍ट

pelvic-tilt-exercise-for-back-painpelvic-tilt-exercise-for-back-pain

यह एक्‍सरसाइज कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को एक्‍ट‍िव करती है। साथ ही कमर के मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इस पोज को 10 से 15 बार दोहराएं।

कैसे करें?

  • पीठ के बल लेट जाएं।
  • घुटनों को मोड़कर पैर फर्श पर रखें।
  • पेट की मांसपेशियों को हल्का कसें।
  • अब कमर के निचले हिस्से को धीरे से फर्श की ओर दबाएं।
  • कुछ सेकंड रुकें और फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं।

यह भी पढ़ें- कमर दर्द को न करें नजरअंदाज, डॉक्‍टर ने बताई इसके पीछे छुपी 5 आम स्पाइन समस्याएं

4. ग्‍लूट ब्र‍िज

glute-bridge-exercise-for-back-painglute-bridge-exercise-for-back-pain

ग्‍लूट ब्र‍िज एक्‍सरसाइज कूल्हों और शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है, जिससे कमर पर पड़ने वाला भार कम करने में मदद मिल सकती है।

कैसे करें?

  • ग्लूट ब्रिज (Glute Bridge) करने के ल‍िए अपने कूल्‍हों को ऊपर उठाएं।
  • अब ग्‍लूट यानी कूल्‍हे की मांसपेश‍ियों को सिकोड़ें।
  • फ‍िर इसे 10 से 12 बार दोहराएं।

5. नी-टू-चेस्ट एक्‍सरसाइज

knee-to-chest-exercise-for-back-painknee-to-chest-exercise-for-back-pain

नी-टू-चेस्ट (Knee-To-Chest) एक्‍सरसाइज कमर और कूल्हों के आस-पास की मांसपेशियों को हल्का स्ट्रेच देने और कमर की जकड़न को कम करने में मदद कर सकती है।

कैसे करें?

  • नी-टू-चेस्ट (Knee-to-Chest) पोज करने के ल‍िए एक घुटने को धीरे से छाती की ओर लाएं।
  • 15 से 20 सेकंड तक रोककर रखें।
  • फ‍िर दूसरे पैर के घुटने से र‍िपीट करें।

जरूरी सावधानियां

  • एक्सरसाइज की शुरुआत धीरे और आराम से करें। अगर कमर का दर्द बढ़ता है या पैर की ओर फैलने लगे, तो एक्सरसाइज रोक दें।
  • कमर दर्द के दौरान भारी वजन उठाने और अचानक मुड़ने से बचें।
  • कमर दर्द से राहत के ल‍िए 15 से 20 मिनट तक गर्म सिंकाई कर सकते हैं।
  • पूरे दिन बिस्तर पर लेटे रहने के बजाय एक्‍ट‍िव रहना बेहतर है।

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

अगर दर्द बहुत तेज है, चोट लगने के बाद शुरू हुआ है या इसके साथ कमजोरी, सुन्नपन या पेशाब या स्‍टूल पर कंट्रोल करने में मुश्‍क‍िल हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

न‍िष्‍कर्ष:

कमर दर्द दूर करने के ल‍िए कैट-काउ पोज, बालासन, पेल्‍व‍िक ट‍िल्‍ट, ग्‍लूट ब्र‍िज पोज, नी-टू-चेस्ट एक्‍सरसाइज कर सकते हैं। इससे स्‍पाइन मसल्‍स को मजबूती म‍िलेगी और कमर दर्द से राहत म‍िलेगी। इन एक्‍सरसाइज को फर्श, मैट या बेड पर भी कर सकते हैं। कमर दर्द के दौरान भारी सामान न उठाएं और एक्‍सरसाइज के दौरान दर्द बढ़ने लगे, तो एक्‍सरसाइज रोक दें। तेज दर्द है और कमजोरी, सुन्नपन महसूस हो रहा है, तो तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें।

image credit: magnific

FAQ

  • कमर दर्द के साथ पैर में दर्द क्यों होता है?

    कभी-कभी कमर की नस पर दबाव या जलन के कारण दर्द पैर की ओर जा सकता है। अगर सुन्नपन या कमजोरी भी हो, तो तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करना चाह‍िए।
  • सुबह उठते समय कमर में दर्द क्यों होता है?

    गलत पोजीशन में सोना, लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहना, पतले गद्दे पर सोना या मांसपेशियों में जकड़न के कारण सुबह कमर में दर्द हो सकता है।

Read Next

→ जॉगिंग Vs वॉकिंग: डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या करना है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 26, 2026 12:36 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Aug 26, 2026 12:36 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana