मलाइका अरोड़ा रोज करती हैं ये 5 योगासन, आप भी कर सकते हैं फिटनेस रूटीन में शामिल

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे अपनी पसंदीदा एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मलाइका अरोड़ा रोज करती हैं ये 5 योगासन, आप भी कर सकते हैं फिटनेस रूटीन में शामिल


एक्ट्रेस और फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें योग, एक्सरसाइज और वर्कआउट करने का काफी शौक है। आमतौर पर भी वे सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़ी वीडियो शेयर कर फैंस को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे अपनी पसंदीदा एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं इन एक्सरसाइज के फायदे और करने का सही तरीका। 

एक पाद वशिष्टासन 

मलाइका को एक पाद वशिष्टासन करना काफी अच्छा लगता है। यह एक्सरसाइज सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होती है। इस आसन को करने के लिए आपको एक तरफ होकर जमीन पर लेटना है और एक हाथ के बल पर लेटें और एक पैर को उपर की ओर उठाएं। 

परिवत्र अर्ध उत्कासन 

यह आसन करना शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस आसन को नियमित तौर पर करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है साथ ही साथ कमर और कंधों का दर्द और जकड़न भी काफी कम होती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

चक्रासन 

चक्रासन करने से मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं और रीढ़ की हड्डी स्वस्थ रहती है। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी और पीठ लचीली होती है। चक्रासन करने के लिए आपको सीथा लेट जाना है। अब अपने दोनों हाथों को पीछे करके शरीर के आगे के हिस्से को हल्का-हल्का उपर की ओर उठाना है। 

नौकासन 

नौकासन सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। नौकासन करने से हैमिस्ट्रिंग की मांसपेशियों पर अच्छा असर पड़ता है साथ ही साथ पेट और साइड की चर्बी भी कम होती है। यह आसन डायबिटीज के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। 

इसे भी पढ़ें - नौकासन करने से कम होती है पेट की चर्बी, जानें अभ्यास का तरीका और 6 अन्य फायदे

चमत्कारासन 

चमत्कारासन जोड़ों और हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे करने से न सिर्फ शरीर लचीला होता है, बल्कि मन शांत होता है और एकाग्रता भी बढ़ती है। इस आसन को करने से नर्वस सिस्टम पर भी अच्छा असर पड़ता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। 

Read Next

सिर घूमने का कारण हो सकता है बिनाइन पैरॉक्सिस्मल पोजिशनल वर्टिगो? डॉक्टर से जाने राहत पाने के लिए एक्सरसाइज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version