जीभ में जलन को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगी राहत

जीभ में जलन होने पर आप घरेलू उपायों से आराम पा सकते हैं। आगे जानते हैं इनके बारे में   
  • SHARE
  • FOLLOW
जीभ में जलन को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगी राहत


How To Cure Burning Tongue: कुछ लोगों को जीभ में जलन का अहसास होता है। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है। लेकिन, खाने से जीभ के जलने को इसका मुख्य कारण माना जाता है। वहीं, कई बार आप ब्रश करते समय जीभ को ज्यादा तेजी से साफ करते हैं, जिससे जीभ छील जाती है। ऐसे में आपको कुछ भी खाते या पीते समय जलन महसूस हो सकती है। इस समस्या को आप बर्निंग माउथ सिंड्रोम भी कह सकते हैं। यह एक सामान्य समस्या है, जो जीभ के जलने, छिलने या पेट की खराबी की वजह से हो सकती है। दरअसल, पेट में खराबी की वजह से जीभ में छाले हो सकते हैं। ऐसे में जब आप खाना खाते हैं तो आपको जलन महसूस होती है। आगे जानते हैं कि इस समस्या से आप किस तरह से बचाव कर सकते हैं। 

जीभ में जलन को दूर करने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Burning Tongue Syndrome In Hindi

शहद

जीभ की जलन को ठीक करने के लिए आप शहद का उपयोग कर सकते हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो जलन को दूर करने में सहायक होते हैं। यदि, जीभ में छालों की वजह से जलन हो रही है, तो ऐसे में आप छालों पर शहद लगा सकते हैं। इस उपाय को आप दिन में दो से तीन बार तक कर सकते हैं। 

home remedies for burning tongue syndrome

दही का सेवन करें

जीभ की जलन को कम करने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन क्रिया के लिए आवश्यक माने जाते हैं। जीभ की जलन को दूर करने के लिए आप दिन में दो बार एक-एक बाउल दही का सेवन कर सकते हैं। 

ठंड़ा पानी पिएं 

बर्निंग माउथ सिंड्रोम होने पर आप ठंडे पानी का सेवन करें। इससे जीभ में आराम आता है। साथ ही, आप बर्फ के छोटे टुकड़े को जीभ पर भी रख सकते हैं। इससे जलन या छाले को ठीक होने में मदद मिलती है। अगर, बर्फ खाने से परेशानी हो रही हो, तो आप आइसक्रीम का सेवन कर सकते हैं। 

गरारें करें 

मुंह के बैक्टीरिया को दूर करने के लिए आप गुनगुने पानी से गरारे कर सकते हैं। इससे जीभ में होने वाले बैक्टीरिया और सूजन में आराम मिलता है। गरारे करने से इंफेक्शन होने की अंशका भी कम हो जाती है। 

एसिडिक चीजों का सेवन न करें 

जीभ में जलन महसूस होने एसिडिक आहार जैसे - नींबू, सोडा, टमाटर आदि का सेवन न करें। दरअसल, एसिडिक चीजों का खाने से आपके मुंह में जलन बढ़ सकती है। साथ ही, आपको दर्द हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : जीभ के छालों को ठीक करने के 7 आसान घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा दर्द से छुटकारा

जीभ में जलन होने पर आप घरेलू उपाय से आराम पा सकते हैं। लेकिन, यदि आपको यह समस्या काफी समय से बनी हुई है, तो यह पेट की गड़बड़ी का कारण हो सकती है। ऐसे में आप डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा, जीभ में जलन होने पर ज्यादा तीखा और गर्म खाने से बचें।

Read Next

बढ़ती उम्र में आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, स्किन रहेगी जवां और खूबसूरत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version