Doctor Verified

बीमारी और डाइट: दूध-दही पचाने में दिक्कत? लैक्टोज इनटॉलेरेंस वाले फॉलो करें 7 दिनों का ये खास डाइट प्लान

लैक्टोज इनटॉलेरेंस में लोग कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। जानें ऐसे में सप्ताह भर कैसी डाइट लेनी चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बीमारी और डाइट: दूध-दही पचाने में दिक्कत? लैक्टोज इनटॉलेरेंस वाले फॉलो करें 7 दिनों का ये खास डाइट प्लान


Diet Plan For Lactose Intolerance: लैक्टोज इनटॉलेरेंस एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति दूध से बनी चीजों को पचा नहीं पाता है। ऐसे में ग्लूकोज या शुगर को पूरी तरह पचाना भी मुश्किल होता है। अगर व्यक्ति दूध से बनी चीजें खाता है तो उसे डायरिया, पेट फूलना या गैस होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह कोई बीमारी नहीं है लेकिन इसमें कुछ खाने की चीजों से परहेज रखना जरूरी होता है। इस स्थिति में छोटी आंत लैक्टोज एंजाइम को पर्याप्त बना नहींं पाती है। इस कारण दूध से बनी चीजों को खाने से परेशानी हो जाती है। ऐसे में डाइट का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कब क्या खाना चाहिए और क्या खाने से परेशानी हो सकती है, हर चीज का ध्यान रखना जरूरी है। लैक्टोज इनटॉलेरेंस में सप्ताह भर कैसी डाइट लेनी चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि बैंग्लोर के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की चीफ डायटिशियन सुष्मा पीएस (Ms Sushma PS, Chief Dietician, Jindal Naturecure Institute) से। किसी भी बीमारी को डाइट के जरिए कैसे कंट्रोल किया जा सकता है। इस बारे में जानने के लिए ओनलीमायहेल्थ बीमारी और डाइट नामक सीरीज चला रहा है। जिसमें हम अलग-अलग बीमारी के लिए 7 दिनों का डाइट प्लान शेयर करते हैं। आज इस लेख में हम लैक्टोज इनटॉलेरेंस के लिए 7 दिनों का डाइट प्लान शेयर कर रहे हैं। 

diet plan

लैक्टोज इनटॉलेरेंस के लिए 7 दिनों का डाइट प्लान- Weekly Diet Plan To Manage Lactose Intolerance

पहला दिन 

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

एक छोटी प्लेट पोहा लीजिए। इसमें अन्य सब्जियों के साथ गाजर, मटर और मूंगफली भी डालें। स्वाद के लिए इसमें नींबू एड कर सकते हैं।

मिड मॉर्निंग स्नैक्स

एक मुट्ठी भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं? 

लंच में आप किसी भी सब्जी या दाल के साथ ब्राउन राइस ले सकते हैं। सब्जी के लिए आप मटर, गाजर या बीन्स चुन सकते हैं। इसके साथ ही नारियल के दूध के दही से खीरे का रायता बनाएं। 

डिनर में क्या खाएं? 

डिनर में टोफू टिक्का मसाला लीजिए। इसके साथ, साबुत अनाज की रोटी और पालक की सब्जी ले सकते हैं। 

दूसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप सूजी और सब्जियों से बना उपमा खा सकते हैं। इसके सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप सेब के साथ पीनट बटर एंजॉय कर सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं? 

मूंग दाल की खिचड़ी के साथ मिक्स सब्जियों का सलाद लीजिए।

डिनर में क्या खाएं? 

डिनर में पालक टोफू की सब्जी के साथ ब्राउन राइस खा सकते हैं। इसके साथ ही भूने हुए स्प्राउट खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: तेजी से वजन घटाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट का बताया ये 7 दिनों का डाइट प्लान  

तीसरा दिन 

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप सब्जियों से बना ओट्स खा सकते हैं। ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा से ज्यादा सब्जियां हो। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में एक मुट्ठी भीगे हुए नट्स खाएं। 

लंच में क्या खाएं? 

चना मसाला सब्जी के साथ क्विनोआ ले सकते हैं। इसके साथ एक प्लेट मिक्स ग्रीन सलाद लीजिए। शाम में नारियल के दही में शहद डालकर ले सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं? 

बैंगन के भरते की सब्जी के साथ रोटी ले सकते हैं। इसके साथ ही उबली हुई ब्रोकली खा सकते हैं। 

चौथा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप सब्जियों से बना बेसन का चिला ले सकते हैं। स्वाद के लिए हरे धनिये की चटनी ले सकते हैं।

मिड मॉर्निंग स्नैक्स

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में एक कटोरी मिक्स बेरीज लीजिए। 

लंच में क्या खाएं? 

किसी भी तरी वाली सब्जी के साथ ब्राउल राइस लीजिए।  इसके साथ ही मिक्स सलाद जरूर खाएं। 

डिनर में क्या खाएं?

किसी भी सब्जी के साथ मिक्स आटे की रोटी लीजिए। इसके साथ ही नारियल के दही और खीरे का रायता खाएं।  

पांचवा दिन 

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप बादाम दूध में चीया सीड्स पुड़िंग बना सकते हैं। इसमें ढ़ेर सारे फल एड करना न भूलें। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप एक मुट्ठी भूने हुए सूरजमुखी के बीज खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं? 

लंच में आप ब्राउन चावल में ढ़ेर सारी सब्जियां डालकर पुलाव बना सकते हैं। इसके साथ नारियल के दही का सेवन कर सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं? 

डिनर में आप टोफू और किसी भी हरी सब्जी के साथ क्विनोआ खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: डायबिटीज रोगी फॉलो करें 7 दिनों का No Sugar वेजिटेरियन डाइट प्लान,शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

छठा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप पालक, केला, बादाम का बटर और बादाम का दूध डालकर स्मूदी बना सकते हैं। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में कोई भी फल खा सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं? 

लंच में आप छोले और पालक के साथ ब्राउन राइस खा सकते हैं। इसके साथ खीरा सलाद में जरूर लें।

डिनर में क्या खाएं? 

डिनर के लिए आप किसी भी सब्जी के साथ मेथी थेपला खा सकते हैं। 

सांतवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप ओटमील ले सकते हैं। इसमें शहद और केला एड कर सकते हैं। 

मिड मॉर्निंग स्नैक्स

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में कोई भी हर्बल चाय लें। इसके साथ थोड़े भूने हुए मखाने खाएं।

लंच में क्या खाएं? 

लंच में ब्राउन राइस पुलाव के साथ टोफू की सब्जी खा सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं? 

डिनर में आप शिमला मिर्च की सब्जी के साथ उबली हुई ब्रोकली खा सकते हैं। इसके साथ मिक्स आटे की रोटी ले सकते हैं। 

इस सीरीज में आज हमने जाना कि लैक्टोज इनटॉलेरेंस में हम सप्ताह भर कैसी डाइट ले सकते हैं। अगर आपकी किसी भी समस्या की दवा चल रही है, तो इस डाइट को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। इस सीरीज के अन्य आर्टिकल्स आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं। 

Read Next

प्रोस्टेट की समस्या में कद्दू के बीज का सेवन किस तरह करें? जल्द मिलेगा फायदा

Disclaimer