
Benefits Of Stretching Before Walk In Hindi: वॉक करना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। हर उम्रवर्ग का व्यक्ति वॉक कर सकता है। वॉक एक आसान एक्सरसाइज है। हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार कम या ज्यादा वॉक कर सकता है। कुछ लोग सुबह वॉक करना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग शाम को वॉक करते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो मॉर्निंग वॉक हो या ईवनिंग वॉक। हर तरह की वॉक का सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। इससे मेंटल हेल्थ में भी सधार होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर आप वॉक से पहले रेगुलर स्ट्रेचिंग (Chalne Se Pahle Stretching Karne Ke Fayde) करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई और फायदे मिल सकते हैं। जानें, इनके बारे में।
वॉक करने से पहले स्ट्रेचिंग करने के फायदे- Benefits Of Stretching Before Walk In Hindi
इंजुरी का खतरा कम होता है
यश फिटनेस के फिटनेस ट्रेनर यश अग्रवाल के अनुसार, "अगर आप वॉक करने से पहले स्ट्रेचिंग करते हैं, तो वॉक करने के दौरान गिरने और चोट लगने की आशंका में कमी आती है। आपको बता दें कि कई लोग वॉक करने की शुरुआत बहुत तेजी से करते हैं। इसकी वजह से गिरने का खतरा बना रहता है। अगर आप स्पीड में वॉक करना चाहते हैं, तो स्ट्रेचिंग करें। इससे पैरों की मसल्स खुलेंगे और वॉक की स्पीड बढ़ाने में मदद मिलेगी।"
इसे भी पढ़ें: स्ट्रेचिंग करने के दौरान फॉलो करें ये रुल्स, मिलेगा सेहत को दोगुना फायदा
मांसपेशियों में खिंचाव का रिस्क कम होगा
कई बार ऐसा होता है कि लोग बहुत स्पीड से और लंबे समय तक वॉक करते हैं। वैसे तो हर व्यक्ति को अपने लिए एक गोल सेट करना चाहिए। उतने ही टाइम के लिए वॉक करना चाहिए। इससे बॉडी को सेट होने में मदद मिलती है। लेकिन, ज्यादातर लोग वॉक के लिए कोई फिक्स टाइम सेट नहीं करते हैं। ऐसे में, वे कभी ओवर वॉक कर बैठते हैं। इससे मांसपेशियों में खिंचाव पड़ सकता है। वहीं, अगर आप स्ट्रेचिंग करते हैं, तो ऐसा होने का रिस्क कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: बॉडी फ्लेक्सिबल बनाने के लिए वर्कआउट से पहले करें ये 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, फिटनेस कोच से जानें सही तरीका
ब्लड फ्लो में सुधार होता है
वैसे तो वॉक करने से भी ब्लड फ्लो में सुधार होता है। यश अग्रवाल आगे बताते हैं, "अगर आप वॉक करने से पहले रेगुलर स्ट्रेचिंग करते हैं। ऐसा करने से आपकी बॉडी की मांसपेशियां और वॉक करने के लिए प्रिपेयर हो जाती है। इसका मतलब है कि वॉक करने के बाद आपको कम थकान महसूस होगी और वॉक करने के दौरान शरीर में कहीं दर्द भी नहीं होगा। एनर्जी लेवल भी हाई बना रहेगा।"
इसे भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले जरूर करें ये 2 काम, जिससे मिलेगा पूरा फायदा
वॉक करने की क्षमता में सुधार होगा
जैसा कि आप यह बात जानते ही होंगे कि किसी भी तरह के वर्कआउट करने से पहले स्ट्रेचिंग करने से परफॉर्मेंस में सुधार होता है। यश अग्रवाल की मानें, तो वर्कआउट करना आसान लगता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि मांसपेशियां खुल जाती हैं, ब्लड फ्लो बढ़ जाता है और बॉडी वॉर्म अप हो जाती है। इसी तरह, वॉक करने से पहले स्ट्रेचिंग की जाए, तो वॉक करने की क्षमता में भी सुधार हो सकता है और आप लंबे समय तक बिना थके वॉक कर सकते हैं।
फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है
यूं तो लोगों को लग सकता है कि वॉक करने के दौरान फलेक्सिबिलिटी में सुधार की क्या जरूरत है? लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि शरीर में लचक का होना बहुत जरूरी है। जब आपकी बॉडी लचीली होती है, तो झुकना, उठना-बैठना या सामान उठाना आसान हो जाता है। इसलिए, वॉक करने से पहले स्ट्रेचिंग जरूर करें। शरीर का लचीलापन बढ़ेगा।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version