Expert

सूखा आलूबुखारा खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Eating Dried Prunes: सूखा आलूबुखारा खाने से पाचन-तंत्र मजबूत होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सूखा आलूबुखारा खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


Benefits Of Eating Dried Prunes: पोषक तत्वों से भरपूर सूखा आलूबुखारा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। यह हड्डियों को मजबूत करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है, इजिंग के लक्षणों को धीमा करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ कई बीमारियों को भी दूर करता है। इसको खाने से कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, आयरन और विटामिन सी। इसके सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ शरीर की थकान भी दूर होती है। सूखा आलूबुखारा का स्वाद खट्टा और मीठा होता है। इसका सेवन एनीमिया के मरीज भी आसानी से कर सकते हैं। यह पेट को साफ करता है और कब्ज को दूर करता है। सूखा आलूबुखारा खाने के अन्य फायदों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से। 

हड्डियों की कमजोरी दूर करें

सूखा आलूबुखारे के सेवन से हड्डियों की कमजोरी दूर होने के साथ हड्डियों में होने वाली सूजन से भी राहत मिलती है। इसमें मौजूद पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों में होने वाले दर्द को कम करते हैं। सूखे आलूबुखारे के सेवन से ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोगों को राहत मिलती है।

डायबिटीज को कंट्रोल करें

सूखे आलूबुखारे को सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नहीं बढ़ने देता। इसमें मौजूद फाइबर भी डायबिटीज के मरीजों को हेल्दी रखता है। 

stomach

पाचन तंत्र को मजबूत बनाएं

सूखा आलूबुखारा के सेवन से पाचन तंत्र में होने वाली समस्याएं भी दूर होती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट में कब्ज बनने से रोकता है और पेट को साफ करता है। इसके नियमित सेवन से पेट में गैस, अपच,पेट फूलना और एसिडिटी की समस्या में भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- मेटाबॉलिज्म को तेज और पेट को स्वस्थ रखने के लिए नाश्ते में शामिल करें ये 5 चीजें

हार्ट के लिए फायदेमंद

सूखे आलूबुखारे के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट संबंधी बीमारियां होने के खतरे को कम करता हैं। इसके सेवन से हार्ट स्ट्रोक और  हार्ट अटैक से बचाव होता है। 

आंखों के लिए फायदेमंद

सूखा आलूबुखारे के सेवन से आंखों में होने वाली समस्याओं से भी बचाव होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और ई मोतियाबिंद के खतरे को कम करते हैं। इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। यह आंखों में होने वाली बीमारी से बचाव करता है।

सूखा आलूबुखारा खाने से सेहत को यह फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में पाचन को दुरूस्त रखने के लिए फायदेमंद है ये 3 हेल्दी रायते, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer