Doctor Verified

बार-बार चक्कर आना कहीं शरीर में खून की बढ़ी मात्रा तो नहीं? जानें क्या है हीमोग्लोबिन ज्यादा होने के संकेत

शरीर में हीमोग्लोबीन के कम होने से शरीर में कई तरह की समस्याएं होती है, लेकिन अगर ये आपके शरीर में बढ़ जाए तो भी आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है, जिका आपके शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं-
  • SHARE
  • FOLLOW
बार-बार चक्कर आना कहीं शरीर में खून की बढ़ी मात्रा तो नहीं? जानें क्या है हीमोग्लोबिन ज्यादा होने के संकेत


शरीर में खून की कमी होना एक आम समस्या है। अक्सर ही, जब किसी व्यक्ति को चक्कर या कमजोरी होती है तो सीधे ही इस समस्या को शरीर में खून की कमी से जोड़ा जाता है। लेकिन, क्या कभी आपने सोचा है कि अगर आपके शरीर में जरूरत से ज्यादा हीमोग्लोबिन यानी खून हो जाए तो क्या होगा। जी हां, किसी भी चीज का बहुत ज्यादा होना शरीर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसी तरह हीमोग्लोबिन का भी बढ़ा हुआ स्तर आपके शरीर के लिए हानिकारक होता है। शरीर में खून की मात्रा ज्यादा होने पर कई बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में आप अपने शरीर से मिलने वाले संकेतों की मदद से शरीर में हीमोग्लोबिन ज्यादा होने के बारे में पता लगा सकते हैं। तो आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज (Dr. Sudhir Kumar Bhardwaj, General Physician, Sant Bhagat Singh Maharaj Charitable Hospital, NIT Faridabad) से जानते हैं कि शरीर में ज्यादा हीमोग्लोबिन होने के लक्षण क्या हैं?

शरीर में ज्यादा हीमोग्लोबिन के लक्षण - Symptoms of High Hemoglobin in Hindi

शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा ज्यादा होने पर कई तरह के लक्षण (khun jyada hone ke lakshan) नजर आ सकते हैं, जैसे-

1. सिरदर्द

शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा ज्यादा होने पर सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। यह इसलिए होता है, क्योंकि खून की मात्रा ज्यादा होने पर खून गाढ़ा हो जाता है और दिमाग में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है।

इसे भी पढ़ें: डायलिसिस के मरीजों में हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाएं? जानें डॉक्टर से

2. थकान

खून की मात्रा ज्यादा होने से शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो असमान्य रूप से प्रभावित होता है, जिससे व्यक्ति में कमजोरी आ सकती है और उसे बार-बार बिना किसी काम के कमजोरी महसूस हो सकती है।

3. कमजोरी

शरीर में हीमोग्लोबिन की ज्यादा मात्रा के कारण मांसपेशियों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचता है, जिससे व्यक्ति में कमजोरी और एनर्जी की कमी ( khoon jyada hone ke nuksan) होने लगती है।

4. चक्कर आना

हीमोग्लोबिन ज्यादा होने के कारण आपका खून गाढ़ा हो जाता है, जिससे दिमाग में ब्लड फ्लो ठीक से नहीं हो पाता है, जिससे बार-बार चक्कर आने की समस्या होती है।

symptoms-of-high-hemoglobin-in-hindi

5. कम दिखाई देना

शरीर में खून की मात्रा बढ़ने से आंखों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है, जिससे आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। इस कारण व्यक्ति को धुंधला दिखने लगता है।

इसे भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन से जुड़े इन 5 मिथकों पर न करें भरोसा, डॉक्‍टर से जानें सच्चाई

6. कानों में सीटी जैसी आवाज

खून ज्यादा बढ़ने के कारण दिमाग और कानों तक ब्लड फ्लो प्रभावित होने लगता है, जिसके कारण कानों में आवाजें सुनाई देने की समस्या आम हो जाती है।

7. शरीर में दर्द

हीमोग्लोबिन ज्यादा होने से मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है, क्योंकि टिशू तक ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित हो जाती है।

8. भूख में कमी

शरीर में खून की मात्रा ज्यादा होने से मेटाबॉलिज्म पर प्रभाव पड़ता है, जिससे व्यक्ति की भूख कम हो जाती है और वजन तेजी से कम हो सकता है।

9. स्किन पर रेडनेस

शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ने के कारण स्किन पर रेडनेस आ सकती है, और आपकी स्किन बहुत ज्यादा लाल दिखने लगती है।

शरीर में खून ज्यादा हो तो क्या करें?

शरीर में खून ज्यादा होने पर जरूरी है कि आप इसे कम करने (khoon kam kaise kare) और जितनी जरूरत है उतनी मात्रा में रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप-

  • शरीर में खून ज्यादा होने के कारणों का पता लगाए और उसका इलाज करें।
  • शरीर में खून की ज्यादा मात्रा को कम करने के लिए आप फ्लेबोटोमी करवा सकते हैं। इस प्रक्रिया में शरीर में मौजूद ज्यादा ब्लड को निकालकर हीमोग्लोबिन के स्तर को कम किया जाता है।
  • शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी बनाए रखने और हाइड्रेटेड रहने से भी ब्लड को गाढ़ा नहीं होता है।
  • कुछ मामलों में डॉक्टर हीमोग्लोबिन कम करने के लिए खून पतला करने की दवा भी दे सकते हैं।

निष्कर्ष

हाई हीमोग्लोबिन एक गंभीर स्थिति हो सकती है, अगर इसे अनदेखा किया जाए। इसलिए शरीर में ज्यादा हीमोग्लोबिन के लक्षणों को पहचानकर इसके कारण होने वाली समस्याओं को रोका जा सकता है।
Image Credit: Freepik 

FAQ

  • हीमोग्लोबिन की कमी से क्या होता है?

    हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया की समस्या हो सकती है, जिससे शरीर में थकान, कमजोरी और सासं लेने में तकलीफ की समस्या हो सकती है।
  • हीमोग्लोबिन को तुरंत कैसे बढ़ाएं?

    शरीर में हीमोग्लोबिन को तुरंत बढ़ाने के लिए आप आयरन और विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। आप अपनी डाइट में पत्तेदार सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स शामिल कर सकते हैं।
  • शरीर में खून की मात्रा कितनी होनी चाहिए?

    एक व्यक्ति के शरीर में आमतौर पर 4.5 से 5.5 लीटर ब्लड होता है। यह मात्रा व्यक्ति के लिंग, वजन और हाइट के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

 

 

 

Read Next

मल त्याग से पहले या बाद में, कब वॉक करना होता है ज्यादा फायदेमंद?

Disclaimer

TAGS