Expert

बच्चों को आलूबुखारा की प्यूरी खिलाने के क्या फायदे होते हैं? जानें इसे बनाने का तरीका

बच्चों की ग्रोथ में पौष्टिक आहार अहम भूमिका निभाते हैं। इसके लिए आप डाइट में आलूबुखारे को शामिल कर सकते हैं। आगे जानते हैं बच्चों के लिए आलूबुखारे की प्यूरी के फायदे और इसे तैयार करने का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को आलूबुखारा की प्यूरी खिलाने के क्या फायदे होते हैं? जानें इसे बनाने का तरीका


बच्चे की ग्रोथ के लिए कई कारक जिम्मेदार होते हैं। इसमें डाइट का अहम रोल होता है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चे की डाइट पर विशेष ध्यान देना होता है। छह माह के बाद आप बच्चे को ठोस आहार दे सकते हैं। इसके बाद बच्चा धीरे-धीरे फल और पौष्टिक आहार खाना शुरु करता है। ऐसे में आप आलूबुखारे (Prune) को भी बच्चे की डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आलूबुखारे में कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो बच्चे की ग्रोथ के लिए आवश्यक होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। इस लेख में आगे जानते एसेंट्रिक डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि बच्चों के लिए आलूबुखारे के क्या फायदे होते हैं और बच्चे के लिए आप आलूबुखारे की प्यूरी को कैसे (Prune puree benefits for baby) तैयार कर सकते हैं।    

बच्चे को आलूबुखारे की प्यूरी देने के फायदे - Benefits Of Prune Puree For Babies In Hindi 

पाचन तंत्र को बनाएं बेहतर - Improve Digestion

आलूबुखारा बच्चे के पाचन तंत्र को बेहतर करने में सहायक होता है। इसमे फाइबर, विशेष रूप से घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो मल त्याग को नियंत्रित करने और कब्ज को रोकने में मदद करते हैं। जब बच्चा ठोस आहार खाना शुरु करता है तो उसको मल त्याग करते समय समस्या हो सकती है। लेकिन आलूबुखारे की प्यूरी बच्चे के मल को सॉफ्ट बनाती है। जिससे उसे कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। 

Prune benefits for babies

आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर - Full Of Nutritions 

आलूबुखारा पोषण तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके बच्चे की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण कई आवश्यक विटामिन और मिनरल्स प्रदान करता है। यह विटामिन K का एक स्रोत हैं, जो रक्त के थक्के और बोन हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आलूबुखारे में पोटेशियम की भी महत्वपूर्ण मात्रा होती है, यह मिनरल  हृदय कार्य और मांसपेशियों के संकुचन को बनाए रखने में मदद करता है।

नेचुरल स्वीटनर - Natural Sweetener

आलूबुखारे में नेचुरल मिठास होती है, जो बच्चो को बहुत पसंद आती है। आप आलूबुखारे की प्यूरी बच्चे को बिना चीनी मिलाए दे सकते हैं। आलूबुखारे में मौजूद नेचुरल शुगर, जिसमें फ्रुक्टोज और ग्लूकोज शामिल होता हैं, बच्चे को पोषण प्रदान करते हैं। 

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं - Strong Immunity Power 

आलूबुखारे में फेनोलिक कम्पाउंड जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही, यह बच्चे की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित हो रही होती हैं, ऐसें में आप उन्हें एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ दे सकते हैं। 

बच्चे के लिए आलूबुखारा की प्यूरी कैसे तैयार करें? - How To Make Prune Puree In Hindi 

आवश्यक सामग्री:

  • आलूबुखारे - 1 कप बीज निकाले हुए 
  • पानी - 1 कप (या आवश्यकतानुसार)
  • वैकल्पिक: एक चुटकी दालचीनी या वेनिला एसेंस की कुछ बूंदें।

प्यूरी बनाने का तरीका 

  • बीज निकाले हुए आलूबुखारे को एक कटोरे में रखें और उन्हें गर्म पानी से ढक दें। उन्हें कम से कम 30 मिनट से एक घंटे तक भिगोएं। भिगोने से आलूबुखारे नरम हो जाते हैं, जिससे उनकी प्यूरी बनाना आसान हो जाता है।
  • आलूबुखारे को शॉफ्ट करने के लिए आप उन्हें कुछ मिनट के लिए पका भी सकते हैं। 
  • इसके बाद आप शॉफ्ट हुए आलूबुखारे को ब्लेंड कर लें। 
  • अगर यह गाढ़ा पेस्ट तो आप इसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं। 
  • साथ ही, यदि बच्चा प्यूरी पानी में आनाकानी करता हो तो इसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर या वेनिला एसेंस मिला सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सूखा आलूबुखारा खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Prune Puree Benefits: इससे आपके बच्चे को पर्याप्त पोषण मिलता है। साथ ही, बच्चे को इसका स्वाद पसंद आता है। यदि आपके बच्चे को किसी तरह की एलर्जी है, तौ इस स्थिति में आप डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही बच्चे को आलूबुखारा दे सकते हैं। 

Read Next

ग्लोइंग स्किन के लिए पिएं सीड्स और फ्रूट्स से बना ये डिटॉक्स वॉटर, त्वचा की कई समस्याएं भी होंगी दूर

Disclaimer