वजन कम करना कभी आसान काम नहीं रहा है। वहीं बाजार में कई ऐसे मेहंगे डाइट प्लॉन और एक्सरसाइज हैं, जो कि वेट लॉस के लिए बहुत ही प्रभावी बताए जाते हैं। ऐसी ही एक डाइट है कार्डियक डाइट (Cardiac Diet)है, जो कि इन दिनों बहुत लोकप्रिय हो रहा है। पर किसी भी डाइट को फॉलो करने से पहले उसे अच्छे से जानना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि उनमें कुछ चीजें ऐसी भी हो सकती हैं, जिसका पालन करना वास्तव में आपको अच्छे से अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। पर कार्डियक डाइट के दो फायदे हैं। पहला ये कि ये डाइट दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है, तो दूसरा ये कि ये आपके वजन कम करने में मदद कर सकता है। तो आइए जानते हैं क्या है ये कार्डियक डाइट? और कैसे करें इसे फॉलो।
क्या है कार्डियक डाइट (Cardiac Diet Plan)?
कार्डियक डाइट में सब्जियों, साबुत अनाज और तैलीय मछली जैसे खाद्य पदार्थों पर जोर दिया जाता है। ये खाद्य पदार्थ हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। दरअसल ये आहार असल में आपके शरीर में कोलेस्ट्रोल और ब्लड शुगर को संतुलित करते है। वहीं इनमें कार्ब्स की जगह फाइबर लेने पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। वहीं इस डाइट में उन प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों को खाने से बचने का भी सुझाया गया है, जिनमें चीनी और नमक की मात्रा ज्यादा है या फैट ज्यादा हो।
इसे भी पढ़ें : थायराइड के कारण बढ़ता ही जा रहा है आपका वजन? इन 5 टिप्स की मदद लें और आसानी से घटाएं अपना वजन
टॉप स्टोरीज़
वजन कम कैसे करता है कार्डियक डाइट (Diet and Lose Weight)
वजन घटना के लिए अक्सर लोग तीन चीजों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। जैसे पहला फैट को कम करने पर, दूसरा ज्यादा फाइबर्स और प्रोटीन लेने पर और तीसरा प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से बचने पर। यही तीन चीजें कार्डियक भी फॉलो करवाता है। इस डाइट में आहार बहुत प्रतिबंधक होता है, तो इसे फॉलो करने पर शरीर में कैलोरी कम मिलती है। वहीं 800-1,000 की दैनिक कैलोरी के साथ लगभग किसी भी आहार से शरीर के वजन में गिरावट आएगी। इस तरह इसके परिणामस्वरूप आपका वजन कम होगा। हालांकि, बहुत अधिक कैलोरी काटने से भूख, मतली, सिरदर्द और थकान जैसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं पर ये डाइट इसे भी बैंकेस करता है। वो कैस? तो आइए जानते हैं इसे फॉलो करने का तरीका।
इस डाइट को फॉलो कैसे करें?
यह एक सरल आहार है जो आपको केवल 3 दिनों में 4 किलो वजन कम करने में मदद कर सकता है। आपको सप्ताह के लगातार 3 दिनों के लिए केवल कुछ खाद्य पदार्थ खाने की जरूरत है। बाकी 4 दिनों के लिए, आप जो चाहें खा सकते हैं। आपको हर हफ्ते इस साइकिल को दोहराने की जरूरत है जब तक आप अपना सही वजन क कर लें। प्रत्येक भोजन में प्रत्येक खाद्य पदार्थ के बारे में नियम हैं जिसे आपको फॉलो करना होता है। आपको इसमें
- -फल जैसे कि अंगूर, केले, खरबूजे और सेब
- -सब्जियां जैसे कि साग, बीन्स, गाजर, फूलगोभी, गोभी, और ब्रोकली
- -अंडे
- -टोस्ट और नट्स आदि को शामिल करना होता है।
इसे भी पढ़ें : Weight loss: वजन कम करने के लिए डिनरटाइम के दौरान अपनाएं ये 5 तरीके, पाचन क्रिया भी होगी मजबूत
अगर आप खाने में मसाला का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप केवल नमक और काली मिर्च का उपयोग कर सकते हैं। पर किसी अन्य मसाले की अनुमति नहीं है। वहीं आपको मीठा पसंद है, तो आपको प्रति दिन और रात के खाने के बाद एक बार वैनिला आइसक्रीम खा सकते हैं। तो अगर आप वेट लॉस का प्लॉन कर रहें हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए और इस डाइट को एक बार ट्राई करना चाहिए।
Read more articles on Weight-Management in Hindi