Doctor Verified

Excess Iron: शरीर में ज्यादा आयरन की मात्रा होने से हो सकती हैं ये समस्याएं, जरूर बरतें सावधानी

Excess Iron Side Effects: आयरन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन जब बॉडी में इसकी मात्रा अधिक होती है, तो इससे कई समस्याएं होनी शुरू हो सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Excess Iron: शरीर में ज्यादा आयरन की मात्रा होने से हो सकती हैं ये समस्याएं, जरूर बरतें सावधानी


Excess Iron Side Effects in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए शरीर को कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इनमें से एक आयरन भी है। आयरन, शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। आयरन, शरीर में हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है। आपको बता दें कि हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है, जो फेफड़ों से शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पुहंचाने में मदद करता है। शरीर में आयरन की पर्याप्त मात्रा होनी बहुत जरूरी होती है। जब बॉडी में आयरन का लेवल कम होता है, तो हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है और एनर्जी लेवल डाउन होने लगता है। आयरन की कमी, एनीमिया रोग का भी एक मुख्य कारण होता है। हम सभी को लगता है कि शरीर में आयरन की कमी होने से बीमारियां होनी शुरू हो जाती हैं। लेकिन आपको बता दें कि शरीर में आयरन की अधिक मात्रा होना भी नुकसानदायक होता है। जब शरीर में आयरन ज्यादा होने लगता है, तो कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं शरीर में आयरन की मात्रा ज्यादा होने के नुकसान (Iron Jyada Hone ke Nuksan)- 

शरीर में ज्यादा आयरन के नुकसान- High Iron Level Side Effects in Hindi in Body

1. आयरन टॉक्सिसिटी

शरीर में आयरन की अधिक मात्रा, आयरन टॉक्सिसिटी का कारण बन सकता है। जब आप लंबे समय तक आयरन सप्लीमेंट लेते हैं, जो इससे आयरन टॉक्सिसिटी हो सकती है। मतली, पेट में दर्द, उल्टी और दस्त लगना, आयरन टॉक्सिसिटी के लक्षण होते हैं। इतना ही नहीं, इससे आपको पेट से जुड़ी अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं।

iron level

2. अस्थमा

शरीर में आयरन की ज्यादा मात्रा होने से फेफड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है। एक रिसर्च के अनुसार जब फेफड़ों के सेल्स में ज्यादा आयरन जमा हो जाता है, तो इससे सूजन होने लगती है। इससे फेफड़ों में बलगम बनने लगता है, जिससे श्वसन प्रणाली संकुचित होने लगती है। ऐसे में आपको अस्थमा के लक्षण महसूस हो सकते हैं। सांस लेने में दिक्कत, थकान, बलगम निकलना आदि अस्थमा के लक्षण होते हैं। इस स्थिति में व्यक्ति के लिए सांस लेना मुश्किल हो जाता है। 

3. लिवर से जुड़ी समस्याएं

एक तरफ आयरन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन जब शरीर में आयरन की मात्रा ज्यादा होने लगती है, तो इससे शरीर के आंतरिक अंग डैमेज होने लगते हैं। आयरन की अधिकता, लिवर डैमेज का कारण बन सकता है। अगर अधिक मात्रा में आयरन सप्लीमेंट लिए जाए, तो इससे लिवर खराब हो सकता है। ऐसे में आपको लिवर से जुड़ी तरह-तरह की समस्याएं होनी शुरू हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- शरीर में आयरन की कमी होने पर पिस्ता कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे बढ़ेगा हीमोग्लोबिन और आयरन

4. पाचन से जुड़ी दिक्कतें

आयरन की अधिकता पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। जब आप ज्यादा मात्रा में आयरन का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन से संबंधित दिक्कतें होनी शुरू हो सकती हैं। आयरन की ज्यादा मात्रा होने से पेट में दर्द और अपच की दिक्कत हो सकती है। खासकर, बच्चों में इसके मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। 

5. सेल्स डैमेज होने लगती हैं

जब शरीर में आयरन की मात्रा अधिक होने लगती है, तो सेल्स डैमेज होने लगता हैं। इसकी वजह से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें- भूख-प्यास नहीं लगती तो वजह हो सकती है शरीर में इस मिनरल की कमी, जानें कैसे करें पूरा

iron food

इन बातों का रखें ध्यान

  • आयरन की कमी को पूरा करने के लिए नेचुरल फूड्स का सेवन करें।
  • इसके लिए आप पालक, चुकंदर, अनार, सेब और अंडे का सेवन कर सकते हैं।
  • अगर आप आयरन की कमी पूरा करने के लिए सप्लीमेंट ले रहे हैं, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Read Next

World Sepsis Day: विश्व सेप्सिस दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इसका महत्व और थीम

Disclaimer