Expert

घर बैठे मह‍िलाएं करें ये 5 लो इंटेंसिटी वर्कआउट्स, ब‍िना ज‍िम जाए रहेंगी फ‍िट और एक्‍ट‍िव

बिना जिम जाए महिलाएं घर पर कर सकती हैं ये 5 आसान वर्कआउट्स, जिससे रहेंगी फिट, एक्टिव और मानसिक रूप से भी रहेंगी स्ट्रॉन्ग।
  • SHARE
  • FOLLOW
घर बैठे मह‍िलाएं करें ये 5 लो इंटेंसिटी वर्कआउट्स, ब‍िना ज‍िम जाए रहेंगी फ‍िट और एक्‍ट‍िव


आज के समय में महिलाओं की दिनचर्या इतनी व्यस्त हो गई है कि अपने शरीर का ध्यान रखना कई बार मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर घर पर रहने वाली महिलाएं, जो बच्चों की देखभाल, किचन और दूसरे घरेलू कामों में व्यस्त रहती हैं, उनके लिए जिम जाना या एक्सरसाइज के लिए समय निकालना चुनौती बन जाता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि फिट रहने के लिए हमेशा जिम जाना जरूरी नहीं होता। आप घर बैठे भी कुछ आसान लेकिन असरदार वर्कआउट्स कर सकती हैं, जो आपकी बॉडी को टोन करने, मसल्स स्ट्रॉन्ग बनाने और एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं।
लखनऊ के व‍िकास नगर की न‍िवासी और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना बताती हैं क‍ि ये वर्कआउट्स लो इंटेंसिटी वाले हैं, यानी इन्हें करना आसान है और शरीर पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालते। साथ ही ये वर्कआउट्स हार्ट हेल्थ, स्ट्रेस रिलीफ और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। इस लेख में हम 5 ऐसे असरदार वर्कआउट्स के बारे में बताएंगे जो महिलाएं घर पर बिना किसी इक्विपमेंट के कर सकती हैं। अगर आप जिम नहीं जा पा रहीं और फिर भी फिट रहना चाहती हैं, तो इन आसान एक्सरसाइज को जरूर अपनाएं।

1. लेग रेज- Leg Raise For Legs and Thighs Fat

leg-raise-exercise

लेग रेज आपकी कोर मसल्स, पेट और पैरों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह खासतौर पर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जो अपने पैर और थाइज की चर्बी घटाना चाहती हैं।

कैसे करें?:

  • क‍िसी एक तरफ करवट लें और हाथों को बगल में सीधा रखें।
  • अब जो पैर ऊपर है, उसे ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे नीचे लाएं।
  • इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं और 3 सेट करें।
  • अब साइड चेंज करके दूसरी साइड से भी इसे र‍िपीट करें।
  • लेग्स को नीचे लाते समय पूरा कंट्रोल रखें, जिससे कोर मसल्स ज्यादा एक्टिव हों।

इसे भी पढ़ें- 30 से 40 की उम्र की महिलाएं करें ये 5 एक्सरसाइज रहेंगी हेल्दी, दिखेंगी जवां

2. डांस वर्कआउट- Dance Workout For Fun and Fitness

dance-workout

अगर आपको म्यूजिक पसंद है, तो डांस वर्कआउट आपके लिए परफेक्ट है। यह एक तरह का कार्डियो है जो एक फन फॉर्म है और कैलोरी बर्न करता है, मूड को अच्छा करता है और पूरे शरीर को मूव करवाता है।

कैसे करें?:

  • अपने फेवरेट गाने पर 15-30 मिनट तक डांस करें।
  • इसमें फ्री स्टाइल या ऑनलाइन वीड‍ियोज में मौजूद जुम्बा, बॉलीवुड डांस वर्कआउट फॉलो कर सकती हैं।
  • हर दिन एक नया गाना चुनें ताकि रूटीन बोरिंग न लगे।

3. वॉल सिट- Wall Sit Exercise to Build Strength

wall-sit-exercise

वॉल सिट आपकी जांघों, हिप्स और कोर मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है। यह वर्कआउट स्टैमिना बढ़ाने और बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।

कैसे करें?:

  • किसी दीवार के पास खड़े हों और अपनी पीठ को दीवार से टिकाएं।
  • अब धीरे-धीरे नीचे की ओर स्लाइड करें जैसे कि आप चेयर पर बैठ रहे हों।
  • घुटनों को 90 डिग्री पर रखें और इस स्थिति में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रुकें।
  • 2 से 3 बार दोहराएं।
  • अगर आप शुरुआत कर रही हैं, तो पहले 20 सेकंड से शुरू करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।

4. आर्म सर्कल्स- Arm Circles Exercise at Home

arm-circle-exercise

आर्म सर्कल्स एक बेहद आसान और लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज है जो कंधों, बाजुओं और अपर बॉडी को टोन करने में मदद करती है। यह वर्कआउट शरीर को गर्म करने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए भी बहुत असरदार है।

कैसे करें?:

  • सीधे खड़े हों और हाथों को साइड में फैलाएं।
  • अब हाथों को छोटी-छोटी गोलाई में घुमाएं। पहले 30 सेकंड तक आगे की दिशा में, फिर 30 सेकंड पीछे।
  • इसे 3 राउंड करें।
  • इस एक्सरसाइज को करते समय पीठ को सीधा और गर्दन को रिलैक्स रखें।

5. ब्रीदिंग एक्सरसाइज- Breathing Exercise For Stress Relief and Stamina

deep-breathing-exercise

ब्रीदिंग एक्सरसाइज न सिर्फ मानसिक शांति देती हैं, बल्कि फेफड़ों की क्षमता को भी बढ़ाती हैं। ये एक्सरसाइज खासकर महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद हैं जो मानसिक तनाव या थकान के लक्षण महसूस करती हैं।

कैसे करें?:

  • शांत जगह पर बैठें या लेट जाएं।
  • गहरी सांस लें, 4 सेकंड तक रोकें और फिर धीरे-धीरे छोड़ें।
  • इसे 5-10 मिनट तक करें।
  • प्राणायाम, अनुलोम-विलोम या भ्रामरी जैसी ब्रीदिंग टेक्नीक्स को भी आजमाएं।

घर बैठे फिट रहना मुश्किल नहीं है, बस जरूरत है थोड़ी प्लानिंग और मोटिवेशन की। ये 5 लो इंटेंसिटी वर्कआउट्स न सिर्फ आपकी सेहत सुधारते हैं बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। आज से ही शुरुआत करें और अपने शरीर को वो रूटीन दें जिसकी उसे जरूरत है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • क्या लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज अच्छी है?

    हां, लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज शरीर के लिए अच्छी होती है। यह जोड़ों पर दबाव नहीं डालती, फिटनेस सुधारती है और शुरुआती लोगों या सीनियर सिटिज़न्स के लिए बेहतर विकल्प है।
  • क्या आप लो इंटेंसिटी कार्डियो रोज कर सकते हैं?

    जी हां, लो इंटेंसिटी कार्डियो जैसे वॉकिंग, ब्रीदिंग एक्सरसाइज या योग रोज किया जा सकता है। ये शरीर को रिलैक्स, एक्टिव और स्ट्रेस-फ्री रखने में मदद करते हैं।
  • क्या मैं लो इंटेंसिटी वर्कआउट से वजन कम कर सकता हूं?

    अगर आप नियमित लो इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं और साथ ही हेल्दी डाइट लेते हैं, तो धीरे-धीरे वजन कम करना संभव है। यह तरीका सुरक्षित है।

 

 

 

Read Next

दौड़ना या टहलना, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

TAGS