सूखा नारियल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Dry Coconut Health Benefits: सूखा नारियल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Mar 29, 2023 14:36 IST
सूखा नारियल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Dry Coconut Health Benefits In Hindi: सूखे नारियल का प्रयोग पूजा-पाठ से लेकर कुकिंग तक में किया जाता है। हम में से ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल खीर, हलवा, आइसक्रीम और स्वीट डिश बनाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूखा नारियल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है? जी हां, सूखे नारियल में विटामिन बी6, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सूखे नारियल का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई गंभीर बीमारियों का जोखिम कम होता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने से लेकर पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। एनीमिया की समस्या में भी इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, ध्यान रखें कि सूखे नारियल की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आज इस लेख में डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से जानेंगे सूखा नारियल खाने के फायदे -

सूखा नारियल खाने के फायदे - Dry Coconut Health Benefits In Hindi

खून की कमी होती है दूर

सूखे नारियल के सेवन से एनीमिया की शिकायत दूर होती है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसे खाने से शरीर में खून की कमी की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। जिन महिलाओं और बच्चों को एनीमिया की शिकायत होती है, उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर सूखे नारियल का सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सूखे नारियल में पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें फिनॉलिक कंपाउंड होते हैं, जो सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से रोकते हैं। सूखा नारियल खाने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

Benefits-Of-Dry-Coconut

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

सूखे नारियल का सेवन हमारी दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव डैमेज काे राेकते हैं। यह धमनियाें में प्लाक बनने से राेकता है, जिससे हार्ट ब्लॉकेज और दिल की अन्य बीमारियों का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें: नारियल पानी में मिलाकर पिएं शहद, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

पाचन तंत्र होता है मजबूत

सूखे नारियल का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनता है। सूखा नारियल खाने से मल मुलायम होकर आसानी से निकल जाता है। इसलिए यह कब्ज  की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सूखे नारियल का सेवन हड्डियों के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। सूखा नारियल खाने से जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। यह गठिया के खतरे को कम करने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: नारियल का दूध पीने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

सूखे नारियल का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, वरना आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।

Disclaimer