Doctor Verified

बीमारी और डाइट: मेनोपॉज में फॉलो करें 7 दिनों का ये खास डाइट प्लान, रहेंगी फिट और एक्टिव

मेनोपॉज के दौरान कई महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इसलिए इस दौरान डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। जानें मेनोपॉज में क्या खाएं और क्या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बीमारी और डाइट: मेनोपॉज में फॉलो करें 7 दिनों का ये खास डाइट प्लान, रहेंगी फिट और एक्टिव


Diet Plan For Menopause: मेनोपॉज एक ऐसी स्थिति है जिसमें महिलाओं को पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। यह नेचुरल कंडीशन है जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। अधिकतर महिलाओं को 45 से 55 की उम्र तक मेनोपॉज हो जाता है। इस स्थिति में महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल चेंजेस हो रहे होते हैं। हार्मोन्स में हो रहे इन बदलावों के कारण महिलाओं को हॉट फ्लैशेज, रात में पसीना आना, एंग्जायटी, मूड स्विंग्स, स्किन हेल्थ में बदलाव, वजन बढ़ना और सोने में समस्या होने जैसी परेशानियां होने लगती है। इस दौरान कई महिलाओं के शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है। वहीं कुछ महिलाओं की लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल जाती है।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए हर मील बैलेंस्ड होना जरूरी है। लेकिन अधिकतर महिलाओं को नहीं पता होता ऐसे में क्या खाना चाहिए और क्या अवॉइड करना चाहिए। मेनोपॉज में महिलाओ को कैसी डाइट फॉलो करनी चाहिए। इस बारे में हम जानेंगे ओनलीमायहेल्थ की सीरीज ‘बीमारी और डाइट’ में। इस सीरीज में हम डॉक्टर्स और डाइट एक्सपर्ट्स से अलग-अलग बीमारियों के लिए डाइट प्लान लेते हैं। इस सीरीज में आज हम जानेंगे महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान सप्ताह भर कैसी डाइट फॉलो करनी चाहिए। इसके लिए हमने बात कि गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से। आइए लेख में डॉक्टर से जानें मेनोपॉज के दौरान कैसी डाइट फॉलो करनी चाहिए।

01 - 2024-12-27T191452.636

मेनोपॉज के दौरान फॉलो करें ये 7 दिनों का डाइट प्लान- Weekly Diet Plan For Menopause

पहला दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप ओटमील ले सकते हैं। इसके लिए आपको ओवरनाइट ओट्स को बादाम के दूध में बनाना है। इसमें अलसी के बीजों का पाउडर और ताजे फल जरूर मिलाएं। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप कुछ अखरोट खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

दोपहर के खाने में आप सब्जियों और दाल से बनी खिचड़ी खा सकते हैं। खिचड़ी में आप कोई भी दाल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ दही और थोड़ा सलाद भी जरूर खाएं। शाम के स्नैक्स में आप एक कटोरी भूने हुए छोले खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में ग्रील्ड पनीर के साथ एक रोटी खा सकते हैं। इसके साथ पालक की सब्जी भी जरूर लें।

दूसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप हरे धनिये के चटनी के साथ बेसन और सब्जियों का चीला खा सकते हैं। इसके साथ एक गिलास छाछ जरूर लें। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में कोई भी एक सीजनल फ्रूट खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

दोपहर के खाने में ब्राउन राइस के साथ दाल तड़का लीजिए। इसके साथ आप ब्रोकली की सब्जी भी खा सकते हैं। शाम के स्नैक्स में आप थोड़े से मिक्स्ड सीड्स खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

रात के खाने में आप वेजिटेबल सूप पी सकते हैं। इसके अलावा मल्टीग्रेट रोटी से बना वेजिटेबल रोल भी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Perimenopause: क्या पेरिमेनोपॉज फेज में बढ़ सकती है माइग्रेन की समस्या? जानें बचाव के उपाय

तीसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप सूजी और सब्जियों से बना उपमा खा सकते हैं। इसे नारियल की चटनी के साथ खाएं। साथ ही इसमें करी पत्ते जरूर डालें। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में हेल्दी बिस्किट के साथ ग्रीन टी ले सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप मल्टीग्रेन आटे से बना पराठा ले सकते हैं। इसके साथ दही और कोई सब्जी जरूर खाएं। शाम के दौरान बादाम के दूध में बनी स्मूदी ले सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप भूनी हुई सब्जियों के साथ टोफू खा सकते हैं। इससे प्रोटीन और फाइबर की कमी पूरी होगी।

चौथा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप वेजिटेबल पोहा खा सकते हैं। इसमें मूंगफली, धनिया और थोड़ा-सा नींबू का रस जरूर डालें। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में कुछ भीगे हुए बादाम जरूर खाएं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप बाजरा का पुलाव खा सकते हैं। इसे दही और गाजर के सलाद के साथ खाएं। शाम के स्नैक्स में चाय के साथ भूने हुए मखाने खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

रात के खाने में आप टमाटर सूप पी सकते हैं। इसके साथ भूने हुए मशरूम जरूर खाएं।

पांचवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप मल्टीग्रेन ब्रेड में बना वेजिटेबल सैंडविच खा सकते हैं। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में स्प्राउट चने खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में कम तेल और मसालों में बनी वेजिटेबल बिरयानी खा सकते हैं। इसके साथ कोई भी रायता खा सकते हैं। शाम के स्नैक्स में दही में अलसी के बीजों का पाउडर डालकर खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप मूंग दाल पी सकते हैं। इसके साथ भूनी हुई ब्रोकली और टोफू खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय, बढ़ेगी चमक और खूबसूरती

छठा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप रागी डोसा के साथ नारियल की चटनी खा सकते हैं। इससे आपकी प्रोटीन की जरूरत पूरी होगी। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में अमरूद या संतरा खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

दोपहर के खाने में आप ब्राउन राइस के साथ राजमा खा सकते हैं। इसके साथ थोड़ा- सा सलाद जरूर खाएं। शाम के दौरान कोई भी हर्बल टी के साथ मिक्स्ड सीड्स खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप सूप या आटे से बनी नूडल्स खा सकते हैं। इसमें कई सारी सब्जियां जरूर इस्तेमाल करें।

सांतवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप ओट्स से बनी स्मूदी ले सकते हैं। इसमें बेरीज और चिया सीड्स भी इस्तेमाल करें। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप थोड़े से सूरजमुखी के बीज खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

दोपहर के खाने में आप मिक्स वेजिटेबल के साथ मिलेट रोटी ले सकते हैं। इसके साथ थोड़ा-सा दही जरूर खाएं। शाम के स्नैक्स में आप भूनी हुई मूंगफली खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

रात के खाने में आप क्विनोआ के साथ पालक पनीर की सब्जी के साथ खीरे का रायता खा सकते हैं।

इस लेख में हमने आपको बेसिक डाइट प्लान बनाकर दिया है। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा खाते हैं, तो किसी डाइट एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। इस सीरीज के अन्य लेख आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

 

Read Next

नयनतारा की नानी ने शेयर की जाव‍ित्र‍ि के दूध की रेस‍िपी, पीने से दूर होती हैं सर्दी-जुकाम जैसी कई समस्‍याएं

Disclaimer