क्या आपको भी लगातार खड़े रहकर काम करना पड़ता है? अगर हां, तो यह आदत पॉश्चर खराब कर सकती है, कमर या पीठ में दर्द का कारण बन सकती है या स्पाइन से जुड़ी कोई अन्य समस्या हो सकती है। जिस तरह ज्यादा देर लेटना या बैठना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता उसी तरह लगातार खड़े होकर काम करने से भी कमर में दर्द उठ सकता है। Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana ने बताया कि लगातार खड़े होकर काम करने की आदत सेहत के लिए अच्छी नहीं है। अगर खड़े रहकर काम करना पड़ता है, तो कुछ देर बैठें या चलें। अपने पॉश्चर को बदलते रहना चाहिए। लगातार खड़े रहने के बजाय आधे घंटे बैठें या कुछ देर वॉक करें। अगर फिर भी लगातार खड़े रहने के कारण कमर में दर्द होता है, तो कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां दर्द से राहत देने में मदद कर सकती हैं। ऐसी ही छह जड़ी-बूटियों के बारे में आगे जानेंगे। इन सभी जड़ी-बूटियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
1. अश्वगंधा- Ashwagandha

कमर दर्द को दूर करने के लिए अश्वगंधा का सेवन करें। इससे शरीर को ताकत मिलती है और इसका सेवन करने से वजन भी नहीं बढ़ता। कमर दर्द दूर करने के साथ इसका सेवन करने से शरीर की कमजोरी भी दूर होती है।
यह भी पढ़ें- Hard Mattress vs Soft Mattress: पीठ दर्द से राहत के लिए कौन-सा गद्दा बेहतर? डॉक्टर से जानें सच
2. सलाई गुग्गुल- Salai Guggul
सलाई गुग्गुल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद मिलती है। सलाई गुग्गुल का सेवन सुबह-शाम एक-एक ग्राम कर सकते हैं।
3. गुग्गुल- Guggul
गुग्गुल का आयुर्वेद में खास महत्व है। इसका सेवन करने से हड्डियों के दर्द और सूजन को दूर करने में मदद मिलती है। इससे कमर दर्द के साथ जोड़ों की अकड़न भी दूर होती है। सुबह-शाम एक-एक ग्राम गुग्गुल का सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कमर दर्द में Yoga या Physiotherapy? क्या है सही जानें हड्डियों के डॉक्टर की सलाह
4. शुंठी- Dry Ginger

कमर दर्द की समस्या होने पर दो से तीन ग्राम शुंठी का सेवन करें। अगर कफ दोष है, तो दो से तीन ग्राम शुंठी का सेवन करें और अगर पित्त या वात दोष है, तो करीब डेढ़ ग्राम शुंठी का सेवन करें। अपच की समस्या होती है, तो शुंंठी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
5. रासना पौधा- Rasna Herb
रासना वात दोष को शांत करने वाली जड़ी-बूटी कहलाई जाती है। कमर दर्द है या मांसपेशियों में जकड़न है, तो रासना पौधे का इस्तेमाल करें। डेढ़ ग्राम रासना का सेवन सुबह-शाम करना फायदेमंद माना जाता है।
6. अरंड- Castor
जिन लोगों को पित्त दोष होता है, उन्हें अरंड का सेवन करना चाहिए। अरंड से मांसपेशियों का दर्द दूर होता है और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष:
लगातार खड़े होकर कमर दर्द होता है, तो अश्वगंधा, अरंड, शुंठी, रासना पौधा, गुग्गुल और सलाई गुग्गुल का सेवन कर सकते हैं। इन जड़ी-बूटियोंं से जल्दी आराम मिलेगा।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 30, 2026 16:06 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jan 30, 2026 16:06 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma