How to Choose Right Mouthwash: आपने सुना होगा कि माउथवॉश का प्रयोग मौखिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। माउथवॉश का इस्तेमाल करने से सांसों में ताजगी आती है और मुंह को बैक्टीरिया से बचाने में मदद मिलती है। दांत के बीच में जमा प्लॉक हटाने और मसूड़े की सूजन को कम करने के लिए भी माउथवॉश का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। माउथवॉश में मौजूद तत्व, मुंह में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ सकते हैं इसलिए डॉक्टर ओरल हेल्थ को सही रखने के लिए ब्रश करने के साथ-साथ माउथवॉश का प्रयोग करने की भी सलाह देते हैं। बाजार में माउथवॉश के कई विकल्प मौजूद हैं। इसलिए किसी एक को चुनना मुश्किल हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए माउथवॉश को चुनने का सही तरीका। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के इन्दिरा नगर में स्थित शेखर डेंटल क्लीनिक के डॉ अनुभव श्रीवास्तव से बात की।
सही माउथवॉश का चयन कैसे करें?- How to Choose Right Mouthwash
- ऐसा माउथवॉश चुनें जिसमें फ्लोराइड होता है। माउथवॉश की सामग्रियों की जांच करें।
- माउथवॉश का चयन करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें, इससे डेंटल हाइजीन को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी।
- माउथवॉश खरीदने के लिए अच्छे और विश्वसनीय ब्रैंड का चयन करें।
- अगर आप केवल मुंह की बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कॉस्मेटिक माउथवॉश का इस्तेमाल करें। इसमें कई फ्लेवर मिलते हैं।
- लेकिन अगर आप मुंह में मौजूद बैक्टीरिया से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको ऐसे माउथवॉश खरीदना है जिसकी बोतल पर- एंटीप्लाक, एंटीजिंजिवाइटिस, जीवाणुरोधी या रोगाणुरोधी लिखा हो।
- इंडियन डेंटल एसोसिएशन की आईडीए स्वीकृति मुहर देखकर भी आप जान सकते हैं कि माउथवॉश के निर्माता पर भरोसा करना चाहिए या नहीं।
- उम्मीद करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इसे भी पढ़ें- माउथवॉश का इस्तेमाल कैसे करें? जानें सही तरीका
माउथवॉश का इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का ख्याल रखें- Precautions Before Using Mouthwash
- माउथवॉश में विशिष्ट उपयोग के लिए सक्रिय तत्व होते हैं। ये सक्रिय तत्व, बैक्टीरिया से लड़ सकते हैं। फ्लोराइड माउथवॉश दांतों के इनेमल को मजबूत भी कर सकते हैं।
- बच्चों और वयस्कों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला माउथवॉश अलग-अलग होता है। इसलिए बच्चों के लिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
- माउथवॉश से मुंह धोने के बाद 30 मिनट तक कुछ नहीं खाया जाता। न ही माउथवॉश के बाद कुल्ला करना चाहिए।
- 6 साल से कम उम्र के बच्चों को माउथवॉश नहींं देना चाहिए।
उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।