Expert

बीमारी और डाइट: हाइपरथायराइडिज्म के रोगी फॉलो करें 7 दिनों का ये खास डाइट प्लान, कंट्रोल रहेंगे हार्मोन्स

Hyperthyroidism Diet Plan: हाइपरथायराइडिज्म में डाइट का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। जानें थायराइड कंट्रोल रखने के लिए सप्ताह भर कैसी डाइट लेनी चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बीमारी और डाइट: हाइपरथायराइडिज्म के रोगी फॉलो करें 7 दिनों का ये खास डाइट प्लान, कंट्रोल रहेंगे हार्मोन्स


Expert Diet Tips For Hyperthyroidism: थायराइड हमारी गर्दन के निचले हिस्से में पाई जाने वाली एक तितली आकार की ग्रंथि होती है। यह हृदय गति, सांस लेने व शरीर में ऊर्जा महसूस करने में मदद करती है। यह शरीर में कोशिकाओं, हड्डियों, त्वचा और हृदय पर भी नियंत्रण के लिए जिम्मेवार होती है। थायराइड ग्लैंड में थायरॉक्सिन हार्मोन्स बनता है, जो बॉडी में मेटाबोलिक एक्टिविटीज को बैलेंस करने में मदद करता है। जब शरीर में थायरॉक्सिन हार्मोन्स कम या ज्यादा हो जाता है, तो ऐसे में थायराइड से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। अगर थायराइड हार्मोन कम बनता है तो ऐसे में व्यक्ति को हाइपोथायरायडिज्म हो सकता है। वहीं जरूरत से ज्यादा हार्मोन रिलीज होने पर हाइपरथायराइडिज्म हो सकता है। हाइपरथायराइडिज्म होने पर शरीर का वजन कम होने लगता है, सांस लेने में दिक्कत होने लगती है, छाती में दर्द शुरू हो जाता है और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। लेकिन अगर डाइट में कंट्रोल रखा जाए, तो इसे बैलेंस रखा जा सकता है। 

किसी भी स्वास्थ्य समस्या को डाइट के जरिए कैसे कंट्रोल किया जाए, यह जानने के लिए ओनलीमायहेल्थ ‘बीमारी और डाइट’ सीरीज पर काम कर रहा है। इस सीरीज में हम डायटिशियन और एक्सपर्ट्स से बात करके हर बीमारी के लिए डाइट प्लान आपसे साझा करते हैं। जिससे हर स्वास्थ्य समस्या को डाइट के जरिये कंट्रोल किया जा सके। हाइपरथायराइडिज्म को कंट्रोल करने के लिए डाइट में क्या-क्या लेना चाहिए। नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईआईएमएस) कॉलेज एंड हॉस्पिटल की डायटिशियन डॉ. प्रीति नागर ने हाइपरथायराइडिज्म  के लिए 7 दिनों का डाइट प्लान हमसे साझा किया है। आइये आज इस लेख के माध्यम से जानें हाइपरथायराइडिज्म के लिए डाइट प्लान। 

thyroidism

हाइपरथायराइडिज्म कंट्रोल करने के लिए 7 दिनों का डाइट प्लान- Weekly Diet Plan To Control Hyperthyroidism

पहला दिन 

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं? 

एक छोटी प्लेट वेजिटेबल पोहा या उपमा। इसके अलावा आप मिक्स बेरिज के साथ ग्रीक दही और चिया सीड्स ले सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं? 

भुनी हुई सब्जियों और ग्रिल्ड चिकन के साथ आप क्विनोआ सलाद खा सकते हैं। इसके अलावा आप हल्के मसालों से बना वेजिटेबल पुलाव और दही ले सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं?

उबली हुई ब्रोकोली और क्विनोआ खा सकते हैं। इसके अलावा आप साबुत रोटी और कोई सब्जी भी ले सकते हैं। 

दूसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप ओवर नाइट ओट्स खा सकते हैं। इसे कई सारे ड्राई फ्रूटस और फ्रूटस डालकर तैयार करें। 

लंच में क्या खाएं? 

दोपहर में आप दाल के साथ ब्राउन राइस और एक मिक्स ग्रीन सब्जी ले सकते हैं। सलाद में आप एवोकाडो ले सकते हैं।  

डिनर में क्या खाएं?

मिक्स सब्जी और ब्राउन राइस के टोफू खा सकते हैं। इसके अलावा ग्रील्ड पनीर और वेजिटेबल सूप भी ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: तेजी से वजन घटाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट का बताया ये 7 दिनों का डाइट प्लान

तीसरा दिन 

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

एवोकाडो के साथ उबले अंडे ले सकते हैं।इसके अलावा आप ब्राउन ब्रेड का टोस्ट भी बना सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं? 

लंच में आप चना चाट बना सकते हैं। इसमें खीरे, टमाटर और प्याज एड कर सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप ब्राउन राइस से बना वेजिटेबल पुलाव भी ले सकते हैं। 

चौथा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में बादाम के दूध में बनी स्मूदी ले सकते हैं। इसमें पालक, केला और बादाम का एड कर सकते हैं। इसके अलावा आप एक प्लेट इडली सांभर भी खा सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं? 

दोपहर में आप दाल खिचड़ी के साथ एक प्लेट सलाद ले सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं?

क्विनोआ के साथ भुने हुए स्प्राउट्स खा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी हरी सब्जी के साथ मिलेट रोटी खा सकते हैं। 

पांचवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप बादाम के दूध में चिया सीड्स ले सकते हैं। इसमें ताजे फल और ड्राई फ्रूटस भी एड कर सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं? 

साइड सलाद के साथ पालक पनीर की सब्जी और रोटी लीजिये। 

डिनर में क्या खाएं?

दाल और ब्राउन राइस के साथ उबली हुई ब्रोकली खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: डायबिटीज रोगी फॉलो करें 7 दिनों का No Sugar वेजिटेरियन डाइट प्लान,शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

छठा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

एक छोटी प्लेट वेजिटेबल पोहा या उपमा खा सकते हैं। इसके अलावा आप मिक्स बेरिज के साथ ग्रीक दही और चिया सीड्स ले सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं? 

दोपहर में आप दाल खिचड़ी के साथ एक प्लेट सलाद ले सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं?

मिक्स सब्जी और ब्राउन राइस के साथ टोफू खा सकते हैं। 

सांतवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

एवोकाडो के साथ उबले अंडे ले सकते हैं। इसके अलावा आप ब्राउन ब्रेड का टोस्ट भी बना सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं? 

हल्के मसालों से बना वेजिटेबल पुलाव और दही ले सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं?

उबली हुई ब्रोकोली और क्विनोआ खा सकते हैं। इसके अलावा आप साबुत रोटी और कोई सब्जी भी ले सकते हैं। 

स्नैक्स में क्या खा सकते हैं? 

अगर आपको नाश्ते या लंच के बाद भूख लगती है तो आप इन ऑप्शन को ट्राई कर सकते हैं- 

  • मिक्स नट्स एंड सीड्स
  • शहद के साथ ग्रीक दही
  • बादाम के  बटर के साथ सेब
  • एवोकाडो या कोई अन्य फल

इन बातों का रखें खास ख्याल 

  • अपना वाटर इंटेक अच्छा रखें। क्योंकि हार्मोन्स को बैलेंस रखने के लिए हाइड्रेट होना जरूरी है। 
  • अपने डॉक्टर से कनेक्ट रहें। टाइम टू टाइम हेल्थ चेकअप कराते रहें। इससे आपको अपनी सेहत का पता रहेगा। 
  • अपनी डाइट में आयोडीन वाले खाद्य पदार्थ कम ले। क्योंकि आयोडीन थायराइड में परेशानी बढ़ने का कारण बन सकता है। 

 

 

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 23 August 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer