नाक में जलन होने अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

नाक में जलन की समस्या में आप घरेलू उपायो को अपना सकते हैं। आगे जानते हैं इस समस्या से बचाव के आसान उपायों के बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
नाक में जलन होने अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत


मौसम में बदलाव होने या इंफेक्शन होने पर लोगों को पहले नाक में जलन की समस्या होती है। नाक में जलन होने पर व्यक्ति का ध्यान बार-बार नाक की ओर जाता है। ऐसे में वह किसी भी काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से उनका काम करने की तरीका प्रभावित हो सकता है। नाक में जलन होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। इनमें साइनस, ड्राई एयर, एलर्जी, कोल्ड और प्रदूषण आदि को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ बैक्टीरियल इंफेक्शन भी नाक में जलन का कारण हो सकते हैं। यदि, नाक में जलन का कारण गंभीर इंफेक्शन नहीं है तो आप इसको घरेलू उपायों से भी ठीक कर सकते हैं। आगे जानते हैं कि किन घरेलू उपायों को अपनाकर आप नाक की जलन को आसानी से कम कर सकते हैं। 

नाक में जलन के घरेलू उपाय - Home Remedies For Burning Sensation In Nose In Hindi 

सैलाइन नेजल रिंस 

सैलाइन नेजल रिंस नाक के एयर पैसेज को नम करने में मदद करता है। साथ ही, यह जलन पैदा  करने वाले तत्वों को भी बाहर निकालने में सहायक होता है। इसे आप घर पर भी तैयार कर सकते है। इसके लिए आप एक करीब एक कप गर्म पानी में करीब 1 चम्मच नमक और एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पानी की कुछ बूंदों को नाक के शुरुआती हिस्से (नथूनों) पर लगाएं। इससे नाक की जलन में आराम मिलता है। 

home remedies for burning nose

भाप लेना 

कोल्ड व अन्य समस्याओं के चलते नाक में जलन की समस्या हो सकती है। इसको कम करने के लिए भाप ले सकते हैं। इस उपाय के लिए आप एक बड़े बर्तन में गर्म पानी को भर लें। इसके बाद सिर को किस तौलिये या कपड़े से कवर करते हुए चेहरे को भाप की ओर ले जाएं। इस दौरान गहरी सांस लेने की कोशिश करें। ज्यादा फायदे के लिए आप इस गर्म पानी में नीलगिरी या पुदिने के तेल को मिला सकते हैं। इससे आपकी नाक खुलती है और नाक की जलन में भी आराम मिलता है। 

हाइड्रेशन

नाक के पैसेज (मार्ग) में नमी बनाए रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप दिन में कम से कम 8 गिलास पानी अवश्य पिएं। इसके अलावा, जूस भी पी सकते हैं। इससे बलगम को बाहर निकलने में मदद मिलत है। साथ ही, नाक का मार्ग साफ होता है और उसकी जलन में राहत मिलती है। 

ह्यूमिडिफायर का उपयोग

अपने घर में, खास तौर पर बेडरूम में ह्यूमिडिफायर का उपयोग करने से हवा में नमी आती है, जिससे नाक का सूखापन कम हो सकता है। ह्यूमिडिफायर नमी को बनाए रखने में मदद करता हैं, नाक के मार्ग को नम रखते हैं। इससे नाक में सूखापन और जलन दूर होती है। 

नारियल तेल

नारियल के तेल में सूजन-रोधी और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो नाक के मार्ग को आराम पहुंचा सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप थोड़ी मात्रा में नारियल तेल को तब तक गर्म करें जब तक यह तरल न हो जाए। इसके बाद इसे नॉर्मल टेम्परेचर पर आने दें। जब गर्माहट कम हो जाए तो आप इसे रूई की मदद से नाक में लगा सकते हैं। इससे जलन में आराम मिलता है। 

इसे भी पढ़ें: ड्राई नोज और साइनस जैसी समस्याएं होने पर अपनाएं ये टिप्स, जल्द मिलेगा आराम

Home Remedies For Burning Sensation In Nose In Hindi नाक की जलन को दूर करने के लिए आपको उसके होने के ट्रिगर प्वाइंट का पता होना चाहिए। धुआं, प्रदूषण, तेज परफ्यूम, केमिकल से निकलने वाले धुएं से बचना चाहिए। यह नाक में जलन का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए आप नाक और सांसों से जुड़े योगा अभ्यास करें। 

Read Next

डायबिटीज को कम करने के लिए जामुन की पत्तियों का करें सेवन, तेजी से कम होगा शुगर लेवल

Disclaimer