Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Vaish , Orthopaedician

भारी सामान उठाने पर होता है कमर दर्द? राहत के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

How To Treat Back Pain Due To Heavy Lifting: भारी सामान उठाने की वजह से कमर दर्द हो गया है, तो इसकी अनदेखी करना सही नहीं है। यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स दे रहे हैं। इन्हें फॉलो करके आपको दर्द से राहत मिल सकती है।

Tips To Reduce Back Pain Due To Lifting Heavy Object: आपने कई बार देखा होगा कि भारी सामान उठाते ही कमर में दर्द होने लगता है। ऐसा आमतौर पर बढ़ती उम्र के लोगों के साथ अधिक होता है, लेकिन कभी-कभी गलत तरीके से भारी सामान उठाने पर भी कमर में दर्द की समस्या झेलनी पड़ सकती है। यही नहीं, हड्डियों से जुड़ी कई बीमारी भी कमर दर्द का कारण बनती है। बहरहाल, भारी सामान उठाते हुए हो गए कमर की बात करें, तो इससे राहत पाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस तरह की स्थिति में कमर दर्द से राहत के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं? इस संबंध में जानने के लिए हमने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से बात की है।

भारी सामान उठाने पर हो रहे कमर दर्द से कैसे छुटकारा पाएं?- How To Get Rid Of Heavy Back Pain Due To Heavy Lifting

गर्म या ठंडी सिंकाई

डॉ. अभिषेक वैश कहते हैं, "जब आप जानते हैं कि कमर दर्द भारी सामान उठाने के कारण हो रहा है, तो ऐसे में इंस्टेंट राहत के लिए आप गर्म या ठंडी सिंकाई कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इस तरह के दर्द में हीट और कोल्ड, दोनों तरह की थेरेपी कारगर तरीके से काम करती है। हीट थेरेपी करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे मसल्स रिलैक्स होती हैं और दर्द से आराम मिलता है। इसी तरह, कोल्ड थेरेपी करने से प्रभावित हिस्सा सुन्न हो जाता है, जिससे धीरे-धीरे दर्द कम होने लगता है।"

इसे भी पढ़ें: कमर दर्द से हैं परेशान? इन 5 आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगी जल्द राहत

रेस्ट करें

भारी सामान उठाने के बाद कमर दर्द हो गया है, तो ऐसे में जरा भी लापरवाही न करें। इस तरह की कंडीशन में आवश्यक है कि आप पूरी तरह रेस्ट करें। इसके लिए, बेड पर कुछ देर के लिए पीठ के बल लेट जाएं। ऐसा करने से कुछ देर बाद दर्द से राहत मिल सकती है।

हल्के मूव करें

डॉ. अभिषेक वैश बताते हैं, "कभी-कभी जेंटल मूवमेंट की वजह से भी कमर दर्द से राहत मिलती है। विशेषज्ञों की मानें, तो इस दौरान आपको वॉक या स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। इससे बॉडी में फ्लेक्सिबलिटी बढ़ती है और दर्द में कमी आती है। हां, इस बात का ध्यान रखें कि अगर दर्द ज्यादा होता है, तो आप इसे इग्नोर न करें। इस स्थिति में आप वॉक या स्ट्रेचिंग न करें।"

इसे भी पढ़ें: क्या रनिंग के बाद हर बार पीठ के निचले हिस्से में दर्द होता है? जानें बचाव के टिप्स

सोने की पोजिशन

भारी सामान उठोन की वजह से कमर दर्द हो रहा है, तो ऐसे में अपनी सोने की पोजिशन भी ध्यान दें। हालांकि, हमने कुछ देर पहले ही बताया है कि कमर दर्द होने पर पीठ के बल लेना चाहिए, लेकिन अगर आप इस पोजिशन में कंफर्टेबल फील नहीं कर रहे हैं, तो ऐसा किया जाना सही नहीं है। आप सोते ही हुए अपनी पीठ के नीचे तकिया रखें, आराम आने लगता है।

डॉक्टर से मिलें

अगर भारी सामान उठाने के बाद कमर दर्द बढ़ जाता है, तो इसे इग्नोर करना सही नहीं है। आप यह नोटिस करें कि क्या दिनों-दिन दर्द बढ़ रहा है, आपके लिए चलना-फिरना मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से मिलने में देरी न करें। वे आपको पेन रिलीव दवा दे सकते हैं या जरूरी हो तो फिजियोथेरेपी के लिए भी बोल सकते हैं। उनकी दी हुई सलाह को फॉलो करें। आपके लिए फायदेमंद होगा।

इसे भी पढ़ें: पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स, जल्द मिलेगा आराम

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि अगर भारी सामान उठाने के कारण पीठ दर्द हो गया है, तो उसे इग्नोर न करें। इस तरह की स्थिति में पर्याप्त रेस्ट करें, लाइट एक्सरसाइज करें। ऐसा करके आपको दर्द से छुटकारा मिल सकता है। इसके बावजूद, दर्द कम न हो, तो डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या दिन में झपकी लेने से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है? जानें डॉक्टर की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 10, 2025 10:10 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 10, 2025 10:10 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 10, 2025 10:10 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Vaish

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content