क्या होती है जापानी वॉकिंग तकनीक? एक्सपर्ट से जानें इसके स्वास्थ्य लाभ

जापानी वॉकिंग तकनीक (इंटरवल वॉकिंग) एक बेहतरीन व्यायाम है, जिससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं जापानी वॉकिंग का सही तरीका और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या होती है जापानी वॉकिंग तकनीक? एक्सपर्ट से जानें इसके स्वास्थ्य लाभ


Japanese Walking Method: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना चलना एक अच्छी आदत है। लेकिन वॉकिंग की कुछ तकनीकें होती हैं। ऐसी ही एक तकनीक, जो काफी चलन में है, यह है जापानी वॉकिंग तकनीक। यह एक साधारण, प्रभावशाली तकनीक है। इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह न कि सिर्फ वजन घटाने में मदद करती है, बल्कि पाचन में सुधार करती है। हमने इस बारे में आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के फिजियोथेरेपी और पुनर्वास केंद्र के प्रिंसिपल लीड डॉ. सचिन सेठी (Dr. Sachin Sethi,Principal Lead-Physiotherapy and Rehabilitation Centre,Artemis Hospitals) से विस्तार में बात की। तो आइए जानते हैं, जापानी वॉक करने का सही तरीका क्या है और इससे क्या फायदे होते हैं?

क्या है जापानी वॉकिंग तकनीक-What is the Japanese Walking Technique?

जापानी वॉकिंग तकनीक, जिसे इंटरवल वॉकिंग तकनीक (Interval Walking Training,IWT) भी कहते हैं। यह एक खास तकनीक है, जिसे करते समय कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। जिसमें तेज और धीमी चाल को बारी-बारी से दोहराया जाता है। यह तकनीक बच्चों, युवा और बुजुर्गों सभी वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद होती है।

इसे भी पढ़ें- वजन कम करने में मददगार है इंटरवल वॉकिंग, जानें इसे करने का सही तरीका और फायदे

जापानी वॉक करने का सही तरीका-The Right way to do the Japanese Walk

इंटरवल वॉक में पहले 3 मिनट तेज चला जाता है, ताकि आपका शरीर सक्रिय हो जाए। उसके बाद 3 मिनट धीरे-धीरे चलते हैं। जिससे आपके शरीर को आराम मिल जाए। इस प्रक्रिया को पांच बार दोहराया जाता है। जिससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इस वॉक को करते समय सांसों पर ध्यान दिया जाता है, ताकि शरीर तनाव छोड़ता जाए।

  • 3 मिनट तेज चलें
  • 3 मिनट धीरे चलें
  • इसे पांच बार दोहराएं यानी कुल 30 मिनट रोज करें
  • बस, जब आप इस वॉक को रोज करना शुरू करते हैं, तो कुछ समय बाद इसके कई फायदे देखने को मिलेंगे
जापानी वॉकिंग तकनीक

जापानी वॉकिंग तकनीक के फायदे-Benefits of the Japanese Walking Technique

आपको बता दें कि इस तकनीक में जब आप तेज गति से चलते हैं, तो आपकी हार्ट रेट 70-80% तक पहुंचती है, जो कार्डियो एक्सरसाइज के लिए बेहतर मानी जाती है। वहीं, धीमी चाल में यह 40-50% रहती है, जिससे शरीर को रिकवरी मिलती है। जब आप रोजाना इंटरवल वॉकिंग करते हैं, तो आपको इससे कई फायदे मिलते हैं।

वजन घटाने में सहायक

इंटरवल वॉकिंग मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे तेजी से फैट बर्न होता है और वजन कम करने में मदद करती है।

दिल की सेहत में सुधार

इंटरवल वॉकिंग करने से दिल की सेहत को सुधार मिलता है। इस वॉकिंग का तरीका पहले तेज फिर धीरे है, जिससे दिल की एक्सरसाइज होती है, जिससे कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य में सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर की दोनों रीडिंग्स में कौन-सी बताती है दिल की सेहत का हाल? डॉक्टर से जानें

थकान कम होती है

यह व्यायाम को करने में ज्यादा थकान भी नहीं होती है। इस वॉकिंग मेंतेज और धीमे चलने का संयोजन शामिल होता है। इस तकनीक को 30 मिनट आसानी से किया जा सकता है और थकान भी कम होती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद

इंटरवल वॉकिंग ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करती है, यानी यह डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक होती है।

मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

यह इंटरवल वॉकिंग तकनीन मेंटल हेल्थ के लिए अच्छी होती है। वॉक करने से एंडोर्फिन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं। जो मूड में सुधार करते हैं और तनाव कम होता है।

मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद

इंटरवल वॉकिंग धीमे और तेज चलने के प्रक्रिया होती है। जिसे करने से मांसपेशियों मजबूत होती हैं।

अपने रूटीन में शामिल कैसे करें

  • इंटरवल वॉकिंग तकनीक को रोजाना की आदत में डालें
  • अगर आप ऑफिस में काम करते हैं, तो वहां 15-15 मिनट करके दो बार कर सकते हैं।
  • लिफ्ट से जाने की बजाय सीढ़ियों से चलें
  • बच्चे स्कूल जाते समय वॉक करें

निष्कर्ष- जापानी वॉकिंग जिसे इटंरवल वॉकिंग भी कहा जाता है। इस तकनीक में धीमे और तेज चलने की प्रक्रिया को दोहराया जाता है। पहले तीन मिनट तेज चला जाता है, फिर बाद के तीन मिनट धीमे चलते हैं। जब आप रोज इस तकनीक को अपनाते हैं तो इससे स्ट्रेस, वजन कम और ब्लड शुगर जैसी कई परेशानियों में फर्क दिखता है।

FAQ

  • जापानी वॉक क्या है?

    जापानी वॉक या इंटरवल वॉकिंग तकनीक धीमे और तेज चलने की प्रक्रिया है।
  • जापानी वॉकिंग वजन कम करने में कैसे मदद कर सकती है?

    इंटरवल वॉकिंग कैलोरी बर्न करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • जापानी लोग ज्यादा स्वस्थ क्यों होते हैं?

    जापानी लोगों सही खाने और व्यायाम को ज्यादा तवज्जो देते हैं, वे लोग जो खाना खाते हैं, उसमें चीनी की मात्रा कम होती है। उनके खाने में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं।

 

 

 

Read Next

जांघों की चर्बी कम करने के लिए मलाइका अरोड़ा करती हैं ये एक्सरसाइज, एप्पल हिप्स पाने में मिलती है मदद

Disclaimer