Prithvi Namaskara Asana Benefits in Hindi: बॉलीवुड की फिटेस्ट एक्ट्रेस और योगा गर्ल कहे जाने वाली मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वे आए दिन नए-नए योग और आसनों की वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं। मलाइका 51 साल की होने के बाद भी फिटनेस के मामले में 20 से 30 वर्ष के युवाओं को मात दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका पृथ्वी नमस्कार आसन करती हुई नजर आ रही हैं। क्या आपने कभी इस आसन के बारे में सुना है। आइये जानते हैं पृथ्वी नमस्कार (Earth Salutation) के फायदे और करने का तरीका।
क्या है पृथ्वी नमस्कार आसन?
पृथ्वी नमस्कार आसन या योग सूर्य नमस्कार की ही तरह एक आसन है, जिसमें कई तरह की स्ट्रेचिंग और मूवमेंट्स शामिल हैं। इस आसन में पृथ्वी को नमस्कार करने पर बल दिया गया है। यह भी सूर्य नमस्कार की तरह ही 8 से 10 आसनों का एक समूह है। इसे करने के दौरान भुजंगासन, बालासन अधोमुख श्वानासन आदि जैसे अन्य आसन भी किए जाते हैं। इस आसन को करने में आपको 30 सेकेंड से एक मिनट तक का समय लग सकता है।
पृथ्वी नमस्कार आसन करने के फायदे
- पृथ्वी नमस्कार आसन करने से शारीरिक स्ट्रेंथ और स्टैमिना बढ़ता है।
- इस आसन को करने से शरीर में लचीलापन आता है और पोश्चर में सुधार होता है।
- इसे करने से मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है साथ ही नींद भी अच्छी आती है।
- पृथ्वी नमस्कार आसन को करने से कोर की मसल्स मजबूत होती हैं और कमर का दर्द भी कम होता है।
- यह कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।
पृथ्वी नमस्कार आसन करने का तरीका
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब हाथों को ऊपर की ओर जोड़ें और स्क्वैट्स की पोजिशन में नीचे बैठें।
- अब आपको पुशअप्स की पोजिशन में आकर एक पैर को पीछे की ओर उठाना है। ऐसे ही दूसरे पैर को भी उपर उठाएं।
- इसके बाद नौकासन की पोजिशन में बने रहें और लेटकर दोनों हाथों और पैरों को उपर की ओर उठाएं।