एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने डंडा योग करते हुए शेयर की वीडियो, जानें इसके फायदे

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे डंडे की मदद से योग करती हुई नजर आ रही हैं। आइये विस्तार से जानते हैं डंडा योग के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने डंडा योग करते हुए शेयर की वीडियो, जानें इसके फायदे


एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वे आए दिन फिटनेस से जुड़ी वीडियो शेयर करके फिटनेस के प्रति फैंस का भी मनोबल बढ़ाती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे डंडे की मदद से योग और कुछ एक्सरसाइज का अभ्यास करती हुई नजर आ रही हैं। डंडा योग करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। आइये जानते हैं इस योग को करने के फायदों और तरीकों के बारे में। 

क्या होता है डंडा योग? 

डंडा योग इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। डंडा योग एक प्रकार का अलग वर्कआउट है, जिसमें आपको एक टी-शेप की बड़ी लकड़ी या फिर डंडे का इस्तेमाल करना होता है। इस डंडे का इस्तेमाल आमतौर पर मेडिटेशन या फिर कुछ आसनों को करने से पहले किया जाता है। डंडा योग मुख्यतौर पर आपकी सांसों को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। आसनों को आसान और अपने वर्कआउट में कुछ नया लाने के लिए डंडा योग किया जाता है। इस योग को करने के लिए आपको लकड़ी का गोल डंडा रखना चाहिए। 

डंडा योग करने के फायदे 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो डंडा योग का अभ्यास कर सकते हैं। 
  • डंडा योग करने से शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है। 
  • यह योग शरीर को अच्छा पोश्चर देने में मदद करता है। 
  • इस योग को करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। 
  • डंडा योग करने से शरीर में लचीलापन आता है साथ ही साथ बॉडी का निचला हिस्सा भी टोंड होता है। 
  • इस योग को करने से आपको सांस लेने में कठिनाई महसूस नहीं होती है। 

कैसे करें डंडा योग? 

  • डंडा योग करने के लिए आप कई आसनों का अभ्यास कर सकते हैं। 
  • अगर आप स्क्वाट्स के सेट्स लगा रहे हैं तो भी डंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • डंडा की मदद लेते हुए आप बॉडी ट्विस्टिंग कर सकते हैं। 
  • साइड बेंडिग या फिर प्लैंक करते समय भी आप डंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • अगर आप प्रेग्नेंट महिला हैं तो डंडा योग करने से बचें। 

Read Next

लव हैंडल्स से छुटकारा पाने के लिए कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये 5 एक्सरसाइज, कम होगा एक्स्ट्रा फैट

Disclaimer