आज की व्यस्त दिनचर्या और लंबे समय तक बैठकर काम करने की आदत ने बहुत से लोगों को अनहेल्दी बना दिया है। खासकर बुज़ुर्गों, ऑफिस कर्मचारियों या चोट से उबर रहे लोगों के लिए रोजाना लंबी वॉक या भारी एक्सरसाइज करना संभव नहीं होता। ऐसे में हल्की और असरदार एक्सरसाइज आपके शरीर को एक्टिव रख सकती हैं, मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं और शरीर का लचीलापन बढ़ाती हैं। अच्छी बात यह है कि ये एक्सरसाइज घर पर ही बिना किसी महंगे उपकरण के की जा सकती हैं। इस लेख में हम 3 ऐसी आसान एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे। इन एक्सरसाइज को अपनाकर कोर, पैरों और ऊपरी शरीर को मजबूत बना सकते हैं और थकान या सुस्ती से बच सकते हैं। एक्सरसाइज के स्टेप्स और फायदे समझने के लिए हमने Ozefit Director, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।
1. सीटेड टॉर्सो ट्विस्ट- Seated Torso Twist
स्टेप्स:
- किसी कुर्सी पर सीधे बैठें, पैर जमीन पर टिके हों।
- अब धीरे-धीरे कमर से दाईं ओर झुकें, फिर बीच में आएं और बाईं ओर झुकें।
- इसे 10-12 बार दोहराएं।
फायदे:
- कमर और रीढ़ की हड्डी को लचीलापन देता है और कमर दर्द को दूर करता है।
- पेट की मांसपेशियों को टोन करता है।
- लंबे समय तक बैठने वालों के लिए स्ट्रेचिंग का काम करता है।
2. सिट टू स्टैंड एक्सरसाइज- Sit To Stand Exercise
स्टेप्स:
- एक मजबूत कुर्सी पर बैठें, पैर जमीन पर और हाथ जांघों पर रखें।
- धीरे-धीरे पैरों की ताकत से उठें, पूरी तरह खड़े हों।
- फिर बिना झटके के वापस बैठें।
- इसे 10-15 बार करें।
फायदे:
- पैरों और जांघों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
- पैरों की मसल्स को मजबूत बनाने का आसान उपाय है।
- संतुलन और स्थिरता में सुधार करता है।
- बुज़ुर्गों के लिए गिरने का खतरा कम होता है।
इसे भी पढ़ें- थायराइड के कारण बढ़ गया है वजन? इन 5 एक्सरसाइज से कम करें वेट
3. चेस्ट प्रेस विद बॉटल्स- Chest Press With Bottles
स्टेप्स:
- कुर्सी पर सीधे बैठें या जमीन पर लेट जाएं, दोनों हाथों में पानी की बोतलें लें।
- कोहनी मोड़कर बोतलें छाती के पास रखें।
- सांस छोड़ते हुए बोतलें आगे की ओर सीधी करें।
- धीरे-धीरे वापस लाएं।
- इसे 10-12 बार करें।
फायदे:
- ऊपरी शरीर और छाती की मांसपेशियों को टोन करता है।
- हाथ और कंधों को मजबूत बनाता है।
- हल्का कार्डियो (Cardio) भी देता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
निष्कर्ष:
अगर आप ज्यादा चल नहीं पाते, तो ये 3 हल्की और असरदार एक्सरसाइज आपके शरीर को एक्टिव, मजबूत और लचीला बनाएंगी। इन्हें रोजाना 10 से 15 मिनट करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Sep 25, 2025 19:55 IST
Published By : Yashaswi Mathur