Mouth Burning Home Remedies: मुंह हमारे शरीर का नाजुक हिस्सा है। मुंह के कटने या जलने पर तेज दर्द होता है। ऐसा अक्सर तब होता है, जब आप कुछ गर्म खा लें। चाय की गर्म चुस्की या खाने के गर्म टुकड़े के कारण मुंह जल जाता है। जल्दी-जल्दी खाने के चक्कर में हम कई बार मुंह जला लेते हैं। गर्म खाने का स्वाद तो लजीज होता है, लेकिन इससे आपका मुंह भी जल सकता है। ज्यादा गर्म खा लेने के कारण, मुंह में तुरंत छाले भी निकल आते हैं। छालों के कारण, खाना और भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपने समय रहते सावधानी नहीं बरती है और मुंह जल गया है, तो कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इन उपायों को विस्तार से आगे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. मुंह जल जाने पर एलोवेरा जेल लगाएं- Apply Aloe Vera Gel
मुंह जल जाने पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। अगर घर में एलोवेरा पौधा है, तो उसका ताजा जेल निकालकर, मुंह के उस हिस्से में लगाएं, जो जल गया है। एलोवेरा जेल जलन को कम करने के साथ-साथ त्वचा को ठंडक देगा। औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल, जीभ की जलन का असरदार इलाज है।
2. मुंह जल जाने पर ठंडा दूध पिएं- Drink Cold Milk For Mouth Burning
मुंह जल जाने पर ठंडा दूध पीना चाहिए। इससे तुरंत राहत मिलेगी। दूध में, त्वचा को ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं। ठंडा दूध पीने से जलन कम करने में मदद मिलती है। दूध को कुछ सेकेंड्स तक जले हुए स्थान पर रखें। इससे डैमेज कोशिकाओं को आराम मिलेगा। साथ ही दर्द और सूजन से भी राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- ओरल हेल्थ के लिए सही माउथवॉश का चुनाव कैसे करें? डॉक्टर से जानें
3. मुंह जल जाने पर आइसक्रीम खाएं- Eat Ice Cream For Mouth Burning
मुंह जल जाने पर आप आइसक्रीम खा सकते हैं। यह एक आसान और इंस्टेंट उपाय है, जिसकी मदद से आप मुंह जलने पर होने वाली जलन और दर्द से राहत पा सकते हैं। रूट कैनाल के बाद, दर्द से राहत पाने के लिए डेंटिस्ट भी आइसक्रीम खाने की सलाह देते हैं। आइसक्रीम की ठंडक से दर्द जल्दी कम हो जाएगा।
4. मुंह जल जाने पर ठंडा पानी पिएं- Drink Cold Water For Mouth Burning
मुंह जल जाने पर ठंडा पानी पिएं। इससे जलन को शांत किया जा सकता है। अगर आपके ठंडा पानी नहीं है, तो मुंह जल जाने पर सामान्य तापमान वाला पानी भी पी सकते हैं। इससे आपको थोड़ी राहत मिलेगी। कुछ गर्म खा लेने के बाद, तुरंत समझ नहीं आता कि क्या करना चाहिए। ऐसी स्थिति में पानी पीना सबसे अच्छा उपाय है। इस तरह जलन शांत करने में मदद मिलेगी।
5. मुंह जल जाने पर पुदीना का सेवन करें- Consume Pudina For Mouth Burning
मुंह जल जाने पर पुदीना का सेवन करें। पुदीना में मेन्थॉल होता है। मेन्थॉल, जलन वाले हिस्से को सुन्न कर देता है। इस तरह दर्द और जलन को कम करने में मदद मिलती है। पुदीने में जीवाणुरोधी गुण होते हैं। ये गुण त्वचा को नुकसान पहुंचाने से बचाते हैं। आप जले हुए क्षेत्र पर पुदीने का पानी या टूथपेस्ट लगा सकते हैं। इस तरह दर्द से तुरंत आराम मिलेगा।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: healthnews.com