पुरुषों को बढ़ती उम्र में यूरिनरी ट्रैक्ट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती हैं। इन्हीं से संबंधित प्रोस्टेट की समस्या होती है। दरअसल, बढ़ती उम्र में ज्यादातर बुजुर्गों का प्रोस्टेट ग्लैंड (Prostate Enlargement) का आकार बढ़ जाता है। जिसकी वजह से उनको पेशाब करने में कई तरह की समस्याएं हो सकती है। कई बार तो पुरुषों को पेशाब रोकने में भी परेशानी होती है। इसमें यूरिन का फ्लो पूरा नहीं हो पाता है, ऐसे में ब्लैडर पूरी तरह से खाली नहीं होता पाता है, जिसकी वजह से पुरुषों को बार-बार यूरिन पास करने के लिए जाना पड़ता है। यह समस्या रात के समय व्यक्ति की नींद खराब करने की मुख्य वजह बनती है। इस लेख में जानते हैं कि कद्दू के बीच प्रोस्टेट की समस्या में कैसे फायदेमंद (Pumpkin Seeds For Prostate) होते हैं। साथ ही, इनका सेवन किस तरह किया जा सकता है।
प्रोस्टेट की समस्या में कद्दू के बीच खाने के फायदे - Pumpkin Seeds Benefits for Prostate in Hindi
फाइटोस्टेरोल्स की कमी को दूर करें
कद्दू के बीजों में फाइटोस्टेरोल्स पाया जाता हैं। फाइटोस्टेरोल्स प्लांट बेस्ड स्टेरोल्स हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। फाइटोस्टेरोल्स प्रोस्टेट ग्रंथि में डीएचटी (डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन) के उत्पादन को कम करते हैं। डीएचटी एक तरह का हार्मोन है, जो प्रोस्टेट के बढ़ने में योगदान देता है। इस प्रकार, कद्दू के बीजों का सेवन डीएचटी के स्तर को नियंत्रित करने और प्रोस्टेट बढ़ने को रोकने में सहायक हो सकता है।
एंटीऑक्सिडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड
कद्दू के बीजों में एंटीऑक्सिडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाये जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। सूजन प्रोस्टेट बढ़ने का एक प्रमुख कारण हो सकती है। एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स प्रोस्टेट ग्रंथि में सूजन को कम करने में भी मदद करता है और प्रोस्टेट स्वास्थ्य को सुधारते हैं।
कद्दू के बीजों में जिंक
कद्दू के बीजों में जिंक पाया जाता है। जिंक एक ऐसा मिनरल है जो प्रोस्टेट ग्रंथि के विकास को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिंक की कमी से प्रोस्टेट बढ़ने और प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।
प्रोस्टेट की समस्या से बचाव के लिए कद्दू के बीजों का सेवन कैसे करें? - How To Eat Pumpkin Seeds For Prostate in Hindi
- आप दिन में 1-2 बड़े चम्मच कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं। इन्हें नाश्ते में ओट्स, स्मूदी, या दही के साथ मिला सकते हैं।
- कद्दू के बीजों को कच्चा या हल्का भुना हुआ खाया जा सकता है। इन्हें अपने सूप, पास्ता, या ब्रेड पर छिड़क कर सेवन सकते हैं।
- आप कद्दू के बीजों से प्राप्त तेल को सलाद में उपयोग कर सकते हैं। इस तेल को दाल और सब्जी बनाते समय उपयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोज सुबह खाली पेट खाएं कद्दू के बीज, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
Pumpkin Seeds Benefits For Prostate: प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने को नियंत्रित करने के लिए कद्दू के बीज एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय हो सकते हैं। इनमें मौजूद जिंक, फाइटोस्टेरोल्स, और एंटीऑक्सिडेंट्स प्रोस्टेट स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। इन्हें अपनी रोजाना डाइट में शामिल करके आप न केवल प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं, बल्कि अपने संपूर्ण स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version