जैसे ही संगीत की कोई धुन बजती है हमारे कदम थिरकने लगते हैं। मन उछलने लगता है। कूल मूड भी चंचल हो जाता है और बॉडी नाचने लगती है। डांस एक ऐसी दवा है जो हर मर्ज को ठीक कर देती है। आजकल के बढ़ते तनाव और बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां, आंखों के नीचे काल गड्ढे, एक्ने, लाल चकत्ते, मुहांसे जैसी परेशानियां बढ़ रही है। टीवी स्क्रीन पर दिखती अदाकारा जैसे क्लीन चेहरा और चमकती त्वचा हर लड़की या लडके की चाहत होती है। लेकिन उसे पाने के लिए जरूरी नहीं है कि हर कोई महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट लगा पाए या किसी महंगे पार्लर में जाए।
ग्लोइंग स्किन के लिए डांस (Dance for glowing skin) सबसे मूल्यवान (Valuable) ब्यूटी प्रोडक्ट है। डांस वर्कआउट करके आप आसानी से चमकती त्वचा पा सकते हैं। डांस केवल त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि आपकी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इंडिया के मस्तकलंदर, एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा, इंडियाज गॉट टैलेंट में डांस कर चुके राहुल कुमार और फिटनेस डांस विद राहुल कुमार नाम से यूट्यूब चैनल चलाकर लोगों को फिट रखने का गुर सिखा रहे कोरियोग्राफर राहुल कुमार से ओन्ली माई हेल्थ ने बात की। राहुल ने बताया कि डांस वर्कआउट करने से शरीर से पसीना निकलता है। जिसके साथ चेहरे की गंदगी भी बाहर निकलती है। जिससे त्वचा खुद ही ग्लो करने लगती है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि वो कौन से डांस वर्कआउट हैं जिनसे ग्लोइंग स्किन पाई जा सकती है।
क्यों जरूरी है डांस (Importance of dance)
बढ़ता तनाव, डिप्रेशन, मानसिक बीमारियां, ढीला शरीर ये सब डांस से ठीक हो सकता है। यही नहीं डांस करने से आपकी दिल की बीमारियां भी दूर रहती हैं। आइए जानते हैं डांस करने से स्वास्थ्य को कौन से लाभ होते हैं-
हड्डियों की मांसपेशियों को मिले मजबूती
जुंबा, साल्सा, पोल डांस, बैलेट आदि वे डांस करने से आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं। यों तो ये केवल कुछ नाम हैं, पर आप डांस कोई भी करें आपका पूरा शरीर उस समय काम कर रहा होता है। नृत्य करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। बॉडी स्ट्रेच होती है।
मोटापा घटाए
आजकल बहुत से डांस स्टूडियो से लेकर यूट्यूब चैनल तक मोटापा घटाने का गुर दे रहे हैं। और यह सच है कि डांस करने से कैलोरी बर्न होती हैं। कैलोरी बर्न होने से मोटापा कम होता है। वजन कम करने के लिए जरूरी है कि हम दिन भर में जितना कंज्यूम कर रहे हैं उतना ही बाहर भी निकालें। जब वो निकलेगा नहीं तो शरीर में चर्बी जमा होगी और मोटा बढ़ेगा। बहुत सी हाउसवाइफ्स में मोटापा बढ़ने की समस्या होती है। क्योंकि वे घर के काम के अलावा कोई और एक्सरसाइज नहीं करती हैं, ऐसी महिलाओं को डांस वर्कआउट को अपने रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : रूटीन एक्सरसाइज से हो गए हैं बोर तो इसमें जोड़ें डांस का फन, जानें किस डांस से होती है कितनी कैलोरी बर्न
सोशली एक्टिव करता है डांस
जब तक आप शर्माएंगे तब तक आप अकेले में डांस करेंगे। जब आप डांस की क्लासिस जॉइन कर लेंगे तो शर्माहट एक दो दिन में खत्म हो जाएगी, क्योंकि जहां आप जा रहे हैं आपको लगेगा कि यहां तो सभी हमारे जैसे ही हैं। इस तरह आपका लोगों के साथ इंटरेक्शन बढ़ेगा। जो डांस आप सीख रहे हैं उसे आप घर पर अपने बच्चों के साथ या बच्चे घर के सदस्यों के साथ करना पसंद करेंगे। इस तरह सोशली आप एक्टिव होंगे।
तनाव को भगाए
ऑफिस का स्ट्रेस हो या पढ़ाई का या घर के कामों का सभी स्ट्रेस को खत्म करता है डांस। ऐसे कई शोध पहले हो चुके हैं जिनमें यह साबित हुआ है कि डांस करने से मन शांत रहता है। डांस से तनाव कम होता है। जब मन खुश होता है तो जग खुश लगता है।
ग्लोइंग स्किन के लिए डांस वर्कआउट (Dance workout for glowing skin)
डांस के इतने स्वास्थ्य लाभ (Dance health benefits) जानने के बाद आपको आज से ही डांस करना शुरू कर देना चाहिए। तो वहीं, अगर आपको चमकती, दमकती त्वचा भी चाहिए तो भी डांस बहुत कारगर क्रीम है। एक ही डांस को कई बार करना। तभी उसका फायदा मिलता है। भीतर और बाहर दोनों तरफ की बीमारियों दूर करता है। तो आइए जानते हैं कि वे कौन से डांस वर्कआउट हैं जिन्हें करने से आपको ग्लोइंग स्किन मिल सकती है।
कार्डियो डांस वर्कआउट (Cardio dance workout)
कार्डियो डांस करने से शरीर में लचीलापन आता है। साथ ही पसीना आता है। पसीना बहने से त्वचा के अंदर से बैड बैक्टीरिया बाहर निकलते हैं। त्वचा पर निखार आता है। साथ ही ये डांस वर्कआउट करने से इम्यूनिटी सिस्टम बूस्ट होता है। इससे सफेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण बेहतर होता है। इससे शरीर के बैक्टीरिया बाहर निकलते हैं। चेहरे चमकता है। इसी डांस फॉर्म में जुम्बा डांस भी आता है। वह भी चेहरे के लिए बहुत लाभकारी है।
बॉलीवुड डांस वर्कआउट
फिटनेट डांस विद राहुल कुमार को चलाने वाले डांस कोरियोग्राफर राहुल का कहना है कि बॉलीवुड डांस एक ऐसा डांस है जिससे हर भारतीय खुद को जोड़ता है। इस डांस वर्कआउट में स्टेमिना बढ़ता है। कैलोरी बर्न होती हैं। दिल की बीमारियां दू रहती हैं। बॉलीवुड डांस करने से आप खुश रहते हैं। उस म्यूजिक के साथ आप खुद को जोड़ पाते हैं। जिससे चेहरे पर खुशी आती है और स्माइल के साथ चेहरे की मांसपेशियां ठीक तरीके से काम करती हैं। और चेहरे पर ऑटोमेटिकली ग्लो जाता है।
इसे भी पढ़ें : Lockdown: फिट रहने के लिए एक्ट्रेस कृति खरबंदा कर रही हैं पोल डांस, आप भी जानें इसे करने के स्वास्थ्य लाभ
भांगड़ा और टॉलीवुड डांस वर्कआउट
भांगड़ा म्यूजिक अगर दमदार न हो तो लोग उस पर डांस भी नहीं करेंगे। यही वजह है कि भांगड़ा म्यूजिक इतना तड़कता-भड़कता होता है कि लोगों के कदम खुद ही नाचने लग जाते हैं। भांगड़ा में एनर्जी ज्यादा लगती है जिससे कैलोस्ट्रोल ठीक रहता है। स्टेमिना बनता है। तनाव कम होता है। डांस करने से पसीना ज्यादा बहता है जिससे ग्लो आता है।
बेली डांस वर्कआउट
बेली डांस से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। ऑक्सीजन स्तर को बेहतर करता है। जिससे चेहरे की कोशिकाएं ठीक रहती हैं। चेहरे ग्लो करता है। हालांकि यह डांस पहले महिलाओं के साथ था। लेकिन अब सभी करते हैं। ये बेली को ठीक रखता है। पेट ठीक रहता है।
हिप-हॉप वर्कआउट
शरीर में लचक आती है। जब शरीर अलग-अलग डांस करती है। बॉडी में ग्रूव आते हैं। इसे करने से सारे डांस फॉर्म को आसानी से सीख सकते हैं। हिप-हॉप में पैरों पर ज्यादा काम होता है। उसके साथ फेस एक्सप्रेशन ज्यादा इस्तेमाल होते हैं। जब चेहरे पर एक्सप्रेशन आएंगे तो चेहरे पर ग्लो आएगा। अगर फेस एक्सप्रेशन नहीं आएंगे तो इसका मतलब है कि आप खुश नहीं हैं।
डांस करने से केवल चेहरा ही नहीं बल्कि पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आपको भी चमकती दमकती त्वचा चाहिए तो आज से ही इन डांस वर्कआउट पर काम करना शुरू कर दीजिए। दुनियादारी के काम चलते रहेंगे थोड़ा समय निकालकर खुद के लिए जी लीजिए।
Read more on Exercise and Fitness in Hindi