
सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज करना काफी जरूरी होता है। नियमित तौर पर वर्कआउट या फिर एक्सरसाइज करने से स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा काफी कम होता है। हाल ही में एक्ट्रेस छवि मित्तल ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे बार्बल ग्लूट ब्रिज एक्सरसइज करती हुई नजर आ रही हैं। आइये जानते हैं इस एक्सरसाइज को करने के कुछ फायदों के बारे में।
बार्बल ग्लूट ब्रिज एक्सरसइज करने के फायदे
- बार्बल ग्लूट ब्रिज एक्सरसइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- इस एक्सरसाइज को करने से कोर मसल्स मजबूत होती है साथ ही साथ हिप मोबिलिटी भी बढ़ती है।
- अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी बार्बल ग्लूट ब्रिज कर सकते हैं।
- यह कमर दर्द को कम करने के साथ ही साथ शरीर में लचीलापन बढ़ाने में मददगार होता है।
- इस एक्सरसाइज को करने से पेट की मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं साथ ही साथ कमर के आस-पास का दर्द भी कम होता है।
- इसे करने से कंधों और कमर के आस-पास की जकड़न भी काफी कम होती है।
View this post on Instagram
बार्बल ग्लूट ब्रिज एक्सरसइज करने का तरीका
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधा लेट जाएं। अब अपने पैरों को मोड़ लें।
- पैरों को मोड़ने के बाद डंबल वाली रॉड लेनी है।
- इस रॉड को अपने पेट के बल लगाएं और कमर के निचले हिस्से को धीरे-धीरे करके उपर की ओर लाएं।
- कमर के साथ ही साथ आपको डंबल को भी उपर की ओर ले जाएं।
- इस एक्सरसाइज के कम से कम 10 से 12 सेट्स लगाएं।
इसे भी पढ़े - फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने खास अंदाज में विश किया नया साल, बताए 2024 में फिट रहने के लिए 12 एक्सरसाइज
किसे नहीं करनी चाहिए यह एक्सरसाइज?
- यह एक प्रकार की हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज है, जिसे हर किसी को करने से बचना चाहिए।
- अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो ऐसी स्थिति में इस एक्सरसाइज को करने से पेट पर दबाव पड़ता है। इसलिए इसे करने से बचें।
- अगर हाल ही में आपकी सर्जरी या फिर ऑपरेशन हुआ है तो भी इस एक्सरसाइज को करने से परहेज करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version