Muscle Stiffness Home Remedies In Hindi: बहुत बार जब हम लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठे रहते हैं, एक्सरसाइज या कोई अन्य फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो कुछ समय बाद मांसपेशियों में दर्द और जकड़न की समस्या होती है। जिसके कारण लोगों को काफी असहजता होती है। यह कई बार काफी दर्दनाक हो भी सकता है। मांसपेशियों में जकड़न ब्लड सर्कुलेशन के ठीक से न होने, मांसपेशियों में सूजन, खून की सप्लाई ठीक से नहीं होना और धमनियों में संकुचन के कारण हो सकती है। जिससे मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या भी होती है। लेकिन इससे लोगों को काफी परेशानी होती है और वे इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ मांसपेशियों की जकड़न को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय बहुत मददगार साबित हो सकते हैं? साथ ही इनकी मदद से आप मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या में भी जल्द राहत पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको मांसपेशियों की जकड़न दूर करने के 5 घरेलू उपाय (Home remedies for Muscle Stiffness) बता रहे हैं।
मांसपेशियों की जकड़न दूर करने के उपाय- Muscle Stiffness Home Remedies in hindi
1. पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें
मांसपेशियों में जकड़न और ऐंठन कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी का संकेत भी हो सकती है, जैसे पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि। जिसके कारण पैर की मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या देखने मिलती है। इसलिए संतुलित और पोषक तत्वों से आहार लें।
इसे भी पढें: पैरों की नसों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
2. स्ट्रेचिंग करें
कई बार मांसपेशियों में जकड़न की समस्या लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठे रहने के कारण होती है। इसे दूर करने का सबसे प्रभावी उपाय है स्ट्रेचिंग करना। 10-15 मिनट स्ट्रेचिंग करें, इससे जल्द आराम मिलेगा।
3. सिकाई करें
सिकाई मांसपेशियों की सूजन को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप गर्म या ठंडी दोनों तरह की सिकाई कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों के दर्द और जकड़न में आराम मिलेगा।
4. मालिश करें
मांसपेशियों की गर्म तेल या घी से मालिश करना भी जकड़न को दूर करने में बहुत लाभकारी है। यह मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन और फ्लो को बेहतर बनाती है। आप मालिश के लिए सरसों के तेल, नारियल तेल या घी का प्रयोग करते हैं।
इसे भी पढें: मच्छर काटने के निशान से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
5. हॉट शावर लें
गर्म पानी से स्नान करने से मांसपेशियों की थकान दूर होती है और सूजन कम होती है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है। इसलिए एक हॉट शावर लेना मांसपेशियों की ऐंठन और जकड़न को दूर करने का रामबाण उपाय है।
All Image Source: Freepik