Running or Walking: फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है। इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, ऐसे में सभी के मन में एक सवाल उठता है कि दौड़ना या टहलना, किस एक्सरसाइज से सेहत को ज्यादा फायदा मिलता है। वैसे तो कुछ लोगों को दौड़ना ज्यादा अच्छा लगता है, तो कुछ को टहलना। इस विषय पर हमने एशियन हॉस्पिटल के कर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रतीक चौधरी (Dr Prateek chaudhry, Cardiologist, Asian hospital) से विस्तार में बात की। आइए जानते हैं कि आपकी हेल्थ के लिए टहलना या दौड़ना क्या ज्यादा फायदेमंद है।
टहलना या दौड़ना क्या ज्यादा फायदेमंद-Which is more beneficial walking or running?
टहलना या दौड़ना दोनों ही बेहतरीन एक्सरसाइज हैं। कोई भी एक्सरसाइज दूसरे से बेहतर नहीं हो सकती है। यह आपके स्वास्थ्य लक्ष्य पर निर्भर करता है कि आप किस वजह से किन एक्सरसाइज को कर रहे हैं। जैसे कि अगर वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए दौड़ना ज्यादा अच्छा विकल्प होगा, जबकि टहलने से भी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। साथ ही आपको एक हेल्दी डाइट को भी अपनाना होगा। तो जानते हैं कि आपकी सेहत के हिसाब से आपको किस एक्सरसाइज को करना चाहिए। दौड़ने के क्या फायदे हैं और टहलने से क्या लाभ मिलते हैं?
इसे भी पढ़ें- क्या स्विमिंग करने से ठीक होती है लोअर बैक पेन? जानें एक्सपर्ट की राय
1. वजन कम करने में मदद
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपके लिए दौड़ना ज्यादा फायदेमंद होगा, क्योंकि दौड़ने से जल्दी कैलोरी बर्न होती है और फैट कम होता है, जबकि टहलने से धीरे-धीरे वजन कम होता है। हालांकि, फायदे दोनों के ही हैं, लेकिन आपके स्वास्थ्य लक्ष्य से तय होता है कि आपके लिए क्या सही है।
2. दिल की सेहत में सुधार
दौड़ने से हार्ट बीट में सुधार होता है और हृदय की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। तो वहीं टहलने से हृदय रोगों का जोखिम कम हो सकता है, इसके अलावा शुगर को कंट्रोल करने में सहायक है। अब यहां आपको अगर मांसपेशियों को मजबूत करना चाहते हैं तो दौड़ना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है, जबकि टहलना दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
3. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार
हालांकि, दोनों ही मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं। दौड़ने से एंडोर्फिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है, जो मूड को अच्छा करने में मदद करता है। इससे तनाव कम होता है और आप स्ट्रेस फ्री रहते हैं। टहलना इस मामले में थोड़ी कम प्रभावशाली एक्सरसाइज है। जो लोग तनाव, चिंता या अनिद्रा से जूझ रहे हैं, उन्हें धीरे-धीरे टहलने से दौड़ने की ओर चलना चाहिए।
4. हड्डियों को मजबूत बनाने में
दौड़ना और चलना दोनों ही हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं, लेकिन दौड़ने से आपकी हार्ट बीट तेज होती है और हड्डियों पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे आपकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। हालांकि, टहलना भी प्रभावशाली है, लेकिन यह धीमी गति से काम करता है। बता दें कि यह एक्सरसाइज जोड़ों के स्वास्थ्य में भी मददगार होती है।
इसे भी पढ़ें- क्या होती है जापानी वॉकिंग तकनीक? एक्सपर्ट से जानें इसके स्वास्थ्य लाभ
क्या वॉकिंग रनिंग से बेहतर है-is walking better than running?
अगर आप एक्सरसाइज करना शुरू ही कर रहे हैं, अपनी आदत में डाल रहे हैं, तो आपके लिए वॉक करना ज्यादा फायदेमंद होगा। धीरे-धीरे करके आप दौड़ना शुरू कर सकते हैं। हालांकि, दोनों ही एक्सरसाइज बेहतर हैं, लेकिन दौड़ना टहलने से ज्यादा प्रभावशाली एक्सरसाइज मानी जाती है। रनिंग करने से आप अपना वजन जल्दी कम कर सकते हैं, जबकि टहलना कम मददगार है।
निष्कर्ष
फिट रहना हर व्यक्ति का लक्ष्य है, और सभी को पता होता है कि स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद कारगर चीज है। हालांकि, सही डाइट भी उतनी ही जरूरी है, लेकिन बिना एक्सरसाइज के डाइट का क्या काम? अब कई लोग सोचते हैं कि टहलें या रनिंग करें। किससे ज्यादा फायदा मिलेगा? तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं। वजन कम करना चाहते हैं या डायबिटीज के मरीज हैं? दौड़ने के कई फायदे हैं, जैसे दिल की सेहत में सुधार, मांसपेशियां मजबूत होना, और वजन कम करने में सहायक हो सकता है। हालांकि, टहलना भी फायदेमंद है। बुजुर्गों को, डायबिटीज के मरीजों के लिए टहलना ज्यादा सही साबित हो सकता है। अगर आप चाहें तो एक्सपर्ट की सलाह लें कि आपको क्या करना चाहिए।
FAQ
चलना या दौड़ना आपकी सेहत के लिए बेहतर है?
चलना और दौड़ना दोनों ही अलग-अलग फायदेमंद हैं, लेकिन अगर आप वजन घटाने के मकसद से जाएं तो दौड़ना ज्यादा फायदेमंद है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए टहलना, तो कुछ लोगों के लिए दौड़ना ज्यादा फायदेमंद होता है। तो वहीं दिल की सेहत के लिए दोनों ही एक्सरसाइज बेहतर हैं।रोज दौड़ने से शरीर में क्या होता है?
रोज दौड़ने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, वजन कम करने में सहायक होता है, डायबिटीज का जोखिम कम हो सकता है, और हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।एक स्वस्थ व्यक्ति को कितने किलोमीटर दौड़ना चाहिए?
एक स्वस्थ व्यक्ति को रोज 3 किमी की दौड़ लगानी चाहिए। रोजाना इतना दौड़ने से कई स्वास्थ्य लाभ हैं। हालांकि आप सप्ताह में 5 दिन भी यह तरीका अपना सकते हैं।