जांघों की चर्बी कम करने के लिए मलाइका अरोड़ा करती हैं ये एक्सरसाइज, एप्पल हिप्स पाने में मिलती है मदद

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके जांघों की चर्बी कम करने के लिए एक एक्सरसाइज शेयर की है।
  • SHARE
  • FOLLOW
जांघों की चर्बी कम करने के लिए मलाइका अरोड़ा करती हैं ये एक्सरसाइज, एप्पल हिप्स पाने में मिलती है मदद


बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी टोंड बॉडी और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए सुर्खियों में बनी रहती है। 51 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा इतनी यंग और अट्रैक्टिव दिखती हैं, कि सबसो अपना दिवाना बन रखा है। सोशल मीडिया पर उनके कई फॉलोवर्स हैं, जिनमें कई महिलाएं भी हैं। इतना ही नहीं, हर दूसरा व्यक्ति इस उम्र में भी मलाइका अरोड़ा की फिटनेस और टोंड बॉडी का राज जानने की चाह रखते हैं। आज के समय में एक्ट्रेस कई लोगों की फिटनेस के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। बता दें कि मलाइका अपनी फिटनेस का राज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालही में एक्ट्रेस में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके अपने टोंड पैरों का राज शेयर किया है।

मलाइका अरोड़ा की टोंड जांघों का राज है ये एक्सरसाइज

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज उनका नियमित योग करना, संतुलित डाइट और वेट ट्रेनिंग करना है। खासतौर पर वह कुछ ऐसी खास एक्सरासइज करती हैं, जो उनके शरीर को फिट रखने में मदद करती हैं। मलाइका अरोड़ा ने हालही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका ने एक एक्सरसाइज के बारे में बताया है, जो उनकी जांघों की चर्बी को कम करने और एप्पल हिप्स पाने में मदद करती है। दरअसल मलाइका रोजाना डंबल हाफ स्क्वैट्स के 15-15 बार के 3 सेट्स करती हैं, जो उनके थाई फैट को कम करने और हिप्स को शेप देने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में योग करते समय जरूरी हैं कुछ सावधानियां, जानें क्या करें और क्या नहीं

डंबल हाफ स्क्वैट्स क्या है?

डंबल हाफ स्क्वैट्स एक तरह की वेटेड स्क्वैट एक्सरसाइज है, जिसमें व्यक्ति आधे स्क्वैट की पोजिशन तक झुकता है, यानी पूरी तरह नीचे नहीं बैठता है। इस स्क्वैट को करने के दौरान वो अपने दोनों हाथों में एक-एक डंबल पकड़ता है। ये एक्सरसाइज खासकर थाईज, हिप्स और ग्लूट्स को टोन करने और मजबूत बनाने में मदद करती है और लोअर बॉडी को टोन करने में मदद करती है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

डंबल हाफ स्क्वैट्स के फायदे

डंबल हाफ स्क्वैट्स लोवर बॉडी को टोन करने और मजबूत बनाने में मदद करती है, इस एक्सरसाइज को करने से कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जिसमें शामिल हैं-

  • थाई फैट को तेजी से कम करना
  • हिप्स को लिफ्ट और शेप करना
  • एप्पल हिप्स बनाने में मदद करना
  • पैरों और कमर की मसल्स को मजबूत बनाना
  • बैलेंस और स्टेबिलिटी को बेहतर बनाना

डंबल हाफ स्क्वैट्स करने की सही तरीका

डंबल हाफ स्क्वैट्स को करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें और दोनों हाथों में एक बराबर वजन के डंबल पकड़ें।
  • अब पीठ को सीधा रखते हुए अपनी गर्दन को न्यूट्रल पोजिशन में रखें।
  • इसके बाद धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और कमर को नीचे की ओर ले जाएं, लेकिन सिर्फ आधा बैठें।
  • इस पोजिशन में 2-3 सेकेंड रुकें ताकि मसल्स पर तनाव न बने।
  • इसके बाद धीरे-धीरे वापस खड़े हो जाएं।
  • इस पूरी प्रक्रिया को आप 15 बार दोहराएं और फिर इसके टोटल 3 सेट करें।

निष्कर्ष

अगर आप भी मलाइका अरोड़ा की तरह टोंड थाई और एप्पल हिप्स पाना चाहती हैं तो डंबल हाफ स्क्वैट्स कर सकती हैं। लेकिन, अगर आप पहली बार इस एक्सरसाइज को कर रहे हैं तो किसी एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें।

Read Next

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले ऐसे बढ़ाएं शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी, एक्‍सपर्ट से जानें खुद को कैसे करें तैयार

Disclaimer