
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उन्हें योगा और फिट गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। 50 साल की होने के बाद भी वे फिटनेस के मामले में 25 वर्ष के युवाओं को मात दे रही हैं। वे शरीर को फुर्तीला और लचीला बनाए रखने के लिए वे नियमित तौर पर कुछ एक्सरसाइज करती हैं। जिसका कारण है कि 50 साल की उम्र में भी उनकी फिजिक और लचीली बॉडी के लोग कायल हैं। आइये जानते हैं शरीर को लचीला बनाने के लिए मलाइका कौन सी एक्सरसाइज करती हैं।
इस पेज पर:-
एक्सटेंडेड ट्राइंगल पोज (Extended Triangle Pose)
एक्सटेंडेड ट्राइंगल पोज शरीर में लचीलापन बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। यह एक प्रकार की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है, जिसे करने से शरीर के पोश्चर में सुधार होता है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इस एक्सरसाइज को करने के दौरान आपको शरीर के एक हिस्से को तिरछा झुकाना होता है।
स्ट्रेट प्लैंक (Straight Plank)
शरीर का लचीलापन बढ़ाने के लिए कुछ सेकेंड्स तक प्लैंक पोजिशन में बने रहना बेहद कारगर साबित होता है। इसके लिए आप स्ट्रेट प्लैंक कर सकते हैं। इसे करने के लिए किसी दीवार का सहारा लें और पेट के बल लेट जाएं। अब आपको दोनों पैरों को पीछे दीवार पर लगाने हैं और हाथों के बल पर शरीर को होल्ड करके रखना है।
View this post on Instagram
लो प्लैंक (Low Plank)
मलाइका अपनी शरीर को लचीला बनाए रखने के लिए लो प्लैंक एक्सरसाइज जरूर करती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से पेट की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं साथ ही शरीर का निचला हिस्सा भी मजबूत होता है। इस पोजिशन में बने रहने से आपकी शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है।
वन लेग्ड हैंडस्टैंड (One Legged Handstand)
यह एक्सरसाइज या फिर मुद्र करने से रीढ़ की हड्डी का बैलेंस और लचीलापन बेहतर होता है। इसे करने से शरीर की होल्डिंग पावर भी बढ़ती है। इसे करने के लिए आपको हाथों के बल पर शरीर का भार उठाना है और दीवार पर पैर टिकाकर एक पैर को आगे की ओर लेकर आना है।
इसे भी पढ़ें - मलाइका अरोड़ा की इस बेहतरीन फिटनेस का राज हैं ये 6 योगासन, आप भी जानें इन्हें करने का तरीका
वॉल क्रंचेज (Wall Crunches)
शरीर का लचीलापन बढ़ाने के लिए आप वॉल क्रंचेज कर सकते हैं। इसके लिए आपको लेटकर दोनों पैरों को दीवार पर रखना है और शरीर के उपरी हिस्से को पैरों तक लेकर जाना है। इसके साथ ही आप शलभासन, मर्जरी आसन और ब्रिज क्रंच आदि जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version