Doctor Verified

बीमारी और डाइट: दिल के मरीज अपनाएं ये 7 दिनों का डाइट प्लान, बीमारी रहेगी कंट्रोल

दिल की बीमारी में मरीजों को कई चीजें खाने की मनाही होती है। जानें दिल के मरीजों के लिए 7 दिनों का डाइट प्लान।
  • SHARE
  • FOLLOW
बीमारी और डाइट: दिल के मरीज अपनाएं ये 7 दिनों का डाइट प्लान, बीमारी रहेगी कंट्रोल


Diet Plan For Heart Health: दुनियाभर में हर साल लाखों लोग दिल की बीमारी के कारण अपनी जान गवां देते हैं। दिल के जुड़ी कोई भी बीमारी अचानक से नहीं होती है। सालों तक खराब डाइट और खराब लाइफस्टाइल की आदतों के कारण ये समस्याएं होती हैं। दिल से जुड़ी बीमारियां जैसे कि स्ट्रोक, डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी, पेरिकार्डियल रोग, अरिथमिया खराब लाइफस्टाइल के कारण होने वाली समस्याएं हैं। दवाओं और डाइट के जरिये इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है। अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है, कि दिल कि बीमारी होने पर कैसी डाइट लेनी चाहिए। अगर आपकी डाइट हेल्दी है, तो आप किसी भी बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए ओनलीमायहेल्थ ‘बीमारी और डाइट’ सीरीज पर काम कर रहा है। इस सीरीज में आप हम एक्सपर्ट से जानेंगे की दिल के मरीजों को क्या डाइट फॉलो करनी चाहिए। हार्ट हेल्थ के लिए हमसे डाइट प्लान शेयर किया है नई दिल्ली के साओल हार्ट सेंटर के डायरेक्टर और एम्स के फॉर्मर कंसलटेंट डॉ बिमल छाजेर से।

01 - 2025-01-10T155555.215

दिल के मरीजों के लिए 7 दिनों का डाइट प्लान- Weekly Diet Plan For Heart Health

पहला दिन

नाश्ते में क्या खाएं?

नाश्ते में आप दूध में बना ओट्स का दलिया ले सकते हैं। इसमें कुछ अखरोट जरूर डालें। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप सेब या अमरूद खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप पालक दाल के साथ मल्टीग्रेन रोटी, खीरे का सलाद और दही खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

शाम में भूख लगने पर एक मुट्ठी भूने हुए मखाने खा सकते हैं। रात के खाने में वेजिटेबल खिचड़ी के साथ दही खाएं।

दूसरा दिन

नाश्ते में क्या खाएं?

दूसरे दिन नाश्ते में मूंग दाल चिला खा सकते हैं। स्वाद के लिए दही और धनिये की चटनी भी खाएं। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में अनार या संतरा खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप मसूर दाल के साथ चावल, मिक्स्ड वेज और सलाद खा सकते हैं। शाम में आप केला या बादाम खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप पालक पनीर के साथ मल्टीग्रेन रोटी और सलाद खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं काले चावल, जानें कैसे है ये सफेद चावल से अलग

तीसरा दिन

नाश्ते में क्या खाएं?

नाश्ते में आप वेजिटेबल पोहा खा सकते हैं। इसे बैलेंस्ड मील बनाने के लिए इसमें मूंगफली भी डालें। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप नाशपाती और अखरोट खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में पुलाव के साथ उबले अंडे खा सकते हैं। इसमें साथ सलाद जरूर खाएं। शाम में आप भूने हुए चने या स्प्राउट चाट खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप लौकी की सब्जी, दाल और मल्टीग्रेन रोटी खा सकते हैं।

चौथा दिन

नाश्ते में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप वेजिटेबल उपमा के साथ ग्रीन टी ले सकते हैं। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में अमरूद या सेब खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

दोपहर में राजमा के साथ बाजरा रोटी और सलाद खा सकते हैं। शाम में फ्रूट योगट ले सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

रात के खाने में ग्रील्ड टोफू के साथ भूनी हुई सब्जियां खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या हार्ट के मरीजों के लिए ज्यादा मीठा खाना नुकनसनदायक हो सकता है? जानें एक्सपर्ट से

पांचवा दिन

नाश्ते में क्या खाएं?

नाश्ते में आप इडली सांभर के साथ नारियल की चटनी खा सकते हैं। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में कीवी या पिस्ता खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में बाजरा खिचड़ी के साथ सलाद और दही खाएं। शाम के स्नैक्स में भूनी हुई मूंगफली या उबले कॉर्न खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

रात के खाने में आप किसी हरी सब्जी के साथ मेथी थेपला और सलाद खा सकते हैं।

छठा दिन

नाश्ते में क्या खाएं?

नाश्ते में आप दूध का दलिया खा सकते हैं। इसमें बादाम भी डालकर खाएं। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में केला या पपीता खाएं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में ज्वार रोटी के साथ अरहर की दाल और कोई सब्जी खाएं। शाम में भूख लगने पर नारियल पानी पिएं और कुछ सीड्स खाएं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में मिक्स्ड वेजिटेबल सूप पी सकते हैं।

सांतवा दिन

नाश्ते में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में मल्टीग्रेन ब्रेन से बनी वेजिटेबल सैंडविच खा सकते हैं। इसके साथ आप पुदिने की चटनी खा सकते हैं। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में किशमिश या संतरा खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

दोपहर के खाने में लेमन राइस के साथ खीरे का रायता खा सकते हैं। शाम के स्नैक्स में कद्दू के बीज भूनकर खाएं।

डिनर में क्या खाएं?

रात के खाने में आप भूनी हुई सब्जियों के साथ दाल सूप ले सकते हैं।

इस लेख में हमने आपसे बेसिक डाइट प्लान शेयर किया है। अगर आप रोज दवाओं का सेवन करते हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही ये डाइट प्लान फॉलो करें। इस सीरीज के अन्य लेख आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

Read Next

बच्चों को रोज खिलाएं कुलथी की दाल, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version