रूटीन एक्सरसाइज से हो गए हैं बोर तो इसमें जोड़ें डांस का फन, जानें किस डांस से होती है कितनी कैलोरी बर्न

अक्सर लोग अपनी रूटीन एक्सरसाइज से बोर हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे डांस के माध्यम से फिटनेस की शुरुआत नए अंदाज में कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
  • SHARE
  • FOLLOW
रूटीन एक्सरसाइज से हो गए हैं बोर तो इसमें जोड़ें डांस का फन, जानें किस डांस से होती है कितनी कैलोरी बर्न


समय के साथ महिलाएं अपनी फिटनेस के प्रति जागरूक हो रही हैं। वे अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज, योग, साइकिलिंग, स्विमिंग, मॉर्निंग वॉक, जोगिंग, बच्चों के साथ खेलकूद आदि जोड़ रही हैं लेकिन इन सबसे उन्हें थोड़ी समय बाद बोरियत महसूस होने लगती है। ऐसे में आप अपनी एक्सरसाइज में डांस जोड़ सकते हैं। आजकल ये काफी चलन में है। लोग फिटनेस के लिए डांस क्लासेस भी ज्वाइन कर रहे हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि डांसिंग आपके शरीर को फिट रखने में किस तरह से मददगार साबित हो रही है। इसके अलावा हम आपको बताएंगे कि किस डांस से कितनी कैलोरी आप बर्न कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे

 dance exercise

जानें डांस के फायदे

डांस करने से शरीर को जितने फायदे मिलते हैं शायद उतने फायदे एक्सरसाइज से भी नहीं मिलते। इतना ही नहीं डांस के माध्यम से हम ढीली त्वचा में भी कसाब ला सकते हैं। शरीर के पोस्चर को ठीक करने में भी डांस बेहद कारगर है। डांस से न केवल चेहरे की चमक बढ़ती है बल्कि ये व्यक्तित्व में निखार भी लाता है।

हर उम्र में पसंद किया जा रहा है डांस

जिन लोगों के मन में यह धारणा बनी हुई थी कि डांस केवल युवा पीढ़ी ही कर सकती है तो उन्हें बता दें कि अब नजरिया बदल चुका है। 20 से 40 आयु वर्ग की स्त्रियां बड़ी संख्या में डांस सीखने आ रही हैं। इन स्त्रियों की पहली पसंद एरोबिक्स और जुंबा डांस बन चुकी है। वैसे तो डांस में हिप-हॉप, बॉलीवुड, एरोबिक्स, सालसा, भरतनाट्यम, फ्री डांस आदि आते हैं। लेकिन लोग फ्री डांस को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप एक्सरसाइज से बोर हो चुकी है तो आपके लिए डांस एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के बाद अखरोट वजन कम करने में कैसे फायदेमंद हो सकता है, जानिए

पर्याप्त कैलरी होती है खर्च

केवल एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि डांस के माध्यम से भी शरीर में जमा हो रही अतिरिक्त कैलोरी को कम किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर सही ढंग से डांस किया जाए तो घंटे भर में 400 से 1000 तक कैलोरी की खपत हो सकती है। लोगों के अनुभव भी यह बताते हैं कि अगर 30 से 40 मिनट तक डांस की प्रैक्टिस की जाए तो वह चुस्त-दुरुस्त महसूस करते हैं।

कुछ जरूरी बातें

  • डांस करने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा डांस बैड कॉलेस्टोल को नष्ट कर देता है।
  • डांस के माध्यम से दिल और फेफड़ों को दुरुस्त रखा जा सकता है।
  • यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है।
  • डांस करने के वक्त अपनी बैकबोन को सपोर्ट देने के लिए बेल्ट या सूट के दुपट्टा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • घुटनों को चोट से बचाने के लिए प्रैक्टिस के दौरान अपनी कैप का इस्तेमाल करें और डांस करते वक्त झटके से ना बैठें।
  • बॉडी को जितना मोड़ झुका सकती है केवल उतना ही मोड़ें। अगर आप अपनी क्षमता से अधिक मोड़ेंगी तो आपको आगे परेशानी हो सकती है।
  • अगर आपकी पहले कभी कोई सर्जरी हुई है तो डांस करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें- तेजी से वजन घटा सकता है Cardiac Diet, जानें क्या है ये और कैसे करें इसे आसानी से फॉलो

किस डांस से होती है कितनी कैलोरी बर्न

अगर हम भरतनाट्यम की बात करें तो इस से 400 से 600 कैलोरी बर्न हो सकती है। वही हिप हॉप से 300 से 550 कैलोरी, सालसा से 200 से 300 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। एरोबिक्स, जुंबा, की बात करें तो 500 से 800 और 800 से 1000 के बर्न की जा सकती है। बता दें कि यह चार्ट 1 घंटे के डांस के आधार पर तैयार किया गया है।

Read Articles on Diet And Fitness in Hindi

Read Next

बिना वजन उठाएं इन एक्सरसाइज से अपनी बाजुओं को बनाएं मजबूत, जानें क्या है करने का आसान तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version