एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज हैं ये 4 एक्सरसाइज, आप भी करें फिटनेस रूटीन में शामिल

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फिट रहने के लिए वे ये 4 एक्सरसाइज जरूर करती हैं। आइये जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज हैं ये 4 एक्सरसाइज, आप भी करें फिटनेस रूटीन में शामिल


एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फिट रहने के लिए वे अपनी सेहत पर काफी ध्यान देती हैं। वे आमतौर पर भी सोशल मीडिया पर अपनी एक्सरसाइज की वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिससे फैंस भी फिट रहने के लिए प्रेरित हो सकें। हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अलग-अलग एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। 

रोप स्किपिंग 

रोप स्किपिंग एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज है, जिसे करने से वजन घटने के साथ ही साथ शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी भी आती है। इस एक्सरसाइज के कम से कम 30 से 40 सेट रोजान लगाने चाहिए। इससे आपकी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में भी सुधार होता है। कैलोरी बर्न होने के अलावां इसे करने से आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं। 

जंपिंग जैक्स 

जंपिंग जैक्स करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसे करने से हार्ट हेल्दी रहता है साथ ही साथ हड्डियों को भी फायदा पहुंचता है। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है साथ ही साथ शरीर में जमा वसा की मात्रा भी कम होती है। इस एक्सरसाइज को करने से आपका मूड फ्रेश रहता है साथ ही नींद अच्छी आती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jahnavi Patwardhan (@j.patsss)

माउंटेन क्लाइंबर्स 

माउंटेन क्लाइंबर्स शरीर को स्वस्थ रखने के लिए काफी बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसे करने से फेफड़ों में ऑक्सीजन का संचार बेहतर तरीके से होता है साथ ही शारीरिक स्टैमिना भी बढ़ता है। इसे करने से हाथ की ग्रिप मजबूत होने के अलावां कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में भी सुधार होता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - मलाइका अरोड़ा रोज पीती हैं ये हेल्दी जूस, इंस्टाग्राम पर शेयर किया अपना सीक्रेट मंत्रा 

इन-आउट्स 

इन-आउट्स एक्सरसाइज करने से वजन नियंत्रित रहता है साथ ही साथ पैरों की मांसपेशियां भी एक्टिव रहती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आपका कमर दर्द या फिर कमर के आस-पास के हिस्सों में हो रही जकड़न कम होती है। इसे करने से शारीरिक स्टैमिना बढ़ने के अलावां शरीर में लचीलापन भी आता है। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी मेंटल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है। 

Read Next

Sciatica Hip Pain: साइटिका का दर्द होने पर घर में करें ये 3 एक्सरसाइज, जल्द मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version