शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए जरूर करें स्ट्रेचिंग,एक्ट्रेस साक्षी मलिक से जानें इसे करने के फायदे

एक्ट्रेस साक्षी मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। आइये जानते हैं इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए जरूर करें स्ट्रेचिंग,एक्ट्रेस साक्षी मलिक से जानें इसे करने के फायदे


शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी रहना बेहद जरूरी होता है। इससे न सिर्फ पोश्चर में सुधार होता है, बल्कि शरीर एक्टिव भी रहती है और बॉडी आकर्षक भी दिखती है। हाल ही में एक्ट्रेस साक्षी मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। वे आमतौर पर फिटनेस से जुड़ी वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिससे फैंस को फिट रहने की प्रेरणा मिल सके। आइये जानते हैं इस एक्सरसाइज को करने के कुछ फायदे और सही तरीके के बारे में। 

स्ट्रेचिंग करने के फायदे 

चोट लगने का खतरा कम करे 

स्ट्रेचिंग करने से शरीर में चोट लगने या फिर इंजरी होने का खतरा काफी कम होता है। इसे करने से मांसपेशियों में लचीलापन आता है साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं, जिससे चोट लगने का खतरा काफी कम होता है। वर्कआउट करने से पहले स्ट्रेचिंग नहीं करने से चोट लगने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए वर्कआउट या फिर एक्सरसाइज करने से पहले स्ट्रेचिंग करना जरूरी होती है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Malik (@sakshimalikk)

ब्लड फ्लो बढ़ाए 

शरीर में ब्लड फ्लो कम होने पर आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। स्ट्रेचिंग करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इससे शरीर में रक्त का संचार यानि ब्लड फ्लो बढ़ता है। ब्लड फ्लो बेहतर होने से हार्ट की सेहत बेहतर रहने के साथ ही साथ घाव जल्दी भरते हैं और मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त रहती है। 

शारिरिक स्ट्रेंथ बढ़ाए 

स्ट्रेचिंग करने से शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है। इसे नियमित तौर पर करने से शरीर में पूरा दिन उर्जा बनी रहती है साथ ही साथ शरीर एक्टिव भी रहती है। इसे करने से फीजिकल एक्टीविटीज करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें - बार्बल ग्लूट ब्रिज एक्सरसइज करती नजर आईं एक्ट्रेस छवि मित्तल, जानें इस एक्सरसाइज को करने के फायदे

स्ट्रेचिंग करते हुए न करें ये गलतियां 

  • स्ट्रेचिंग करने के दौरान लोग बहुत सी गलतियां करते हैं। 
  • स्ट्रेचिंग करने के दौरान आपको सांस नहीं रोकनी चाहिए। इस दौरान सांस की गति सामान्य रहनी चाहिए।  
  • स्ट्रेचिंग करते समय शरीर को लंबे समय के लिए होल्ड करके नहीं रखना चाहिए। ऐसे में शरीर को 15 सेकेंड से ज्यादा न रोकें। 
  • ज्यादा देर तक एक ही पोजिशन में बने रहने से बचना चाहिए। 

Read Next

48 की उम्र में भी बेहद फिट दिखते हैं साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू, जानें उनका फिटनेस रूटीन

Disclaimer