Doctor Verified

बीमारी और डाइट: डायबिटीज रोगी फॉलो करें 7 दिनों का No Sugar वेजिटेरियन डाइट प्लान,शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर अवॉइड करना जरूरी है। जानें ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए सप्ताह भर क्या-क्या खाना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
 बीमारी और डाइट: डायबिटीज रोगी फॉलो करें 7 दिनों का No Sugar वेजिटेरियन डाइट प्लान,शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल


Diet Plan To Control Blood Sugar: दुनिया भर की बड़ी बीमारियों में डायबिटीज भी शामिल है। पहले लोगों को बढ़ती उम्र के साथ डायबिटीज का खतरा रहता था। लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण छोटी उम्र में भी लोगों को डायबिटीज होने लगी है। डायबिटीज तब होती है जब इंसुलिन हार्मोन ठीक से काम नहीं कर पाता है। इसके कारण ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है। इस कारण व्यक्ति को टाइट 2 डायबिटीज और डायबिटीज होने का खतरा रहता है। अगर लाइफस्टाइल और डाइट पर ध्यान दिया जाए, तो डायबिटीज को कंट्रोल रखा जा सकता है। अक्सर डायबिटीज के मरीजों को पता नहीं होता कि उन्हें ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए कैसी डाइट लेनी चाहिए। खासकर जब, कोई वेजिटेरियन हो और पोषण को वेज डाइट से पूरा करना हो। 

किसी भी स्वास्थ्य समस्या को डाइट के जरिए कैसे कंट्रोल किया जाए, यह जानने के लिए ओनलीमायहेल्थ ‘बीमारी और डाइट’ सीरीज पर काम कर रहा है। इस सीरीज में हम डायटिशियन और एक्सपर्ट से बात करके हर बीमारी के लिए डाइट प्लान आपसे साझा करेंगे। जिससे हर स्वास्थ्य समस्या को डाइट के जरिये कंट्रोल किया जा सके। डायबिटीज में शुगर पूरी तरह अवॉइड करना भी मुश्किल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं डायबिटीज में कैसा डाइट प्लान फॉलो करना चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने बैंग्लोर के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की चीफ डायटिशियन सुष्मा पीएस (Ms Sushma PS, Chief Dietician, Jindal Naturecure Institute) से बात की है। डायटिशियन सुष्मा ने हमसे 7 दिनों का डाइट प्लान शेयर किया है। इसे फॉलो करके आप डायबिटीज को कंट्रोल रख सकते हैं। 

diabetes

डायबिटीज कंट्रोल रखने के लिए फॉलो करें ये 7 दिनों का ‘नो शुगर’ वेजिटेरियन डाइट प्लान- Weekly Diet Plan To Control Diabetes

पहला दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप एक छोटी प्लेट वेजिटेबल उपमा ले सकते हैं। इसके साथ आप ग्रीक योगट खा सकते हैं। ये आपको काफी देर तक भरा हुआ रखेगा। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स  के लिए आप एक मुट्ठी भीगे हुए बादाम खा सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं?

दोपहर के खाने में आप एक कटोरी सब्जी लीजिए। इसके साथ थोड़े से ब्राउन राइस और एक कटोरी खीरे का रायता लीजिए। 

शाम के नाश्ते में क्या लें?

शाम के स्नैक्स में आप खीरा या गाजर ले सकते हैं। इसके अवाला आप कोई हर्बल टी भी ले सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में एक कटोरी सलाद लीजिए। इसके साथ पालक पनीर और दो गेंहू की रोटी लीजिए। ध्यान रखें कि डिनर आप सोने से 3 घंटे पहले कर लें। 

दूसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप दो मूंग दाल के चीले ले सकते हैं। इसके साथ आप धनिया-पुदीना की चटनी खा सकते हैं।

मिड मॉर्निंग स्नैक्स 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स  के लिए आप कोई भी एक फल खा सकते हैं। इस दौरान आप एक बाउल सेब का सेवन भी कर सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं?

लंच के दौरान एक कटोरी चना मसाला की सब्जी लीजिए। इसके साथ उबली हुई हरी सब्जी और थोड़ा-सा क्विनोआ लीजिए। 

शाम के नाश्ते में क्या लें?

शाम के दौरान भूख लगने पर आप एक बाउल मूंग दाल स्प्राउट ले सकते हैं। इससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी।

डिनर में क्या खाएं?

रात के खाने में आप एक कटोरी पनीर की सब्जी ले सकते हैं। इसके साथ आप 2 गेंहू की रोटी खा सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: तेजी से वजन घटाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट का बताया ये 7 दिनों का डाइट प्लान

तीसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में रातभर दूध में भीगाकर रखा गया ओट्स ले सकते हैं। सुबह इस मिक्सचर को हल्का गुनगुना करके सेवन करें। इसमें आप नट्स और सीड्स डालकर खा सकते हैं। इससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स के लिए आप एक कटोरी ड्रैगन फ्रूट खा सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं?

लंच में एक कटोरी सलाद के लीजिए। इसके साथ भिंडी की सब्जी और बाजरा की 2 रोटी खाएं। 

शाम के नाश्ते में क्या लें?

शाम के नाश्ते में आप भूने हुए चने खा सकते हैं। इसके सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। 

डिनर में क्या खाएं?

रात के खाने में आप सब्जियों और मिक्स दाल का सूप ले सकते हैं। आप चाहे तो इसमें कोई बाजरा भी मिला सकते हैं। 

चौथा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप नारियल की चटनी के साथ रागी डोसा ले सकते हैं। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप एक बाउल पपीता ले सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा।

लंच में क्या खाएं?

लंच में दाल और ब्राउन राइस से बनी खिचड़ी लीजिये। इसके साथ आप एक कटोरी दही भी ले सकते हैं।

शाम के नाश्ते में क्या लें?

शाम के दौरान आप हर्बल चाय के साथ भूने हुए मखाने खा सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं?

रात के खाने में आप एक कटोरी मिक्स सलाद लें। इसके साथ बैंगन का भरता और रोटी लें। 

diabetes

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: खान-पान में बदलाव करके रिधि शर्मा ने PCOD को किया कंट्रोल, 13 साल की उम्र में हुई थीं शिकार

पांचवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप उपमा या चिया सीड्स ले सकते हैं। आप दूध में चिया सीड्स ले सकते हैं। इसके साथ एक मुट्ठी सीड्स भी लें। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप एक बाउल कीवी खा सकते हैं। इससे आप रिफ्रेश और फीलिंग रहेंगे। 

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप खीरे के रायता लीजिये। इसके साथ एक बाउल कोई सब्जी और रेड राइस लें। अगर आपको रेड राइस नहीं खाने हैं, तो आप ब्राउन राइस भी खा सकते हैं। 

शाम के नाश्ते में क्या लें?

शाम के दौरान आप एक मुट्ठी भीगे हुए अखरोट खा सकते हैं। इससे आप काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

डिनर में क्या खाएं?

रात के खाने के लिए मिस्सी रोटी या मेथी थेपला लीजिये। इसके साथ लो फैट दही और मिक्स सलाद भी लें। 

छठा दिन 

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप एक छोटी प्लेट पोहा खा सकते हैं। ध्यान रखें कि आप पोहा में ढेर सारी सब्जियां जरूर इस्तेमाल करें। इसके साथ आप दही भी ले सकते हैं। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स के लिए आप एक बाउल अनानास खा सकते हैं। इससे आपको मीठे की क्रेविंग भी नहीं होगी।  

लंच में क्या खाएं?

दोपहर के खाने में राजमा के साथ ब्राउन राइस लीजिये। इसके साथ ही आप उबली हुई हरी सब्जियां ले सकते हैं।  

शाम के नाश्ते में क्या लें?

शाम के नाश्ते में एक बाउल भूने हुए मखाने ले सकते हैं। इससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। 

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप क्विनोआ के साथ कोई सब्जी और शिमला मिर्च की सब्जी ले सकते हैं। ध्यान रखें कि सोने से 3-4 घंटे पहले तक डिनर कर लें। 

सांतवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

सांतवे दिन आप बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए ग्रीन स्मूदी ले सकते हैं। इसमें हरा सेब, खीरा, पुदीना और पालक लीजिए। इससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। इससे आप काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे।  

लंच में क्या खाएं?

दोपहर के खाने मे टिंडे की सब्जी के साथ बाजरे की रोटी लीजिए। इसके साथ आप मिक्स सब्जियों का रायता ले सकते हैं। 

शाम के नाश्ते में क्या लें?

शाम के स्नैक्स में आप दही के साथ खीरा या गाजर ले सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं?

रात का डिनर हल्का ही रखें। डिनर में आप एक बाउल लौकी की सब्जी लीजिए। इसके साथ एक रोटी और एक कटोरी सलाद जरूर लें। 

Read Next

Giloy for Liver: क्या गिलोय लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है? डॉक्टर से जानें सेवन का तरीका

Disclaimer