Doctor Verified

सूखा महुआ खाने से शरीर को मिलते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

Dry Mahua Benefits in Hindi: सूखा महुआ सेहत के बेहद फायदेमंद होता है। स्वस्थ रहने के लिए आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सूखा महुआ खाने से शरीर को मिलते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

Sukha Mahua Khane se Kya Hota hai: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी तरह-तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए फल, दाल, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स डाइट में शामिल करते हैं। आपको बता दें कि महुआ भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। महुआ का फल (Mahua Fruit Benefits) और छाल सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। इसके अलावा, महुआ को सूखाकर भी खाया जाता है। सूखा महुआ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शिम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आप भी स्वस्थ रहने के लिए सूखा महुआ (Sukha Mahua) को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं सूखा महुआ के फायदे (Sukha Mahua ke Fayde)-

सूखा महुआ खाने से क्या होता है?- Dry Mahua Benefits in Hindi

bone pain

1. हड्डियों के लिए फायदेमंद

अगर आपको हड्डियों या जोड़ों में दर्द रहता है, तो अपनी डाइट में सूखा महुआ जरूर शामिल करें। सूखे महुआ में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम, हड्डियों को मजबूत बनाता है। सूखा महुआ खाने से हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। अक्सर बढ़ती उम्र में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में महुआ खाने से फायदा मिल सकता है। अगर आप रोज 1-2 महुआ का सेवन करेंगे, तो इससे हड्डियों की समस्याओं से भी बचाव होगा।

2. खून की कमी दूर करे

शरीर में खून की कमी होने पर भी महुआ का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। महुआ में आयरन होता है, जो खून की कमी को दूर करता है। अगर आपके शरीर में खून या हीमोग्लोबिन का स्तर कम है, तो अपनी डाइट में सूखा महुआ जरूर शामिल करें। सूखा महुआ खाने से एनीमिया रोग से भी बचा जा सकता है। वहीं, जिन लोगों को एनीमिया रोग है, वे भी सूखा महुआ का सेवन कर सकते हैं। इससे खून की पूर्ति होगी और एनीमिया के लक्षणों से भी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- महुआ का फल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें क्या है इसे खाने का बेस्ट तरीका

3. मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

मांसपेशियों के लिए भी सूखा महुआ लाभदायक होता है। अगर आप मसल्स गेन करना चाहते हैं, तो सूखे महुआ को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सूखे महुआ में प्रोटीन अधिक पाया जाता है। प्रोटीन, मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। अगर आप दुबले-पतले हैं और मसल्स गेन करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में महुआ जरूर शामिल करें। महुआ खाने से मांसपेशियों का तेजी से विकास होगा। साथ ही, आपको वेट गेन में भी मदद मिलेगी।

4. बीमारियों से बचाए

महुआ खाने से बीमारियों से बचाव हो सकता है। दरअसल, महुआ विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से महुआ का सेवन करेंगे, तो इससे बीमारियों से बचाव होगा। महुआ, शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है। जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, तो बीमारियों से बचाव होता है। शरीर में बीमारियों से लड़ने की शक्ति आ जाती है।

इसे भी पढ़ें- कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करें महुआ के बीज का सेवन, जानें तरीका

स्वस्थ रहने के लिए आप भी अपनी डाइट में सूखा महुआ शामिल कर सकते हैं। हालांकि, इसका सेवन आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए। खासकर, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो सूखे महुआ को डॉक्टर की सलाह पर ही खाएं। 

Read Next

ब्राह्मी की तासीर कैसी होती है? जानें मेंटल हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है ये जड़ी-बूटी

Disclaimer