बढ़ते बच्चों को स्वस्थ रखने और उनकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए पेरेंट्स उनकी डाइट में दूध जरूर शामिल करते हैं। दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने के लिए बेहद आवश्यक है। लेकिन कई बच्चों को दूध पचता नहींं है, या फिर दूध पीने के बाद उन्हें एलर्जी, उलटी और स्किन इंफेक्शन जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वह बच्चे लैक्टोज इंटॉलरेंस होते हैं। ऐसे बच्चों को अक्सर गाय या भैंस का दूध पीने या इनसे तैयार उत्पादों का सेवन करने पर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बच्चों में लैक्टोज इंटॉलरेंस के लक्षणों के बारे में बातया है। इसके साथ ही एक्सपर्ट ने बच्चों में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए हेल्दी फूड्स भी शेयर किए हैं।
बच्चों में लैक्टोज असहिष्णुता क्या है? - What is Lactose Intolerance in Children in Hindi?
लैक्टोज असहिष्णुता एक स्वास्थ्य स्थिति है, जिसमें बच्चे का शरीर लैक्टोज को सही तरीके से पाच नहीं पाता है। लैक्टोज एक तरह का शुगर है, जो दूध और दूध उत्पादों में पाया जाता है। लैक्टोज असहिष्णुता, लैक्टोज को पाचने के लिए आवश्यक होने वाले शरीर में एंजाइम लैक्टेस की कमी के कारण होती है। इससे लैक्टोज को शरीर में सही तरीके से टूटने में परेशानी होती है और इसके कारण दूध पीने या दूध उत्पादों के सेवन से पेट में गैस, ब्लोटिंग, डायरिया जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। लैक्टोज युक्त खाद्य पदार्थ यानि दूध और दूध उत्पाद खाने के 30 मिनट से 2 घंटे के अंदर आपको इसके लक्षण नजर आ सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
बच्चों में लैक्टोज असहिष्णुता के लक्षण क्या हैं? - What Are Lactose Intolerance Symptoms in Children in Hindi?
- पेट में दर्द और ऐंठन होना
- बहुत ज्यादा एसिडिटी या ब्लोटिंग की समस्या होना
- पेट से जुड़ी समस्या जैसे दस्त और अपच होना
- बार-बार उल्टी करना
- त्वचा पर चकत्ते होना
- चिड़चिड़ापन होना
बच्चों के लिए कैल्शियम और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ - Calcium And Protein Rich Foods For Children in Hindi
1. दाल और फलियां
2. कद्दू के बीज
3. बाजरा
4. तिल के बीज
5. बादाम का दूध
6. मोरिंगा
7. मखाने
8. अखरोट
9. क्विनोआ
10. जई का दूध
11. टोफू
12. अंडा
13. गहरे रंग की पत्तेदार सब्जियां- जैसे पालक, ब्रोकोली
View this post on Instagram
अगर आपके बच्चे भी दूध या दूध के उत्पादों का सेवन करने के बाद किसी तरह की दिक्कत का सामना करते हैं, तो आप इसे इग्नोर न करें और अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि बच्चे के स्वास्थ्य को बेहतर रखा जा सके।
Image Credit- Freepik